Responsive Scrollable Menu

'हनुमान अंश' की चर्चा के बीच जानिए बजरंगबली के 10 सबसे फेमस नाम और उन्हें पुकारने की वजह

'हनुमान अंश' की चर्चा के बीच जानिए बजरंगबली के 10 सबसे लोकप्रिय नाम और उनका मतलब। संकटमोचन से केसरीनंदन तक, जानिए हर नाम कैसे पड़ा और इनके पीछे का पौराणिक रहस्य।

Continue reading on the app

Rewa में NH 39 पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 यात्रियों की मौत और 30 घायल

रीवा (मध्यप्रदेश), दो सितंबर मध्यप्रदेश के रीवा में बुधवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर एक निजी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई एवं 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, रीवा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर गुढ़ थानाक्षेत्र के बदवार में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा कि यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पलट गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) भावना मरावी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा से कहा कि अब तक पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है और 30 अन्य घायल हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मरावी ने कहा कि घटनास्थल पर अब भी बचाव अभियान जारी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि और कोई यात्री बस में फंसा ना हो। मरावी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया और बस पानी से भरे एक नाले में जा गिरा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की‌।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज रीवा-सीधी राजमार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर में हुई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।’’ उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए गए हैं। उपविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अनुराग तिवारी ने बताया कि अस्पताल में अतिरिक्त बिस्तर भी आरक्षित किए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर अन्य घायलों का भी तत्काल इलाज किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा उसने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 उत्तर प्रदेश के झांसी को झारखंड की राजधानी रांची से जोड़ता है और यह मध्यप्रदेश से गुजरता है।

Continue reading on the app

  Sports

945 से लेकर 906 शतक तक...टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाली 5 टीमें, नंबर वन पर कौन

5 teams by most test centuries: टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम की महानता का पैमाना सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि उसकी शतकीय विरासत भी है. 1877 से शुरू हुए इस फॉर्मेट में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं और उसकी टीम इस लिस्ट में टॉप पर है. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने अकेले 41 शतक जड़े हैं. टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है. भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 51 सेंचुरी लगाए हैं. Thu, 3 Sep 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir News | Akhilesh Yadav: चंदा चोरी को लेकर BJP पर फिर बरसे अखिलेश! #bjp #rammandir #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T01:40:14+00:00

Iran US War: नहीं रुका युद्ध, दहला ईरान, 4 मौत | Trump Vs Mojtaba | Middle East | Hormuz Strait #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T01:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers