Responsive Scrollable Menu

UP Flood: 32 जिलों में बिगड़े हालात, हादसों में तीन लोगों की गई जान

लखनऊ, दो सितंबर उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के सक्रिय रहने के बीच 32 जिले इस वक्त बाढ से प्रभावित हैं। बुधवार को राज्य में वर्षाजनित हादसों में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि अब तक 32 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और फिलहाल अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव और वाराणसी समेत 22 जिलों में हालात खराब हैं।

बयान के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1,528 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है तथा राहत कार्यों के लिए सैकड़ों नौकाएं, बाढ़ चौकियां और मेडिकल टीम तैनात की गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को कुल 742 बाढ़ चौकियां, 452 नावें और मोटरबोट तथा 225 मेडिकल टीम काम कर रही थीं, जबकि 105 राहत शिविरों में 2,460 लोग रह रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतापगढ़ के नवाबगंज थानाक्षेत्र के छोटी कोठरिया गांव में लगातार बारिश के बीच एक कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर 18 महीने के प्रियांश की मौत हो गई।

अमरोहा के गजरौला में भारी बारिश के दौरान एक दुकान का छज्जा गिरने से शेरा (32) और सुरेश (55) मौत हो गयी। उपजिलाधिकारी शैलेश दुबे ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि वह छज्जा बारिश के कारण गिरा या अपनी जर्जर हालत की वजह से। चित्रकूट से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने पहाड़ी थानाक्षेत्र के चौरा गांव में मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से फंसे करीब 150 लोगों को बचाया।

पीएसी की बाढ़-राहत प्लाटून ने स्थानीय प्रशासन की मदद से मोटरबोट का इस्तेमाल किया और लोगों को भोजन, राहत सामग्री तथा चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। बलिया उत्तर प्रदेश में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है, जहां गंगा और सरयू का जलस्तर बढ़ने से सदर, बैरिया एवं बांसडीह तहसीलों के गांवों और शहरी इलाकों में लगभग 20,500 लोग प्रभावित हुए हैं। बलिया जिला प्रशासन ने 6,500 राशन किट, 33,843 दवा किट और पके हुए भोजन के 83,092 पैकेट बांटे हैं।

पीलीभीत में भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद शारदा, देओहा एवं खकरा नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बनबसा बैराज से शारदा नदी में दो लाख क्यूसेक से ज़्यादा पानी छोड़ा गया, जबकि नानक सागर बांध से देओहा नदी में 30 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने हालात सामान्य होने तक पहली से आठ कक्षाओं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

खकरा नदी पर एक पुल पानी में डूब गया, जिससे लगभग 18 गांवों का सड़क संपर्क टूट गया। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई। पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में ‘अंडरग्राउंड केबल बॉक्स’ में बारिश का पानी घुसने के कारण 200 बिस्तरों वाले अस्पताल की मुख्य बिजली आपूर्ति 34 घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही।

लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मोहना नदी के गिरजा बैराज एफ्लक्स बांध पर बाढ़ और कटान-रोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियरों को चौबीसों घंटे काम करने का निर्देश दिया और पानी में डूबे इलाके में मौजूद लगभग एक दर्जन घरों के निवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का आदेश दिया। इस बीच, गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बताया कि मौसम विभाग ने चार सितंबर तक भारी बारिश और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे बेवजह यात्रा न करें, जर्जर इमारतों, पेड़ों और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें और खराब मौसम के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर ही रखें।

Continue reading on the app

Disha Salian केस में CBI जांच के आदेश, Ram Mandir Trust को मिला पहला CEO

नयी दिल्ली, दो सितंबर ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे147: उप्र अयोध्या ट्रस्ट दूसरी लीड सीईओ पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ अयोध्या (उप्र): ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पश्चिमी वायुसेना कमान का नेतृत्व संभालने वाले एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रादे134 महाराष्ट्र अदालत दिशा सालियान तीसरीलीड जांच

दिशा सालियान मामले में अदालत ने सीबीआई जांच के आदेश दिए; पुलिस को फटकार लगाई मुंबई, मुंबई उच्च न्यायालय ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रबंधक रहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने का आदेश दिया और छह साल तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर मुंबई पुलिस को फटकार लगाई।

वि11: नेपाल लीड बाढ़ नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हुई, हजारों लापता लोगों की तलाश जारी काठमांडू: नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1,127 हो गई। हिमालयी क्षेत्र में आई इस आपदा के एक सप्ताह बाद भी बचावकर्मी हजारों लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे175: मप्र स्टेडियम दूसरी लीड कांग्रेस मप्र : स्टेडियम की अनुमति पर अटका राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, तारीख आगे बढ़ाई गई इंदौर (मध्यप्रदेश): कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में इंदौर में 12 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तारीख जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजन की अनुमति नहीं मिलने के कारण आगे बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई है।

प्रादे185: हिमाचल विधानसभा स्कूल हिमाचल के 150 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं, 3,500 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को बिना शिक्षकों या केवल एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

वि24 पाक सिंधु जल संधि पाकिस्तान का भारत से सिंधु जल संधि के दायरे में रचनात्मक बातचीत का आग्रह

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने बुधवार को भारत से आग्रह किया कि वह सिंधु जल संधि के दायरे में रहते हुए उसके साथ रचनात्मक रूप से बातचीत करे, जिसे दोनों देशों ने गंभीरता से स्वीकार किया था।

अर्थ56 लीड जीडीपी सरकार सरकार ने जीडीपी वृद्धि के 7.8 प्रतिशत के अनुमान का किया बचाव, 2.6 प्रतिशत वृद्धि के दावे को नकारा

नयी दिल्ली, सरकार ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत के बजाय करीब 2.6 प्रतिशत रहने के दावे को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि नवीनतम जीडीपी अनुमान की तुलना पुरानी और बदली जा चुकी श्रृंखला से करना ‘सेब और संतरे’ की तुलना करने जैसा है।

अर्थ46 न्यायालय अपील पंजाब डीए डीए मामले में पंजाब सरकार ने न्यायालय से कहा, उसके कर्मचारियों का वेतन केंद्र के कर्मचारियों से अधिक

नयी दिल्ली, पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) देने के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख करते हुए कहा कई महत्वपूर्ण श्रेणी में उसके कर्मचारियों का कुल वेतन पहले से ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मुकाबले आधिक है।

खेल20 खेल महिला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत करेगा शुरूआती महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी दुबई, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से छीनकर बुधवार को इसे भारत में आयोजित करने को फैसला किया।

खेल9 खेल भारत रैंकिंग गिल और बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नीचे खिसके, पडिक्कल आगे बढ़े दुबई, भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को जारी आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसक गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 54वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।

Continue reading on the app

  Sports

Jaipur News: अब जयपुर की अवनी लेखरा डब्ल्यूएसपीएस वर्ल्ड चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

जयपुर की गोल्डन गर्ल और दो बार की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा लहराने को तैयार हैं. दक्षिण कोरिया के चांगवोन में 7 से 16 सितंबर तक होने वाली डब्ल्यूएसपीएस वर्ल्ड चैंपियनशिप में अवनी आर-2 10 मीटर एयर राइफल और आर-8 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. पदक जीतकर वह 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेंगी. Sat, 5 Sep 2026 13:42:06 +0530

  Videos
See all

Disha Salian Case Big Claim: दिशा सालियन केस में बड़ा खुलासा! वकील नीलेश ओझा ने दिए गंभीर सबूत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:08:01+00:00

Iran America War : पिकैक्स पर ईरान-अमेरिकी जंग! | Shorts | Trump | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers