Responsive Scrollable Menu

शक्ति कपूर ने भागकर की थी शादी:लता मंगेशकर के परिवार से थीं पत्नी, शादी के बाद अखबार में छपा- 3 महीने में तलाक हो जाएगा

कई सुपरहिट फिल्मों में विलेन और कॉमेडियन का रोल प्ले करने वाले शक्ति कपूर आज 74 साल के हो गए। तकरीबन 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शक्ति का एक्टिंग करियर बेहद सफल रहा। उनकी पर्सनल लाइफ की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। शक्ति ने शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘किस्मत’ के दौरान हुई थी। कपिल शर्मा के शो में शक्ति कपूर ने बताया था कि शिवांगी को देखकर उन्हें वह पहली नजर में ही बेहद खूबसूरत लगी थीं। उन्होंने शिवांगी से हल्की-सी लाइन भी मारी और मन ही मन तय कर लिया था कि शादी करेंगे तो इसी मराठिन से करेंगे। फिर दोनों की मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। परिवार रिश्ते के खिलाफ था जब दोनों की मुलाकात हुई थी, तब शक्ति कपूर करीब 30 वर्ष के थे और शिवांगी महज 18 साल की थीं। इसके अलावा, शक्ति कपूर फिल्मों में अक्सर विलेन के रोल निभाते थे। इसी वजह से शिवांगी के माता-पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। जब दोनों ने शादी की बात की, तो शिवांगी के परिवार ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। परिवार को मनाने के सारे रास्ते बंद होने के बाद शिवांगी ने घर से भागकर शक्ति कपूर के साथ शादी करने का फैसला किया। 1982 में की कोर्ट मैरिज साल 1982 में दोनों ने भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। शुरुआत में शक्ति कपूर का परिवार भी थोड़ा हिचकिचा रहा था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि शिवांगी मशहूर गायिका लता मंगेशकर के परिवार से ताल्लुक रखती हैं, तो वे मान गए। शादी के बाद शिवांगी के माता-पिता कई सालों तक उनसे नाराज रहे। हालांकि, बड़े बेटे सिद्धांत कपूर और बाद में बेटी श्रद्धा कपूर के जन्म के बाद दोनों परिवारों के बीच की कड़वाहट खत्म हो गई। शिवांगी के माता-पिता ने भी इस रिश्ते को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया। अखबार में लिखा गया- 3 महीने में तलाक हो जाएगा कपिल शर्मा के शो में शक्ति कपूर ने बताया था कि उनकी शादी के बाद अखबार में आया था कि 3 महीने में उनका तलाक हो जाएगा। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं, शक्ति के ससुर ने उनसे आकर बोला कि तुम्हारे जैसा जमाई मैंने कहीं नहीं देखा, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे (अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन) दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की रिश्तेदार (भतीजी) हैं। बता दें कि शिवांगी कोल्हापुरे के पिता पंडित पंधारीनाथ कोल्हापुरे की मां, लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की सौतेली बहन थीं। इस नाते शिवांगी के पिता पंधारीनाथ जी, लता मंगेशकर और आशा भोसले के चचेरे भाई लगते थे। एक नजर शक्ति कपूर के करियर पर शक्ति कपूर ने 1977 में फिल्म ‘खेल खिलाड़ी का’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। शुरुआती दौर में उन्हें कई छोटी भूमिकाएं मिलीं, लेकिन ‘कुर्बानी’ और ‘रॉकी’ में विलेन के किरदारों ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद ‘हिम्मतवाला’ और ‘हीरो’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया। 1990 के दशक में शक्ति कपूर ने अपनी एक्टिंग का दायरा बढ़ाया और कॉमेडी में भी खास पहचान बनाई। ‘राजा बाबू’ में नंदू का किरदार उनके सबसे यादगार रोल्स में शामिल है। इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवॉर्ड मिला। ‘अंदाज अपना अपना’ में क्राइम मास्टर गोगो, ‘चालबाज’, ‘इंसाफ’, ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’ और ‘बोल राधा बोल’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार भी खूब चर्चित रहे। बाद में उन्होंने ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘चुप चुप के’ और ‘मालामाल वीकली’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। ………….. यह खबर भी पढ़ें… एक्ट्रेस साधना ने 1 रुपए से शुरू की थीं फिल्में:‘साधना कट’ से देशभर में छाईं, आखिरी दिनों में आर्थिक तंगी से जूझीं हिंदी सिनेमा के 60 और 70 के दशक में एक ऐसी अभिनेत्री आईं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती, अभिनय और स्टाइल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। नाम था साधना शिवदासानी। कभी उनकी फिल्में हिट होती थीं और उनका हेयरस्टाइल पूरे देश में ट्रेंड करता था, लेकिन जिंदगी के आखिरी दौर में उन्हें बीमारी, आर्थिक तंगी और अकेलेपन का सामना करना पड़ा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs हॉन्गकॉन्ग:इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भिड़ंत; टीम इंडिया जीती तो सेमीफाइनल में पहुंचेगी

विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भारत और हॉन्गकॉन्ग की महिला आमने-सामने होंगी। भारत ग्रुप-A में 2 अंक के साथ टॉप पर है। पहले मुकाबले में उसने थाईलैंड को 94 रन से हराया था। यह मुकाबला जीतने पर टीम 4 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इसकी वजह है कि भारत के जीतने की सूरत में पाकिस्तान के अलावा कोई और टीम 4 अंक तक नहीं पहुंच सकती। हर ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल खेलेगी। भारत इस साल 17 में 9 मैच हारा साल 2026 के आंकड़ों की बात करें तो भारत ने इस साल 17 मुकाबले खेले हैं। टीम ने 8 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 9 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर हॉन्गकॉन्ग ने इस साल खेले 26 में से 16 मैच जीते हैं, जबकि 10 में उसे हार मिली। हालांकि इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी रहेगा। शेफाली और श्री चरणी पर रहेंगी नजरें भारत के लिए इस साल ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा और गेंदबाज एन श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन किया है। शेफाली ने 2026 में 17 पारियों में 150.14 की स्ट्राइक रेट से 503 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 64 रन रहा है। उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं। शेफाली ने इस साल टी-20 में 67 चौके और 16 छक्के लगाए हैं। पहले मैच में भी शेफाली ने 36 गेंद पर 64 रन की पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वहीं गेंदबाजी में श्री चरणी भारत की सबसे सफल बॉलर रही हैं। उन्होंने 16 मैचों में 29 विकेट चटकाए हैं। चरणी ने 6.71 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 19 रन देकर 4 विकेट है। चरणी ने पहले मैच में 2 विकेट लिए थे। नंदिन शर्मा और दिप्ती शर्मा पर भी निगाहें रहेंगी, जिन्होंने थाईलैंड के खिलाफ 3-3 विकेट चटकाए थे। नताशा माइल्स और करी चान से हॉन्गकॉन्ग को उम्मीदें हॉन्गकॉन्ग के लिए बल्लेबाज नताशा माइल्स और गेंदबाज करी चान इस साल बेस्ट परफॉर्मर रही हैं। नताशान ने इस साल खेले 25 पारियों में 39.28 की औसत और 97.14 के स्ट्राइक रेट से 784 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रन रहा। गेंदबाजी में करी चान ने 26 मैचों में 4.81 की बेहतरीन इकोनॉमी से 39 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 15 रन देकर 5 विकेट रहा। बारिश की संभावना नहीं मैच के दौरान दुबई में तापमान 33°C से 35°C के बीच रहने की संभावना है। बाउंड्री बड़ी होने से यहां बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होगा। गेंदबाज इसका फायदा उठा सकते हैं। हालांकि ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा हॉन्गकॉन्गf: मरियम बीबी (कप्तान), नताशा माइल्स, यास्मीन दसवानी, मरीना लेमप्लो, करी चान, शांजीन शहजाद, जॉयलीन कौर, शिंग चान डोरोथिया, एलिसन सिउ, चार्लोट चान, रुचिथा वेंकटेश

Continue reading on the app

  Sports

युजवेंद्र चहल की गेंद ने दिया ऐसा चकमा, उड़ गए बेन स्टोक्स के स्टंप्स, कभी नहीं भूलेंगे ये हाल- VIDEO

काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के लिए सिरदर्द पैदा कर दिया. एक मैच में साई किशोर ने उन्हें आउट किया और अगले मैच में चहल ने खेल खत्म कर दिया. Thu, 03 Sep 2026 18:02:13 +0530

  Videos
See all

Big Breaking on CJP Clash LIVE: Manish Brahmbhatt का खुलासा..टूटी CJP | Abhijeet Dipke | Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:12:01+00:00

AAJTAK 2 | UP ELECTION | IMRAN MASOOD का बड़ा बयान, BJP को हराना मुश्किल! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:11:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers