Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी का इंदौर दौरा… स्टेडियम की अनुमति नहीं मिली, जानें अब कब होगा कार्यक्रम

इंदौर नगर निगम के कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने स्टेडियम में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस का आरोप है कि BJP युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है.

Continue reading on the app

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

नयी दिल्ली, दो सितंबर भारत ने बुधवार को बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल को पांच टन से अधिक जरूरी दवाइयों की पांचवीं खेप और 11 सदस्यों वाली बचाव टीम भेजी। नेपाल के अधिकारियों के अनुसार, पिछले सप्ताह आई अचानक बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,000 से अधिक हो गई है। बचावकर्मियों ने प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए हैं।

आपातकालीन दलों ने अब तक 12,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि करीब 4,000 लोग अब भी लापता हैं और खोज एवं बचाव अभियान जारी है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा, मानवीय सहायता लेकर भारतीय वायुसेना का पांचवां विमान आज काठमांडू पहुंचा। इसमें करीब 5.5 टन चिकित्सा सामग्री शामिल है, जिसमें एंटीबायोटिक, दर्द निवारक दवाएं, शल्य चिकित्सा से जुड़ी सामग्री और अन्य जरूरी दवाइयां शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि विमान में 11 सदस्यों की एक विशेष टीम और छह टन से अधिक बचाव का सामान भी था। भारत अब तक नेपाल को करीब 74 टन राहत सामग्री उपलब्ध करा चुका है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अब तक 166 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया है, जिनमें बुधवार को बचाए गए तीन लोग भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में तीर्थयात्रा या अन्य गतिविधियों के लिए गए कुल 410 भारतीय नागरिक बुधवार को चीन से रवाना हो चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने नेपाल में भारतीय सुरंग बचाव दल के काम के बारे में भी जानकारी दी। इसने कहा, भारतीय सुरंग बचाव दल ने आज अपना आधार बदलकर त्रिशूली से स्याब्रूबेसी कर लिया है, जिससे चिलिमे तक पहुंचने में लगने वाला समय कम हो जाएगा, जहां बचाव अभियान जारी है।

इसमें कहा गया है, दल ने नेपाली सेना के साथ मिलकर चिलिमे में अपना तलाशी अभियान जारी रखा। सुरंग के अंदर गहरी कीचड़ और अवरोधों के बावजूद दल आज लगभग 100 मीटर आगे बढ़ने में कामयाब रहा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत से बुधवार दोपहर पहुंचे 11 बचाव विशेषज्ञों का दल विशेष उपकरणों के साथ त्रिशूली बाजार के पास पहुंच गया है और इसके नेपाली सेना के साथ समन्वय कर बृहस्पतिवार से अपना काम शुरू करने की उम्मीद है।

भारत ने नेपाल में एक फॉरेंसिक दल भी भेजा है।

Continue reading on the app

  Sports

आज BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा का भविष्य, अजीत अगरकर का कार्यकाल और वर्ल्ड कप की प्लानिंग... 5 पॉइंट्स में समझिए पूरा एजेंडा

BCCI Review Meeting: मुंबई में आज भारतीय क्रिकेट बोर्ड की होने वाली मीटिंग में पांच बड़े एजेंडे पर बातचीत होने वाली है. यूके दौरे पर टीम इंडिया की हार से लेकर खिलाड़ियों का खराब चोट मैनेजमेंट चर्चा का विषय हो सकता है. इसके अलावा रोहित शर्मा-विराट कोहली का क्रिकेट फ्यूचर भी सवालों के घेरे में होगा. Thu, 3 Sep 2026 07:01:02 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir News | Akhilesh Yadav: चंदा चोरी को लेकर BJP पर फिर बरसे अखिलेश! #bjp #rammandir #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T01:40:14+00:00

Iran US War: नहीं रुका युद्ध, दहला ईरान, 4 मौत | Trump Vs Mojtaba | Middle East | Hormuz Strait #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T01:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers