Responsive Scrollable Menu

₹3,400 में Nokia का नया फीचर फोन लॉन्च: 3,700mAh बैटरी और Reverse Charging फीचर से है लैस

HMD ने अपनी फीचर फोन सीरीज में नया Nokia 300 Charge शामिल किया है। कंपनी ने इस नए फीचर फोन को फिलीपींस में लॉन्च किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3,700mAh बैटरी और डेडिकेटेड Reverse Charging Button है। इसकी मदद से फोन को पावर बैंक की तरह इस्तेमाल करके दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

Nokia 300 Charge को मजबूत और रग्ड डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन के टॉप पर एक अलग टॉर्च भी दी गई है। HMD का कहना है कि यह सिर्फ कैमरा फ्लैश वाली LED नहीं, बल्कि एक Proper Torch है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Nokia 300 Charge की कीमत और उपलब्धता
Nokia 300 Charge को फिलीपींस में PHP 2,190 की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारतीय करेंसी में करीब ₹3,400 के बराबर है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, फोन को Black, Green और Sandstone तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़े-ः 4 सितंबर को Infinix Hot 70 Pro 5G होगा लॉन्च: 6,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Nokia 300 Charge फोन के फीचर्स 
Nokia 300 Charge में 3,700mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। फोन के दाईं तरफ एक फिजिकल बटन मौजूद है, जिसे Reverse Charging के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में दिया गया USB Type-C पोर्ट 10W Reverse Charging को सपोर्ट करता है। इसी पोर्ट से फोन की बैटरी को भी चार्ज किया जा सकता है।

HMD के अनुसार, Nokia 300 Charge एक बार फुल चार्ज होने पर 37 घंटे तक का टॉक टाइम और 40 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।  Nokia 300 Charge में 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर QVGA रिजॉल्यूशन वाला कैमरा भी मौजूद है। फीचर फोन होने के कारण यह स्मार्टफोन की तरह Android पर नहीं चलता। इसमें HMD का S30+ सॉफ्टवेयर दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc SC6531E चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 4MB RAM और 4MB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन सिर्फ GSM 900/1800 2G बैंड को सपोर्ट करता है।

 

Continue reading on the app

‘किसिंग कार’ को एक नहीं 3 महिला फ्रेंड्स ने किया था किस; कानून में क्या प्रावधान?

ग्वालियर में एक शख्स ने रील वायरल करने के लिए कार पर अपनी 3 महिला मित्रों से 3400 किस के निशान बनवाए। वीडियो को 55 लाख से ज्यादा व्यूज मिले लेकिन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने जुर्माना भी लगा दिया।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली 5 जोड़ियां, 14 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

5 most century partnerships in test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बल्लेबाजों की शतकीय साझेदारियां मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाती हैं. राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी सबसे ज्यादा शतकीय पार्टनरशिप में टॉप पर है, जबकि महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा की जोड़ी दूसरे स्थान पर है. गॉर्डन ग्रीनिज-डेसमंड हेन्स और मैथ्यू हेडन-रिकी पोंटिंग की जोड़ियों ने भी अपनी आक्रामकता से इतिहास रचा. Sat, 5 Sep 2026 16:44:36 +0530

  Videos
See all

पेट्रोल कर्मी को अपने साथ लेकर भागा गाड़ी वाला, हापुड़ में हैरान करने वाला मामला #Hapur #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T11:08:24+00:00

Gorakhpru में 81 शिक्षकों का सम्मान! CM योगी ने सौंपा राज्य शिक्षक पुरस्कार | Teacher's Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T11:12:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers