बिल गेट्स बोले- इंसान AI के लिए तैयार नहीं:इससे साइबर अटैक और डीपफेक का खतरा बढ़ेगा, युवाओं को शुरुआती मौके नहीं मिलेंगे
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि इंसान AI के लिए अभी तैयार नहीं है। इससे न सिर्फ साइबर अटैक और डीपफेक का खतरा बढ़ेगा, बल्कि जॉब मार्केट में एंट्री करने वाले युवाओं को शुरुआती मौके मिलना भी बंद हो जाएंगे। AI दुनियाभर में करोड़ों नौकरियां खत्म कर देगा, जिससे सबसे बड़ा नुकसान युवा पीढ़ी को ही उठाना पड़ेगा। अपने ब्लॉग पोस्ट 'द टर्बुलेंट एआई एरा इज हियर' में गेट्स ने कहा कि दुनिया को AI के कारण आने वाले इस तेज बदलाव के लिए तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यह बदलाव सिर्फ रोजगार ही नहीं, बल्कि सरकारों, बिजनेस और मानवीय रिश्तों तक को प्रभावित करने वाला है। सरकारों की लापरवाही से घटेंगी नौकरियां बिल गेट्स का कहना है कि AI का दौर मानव इतिहास का सबसे उथल-पुथल वाला समय है। पुराने जमाने में तकनीकी बदलावों को आने में सदियां लग जाती थीं, लेकिन एआई अगले 10 साल में ही कई बड़े उद्योगों को पूरी तरह बदल देगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकारों ने समय रहते सही नीतियां नहीं बनाईं, तो भविष्य में नई नौकरियां बहुत कम पैदा होंगी और बेरोजगारी तेजी से बढ़ेगी। युवाओं के लिए करियर शुरू करना मुश्किल होगा बिल गेट्स के मुताबिक, एआई के आने से सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं को होगा। भविष्य में कंपनियों के पास शुरुआती स्तर (एंट्री-लेवल) का काम एआई खुद कर देगा, जिससे नई वैकेंसी बहुत कम हो जाएंगी। ऐसे में युवाओं के लिए करियर की शुरुआत करना और सीनियर कर्मचारियों से काम सीखना बेहद मुश्किल हो जाएगा। डीपफेक और साइबर हमलों का खतरा बढ़ेगा बिल गेट्स ने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे एआई बेहतर होगा, वैसे-वैसे इंटरनेट पर होने वाले फ्रॉड, डीपफेक वीडियो, झूठी खबरें और साइबर हमले रोकना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इसके कारण अपराधियों और हैकर्स के हाथ में बहुत ताकतवर हथियार आ जाएंगे। यही नहीं, इस बात का भी बड़ा रिस्क है कि खुद कई देशों की सरकारें भी इन AI सिस्टम्स का गलत और खतरनाक इस्तेमाल करने लगें। नौकरियों पर संकट, AI खुद संभालेगा बड़े सेक्टर्स का काम बिल गेट्स के मुताबिक, एआई का खतरा सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ऑफिस में बैठकर काम करने वाले प्रोफेशनल्स को तेजी से प्रभावित करेगा। कानून, मेडिकल, कस्टमर सर्विस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में एआई इंसानों का काम खुद करने लगेगा। इसके अलावा, भविष्य में जो नई नौकरियां आएंगी भी, उनके लिए बहुत हाई-लेवल स्किल्स की जरूरत होगी जिन्हें सीखने में कई साल लग जाएंगे। कंस्ट्रक्शन और होटल में इंसानों की जगह रोबोट्स लेंगे बिल गेट्स के मुताबिक, एआई का असर सिर्फ कंप्यूटर और दफ्तर के कामों तक सीमित नहीं रहेगा। इस दशक के अंत तक (साल 2030 तक) 'स्मार्ट रोबोट्स' शारीरिक मेहनत वाले कामों में भी इंसानों की जगह लेने लगेंगे। खासतौर पर कंस्ट्रक्शन (मकान और बिल्डिंग निर्माण) और होटल-टूरिज्म इंडस्ट्री में इंसानों की बजाय रोबोट्स से काम कराने का ट्रेंड तेजी से बढ़ेगा। एआई संभालने के लिए सरकारें बनाएं प्लान बिल गेट्स एआई तकनीक को रोकने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि इससे मेडिकल, पढ़ाई और खेती में बड़े सुधार हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने सरकारों से तुरंत एक मजबूत प्लान बनाने की अपील की है, ताकि रोजगार और सुरक्षा पर आंच न आए। इसके लिए उन्होंने एक अनोखा सुझाव दिया है कि सरकारें रोबोट्स और एआई के इस्तेमाल पर टैक्स लगाएं, ताकि उस पैसे से उन लोगों की मदद की जा सके जिनकी नौकरी ऑटोमेशन की वजह से छूटेगी।
Cyprus ferry capsizes: उत्तरी साइप्रस तट के पास 270 लोगों से भरी फेरी पलटी, 6 की मौत; 172 से ज्यादा सुरक्षित बचाए गए
Cyprus ferry capsizes: उत्तरी साइप्रस के तट के पास रविवार (30 अगस्त) को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां लगभग 270 यात्रियों और क्रू मेंबरों को ले जा रही एक फेरी पलट गई। एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट और तुर्की मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है।
यह कैटामरैन-शैली (Catamaran-style) की फेरी उत्तरी साइप्रस के किरेनिया (गिर्ने) बंदरगाह से चलकर तुर्की के मेर्सिन प्रांत स्थित तासुकु बंदरगाह की ओर जा रही थी, तभी यह गहरे पानी में हादसे का शिकार हो गई।
172 से अधिक लोगों का सफल रेस्क्यू
उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनल उस्तेल (Unal Ustel) ने तुर्की के सरकारी प्रसारक टीआरटी (TRT) को बताया कि इस आपदा के बाद चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 172 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। किरेनिया के मेयर मुरात सेनकूल (Murat Senkul) ने जानकारी दी कि इस जलयान का संचालन 'फिलो डेनिज़सिलिक' (Filo Denizcilik) कंपनी द्वारा किया जा रहा था और यह उत्तरी साइप्रस के तट पर डायना बीच के पास डूबी है।
????Terrifying scenes off northern Cyprus
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) August 30, 2026
Passenger ferry carrying more than 260 people capsized shortly after leaving Kyrenia for Türkiye
Passengers in life jackets were seen clinging to the overturned vessel and floating in the sea as boats and helicopters rushed to rescue them… pic.twitter.com/SPwuJT51IU
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, यह फेरी तट से लगभग 7.5 किलोमीटर (4 नॉटिकल मील) की दूरी पर पहुंचने के बाद पानी में डूबने लगी थी। घटनास्थल के सामने आए वीडियो फुटेज में पलटे हुए जहाज के चारों ओर पानी में लाइफ जैकेट पहने कई लोग तैरते हुए दिखाई दिए, जबकि सुरक्षा एजेंसियां लगातार बचाव कार्य में जुटी रहीं।
वियतनाम में भी हुआ था स्पीडबोच पलटने का बड़ा हादसा
इसी साल जुलाई के महीने में वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास होन माई रुत नगोई इलाके में एक अन्य बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें एक स्पीडबोट के पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। वियतनामी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, यह बोट करीब 32 भारतीय पर्यटकों और 4 क्रू मेंबरों को लेकर जा रही थी।
इस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले 15 लोगों में से 10 तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के रहने वाले थे। यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1 बजे हुई, जब बोट पर्यटकों को होन माई रुत से अन थोई पोर्ट ले जा रही थी। यह बोट होन माई रुत नगोई से करीब 400 मीटर की दूरी पर पलट गई थी, और सबसे पहले आसपास मौजूद पर्यटकों ने ही बचाव कार्य में मदद की थी।
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की बढ़ती संख्या
सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो में स्थानीय अधिकारियों और नागरिकों को लोगों का रेस्क्यू करते तथा उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता मुहैया कराते हुए देखा गया था। अधिकारियों के मुताबिक, इस बोट का संचालन 'ओशियन पियर आइलैंड कंपनी' द्वारा किया जा रहा था।
पलटने के बाद ज्यादातर पर्यटक बोट के अंदर ही फंस गए थे, और समुद्र की तेज लहरों तथा खराब मौसम के कारण राहत और बचाव कार्य में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
गौरतलब है कि वियतनाम अपनी किफायती लग्जरी और आसान वीजा नीतियों के कारण भारतीय पर्यटकों के बीच सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। अकेले वर्ष 2025 में लगभग 7.46 लाख भारतीय पर्यटकों ने वियतनाम की यात्रा की थी, जो इस दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश की भारतीयों के बीच लोकप्रियता को साफ दर्शाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi






