यूपी के 5 शहरों में स्कूल बंद:ऋषिकेश-उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के सतना और चित्रकूट में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे कई इलाकों में जलभराव है। सतना में सभी स्कूल-कॉलेज की आज छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश के 67 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मथुरा, आगरा समेत 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बलिया, वाराणसी, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी और चित्रकूट में आज स्कूल बंद रहेंगे। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे गंगीय इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इससे ओडिशा, झारखंड और बिहार में भारी बारिश की संभावना है। यह सिस्टम 5 सितंबर तक बना रहेगा। उत्तराखंड के मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट है। अगले तीन दिन भी बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। ऋषिकेश में मलबा आने से लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग बाधित हुआ, जबकि उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
खबर हटके- CCTV को चकमा देने वाली शर्ट:ऑफिस में छाता-मास्क लगाकर काम कर रहे लोग; बिना नहाए डेट पर जाने का ट्रेंड
जर्मनी में एक ऐसी शर्ट बनी है, जिसे सीसीटीवी कैप्चर नहीं कर पा रहा। वहीं, चीन में लोग बूढ़ा दिखने से बचने के लिए छाता और मास्क लगाकर काम कर रहे हैं। इधर, जेन-जी में बिना नहाए डेट पर जाने का ट्रेंड चल पड़ा है। रूस में एक रोबोट को धक्का देने पर वह लात चलाने लगा। वहीं, यूपी में जन्मदिन पर पार्टी नहीं देने पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को ₹42 हजार का नोटिस भेज दिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








