Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में 'कृषि सिंचाई योजना' को रफ्तार देने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने CM धामी को लिखा पत्र

Uttarakhand News: केंद्र सरकार उत्तराखंड में पानी बचाने, प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने और गांवों में कमाई के साधन बढ़ाने वाली 'प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0)' को लेकर काफी गंभीर है. इसके तहत मंजूर हुए कामों को सही समय पर पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र लिखी है. इस पत्र में उन्होंने राज्य में पानी और मिट्टी से जुड़े विकास कार्यों में तेजी लाने और केंद्र सरकार से मिलने वाले पैसों का सही व पूरा इस्तेमाल करने के लिए कहा है.

केंद्रीय कृषि मंत्री ने अपनी पत्र में साफ किया है कि साल 2021 से 2026 के बीच उत्तराखंड में 15 वाटरशेड प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है. इन प्रोजेक्ट्स से करीब 0.84 लाख हेक्टेयर जमीन को फायदा पहुंचेगा. इन सभी कामों का कुल खर्च 232.26 करोड़ रुपये तय किया गया है, जिसमें से बड़ा हिस्सा यानी 209.03 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी. इस तय रकम में से केंद्र सरकार अब तक उत्तराखंड को 113.48 करोड़ रुपये की मदद भेज चुकी है.

30 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई परियोजना का समय

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का असली समय 31 मार्च 2026 को खत्म हो चुका था. अब बचे हुए कामों को पूरा करने के लिए इस समय को बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह बढ़ा हुआ समय प्रकृति और पानी से जुड़े बाकी कामों को पूरा करने और प्रोजेक्ट के सभी लक्ष्यों को हासिल करने का एक बहुत बड़ा मौका है.

उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी इस योजना के तहत उत्तराखंड के लिए 31.58 करोड़ रुपये की केंद्रीय मदद तय की गई है. इसमें से 15.79 करोड़ रुपये की रकम प्रोजेक्ट के कामों को बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए पहली किस्त के रूप में जारी भी कर दी गई है.

जल संरक्षण कामों को दी जाए पहली प्राथमिकता

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि राज्य में अभी मानसून के मौसम को देखते हुए पानी और मिट्टी बचाने के कामों को सबसे पहले किया जाए. इनमें बारिश का पानी इकट्ठा करना, जमीन के अंदर का पानी बढ़ाना, मिट्टी की नमी बनाए रखना और सूखे से निपटने के इंतजाम करना शामिल है. उन्होंने कहा कि मानसून की बारिश के पानी को ज्यादा से ज्यादा बचाकर गांवों में पानी की कमी दूर की जाए और ग्रामीणों की कमाई बढ़ाने के लिए मजबूत कदम उठाए जाएं. उन्होंने विशेष रूप से चेक डैम, फार्म पॉण्ड, परकोलेशन टैंक, जल संचयन ढांचे और मिट्टी की कटान रोकने वाले कामों में तेजी लाने पर जोर दिया है.

परियोजनाओं की प्रगति बनेगी भविष्य की केंद्रीय सहायता का आधार

केंद्रीय कृषि मंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि उत्तराखंड इस योजना (2.0) में कैसा प्रदर्शन करता है, जैसे मंजूर हुए कामों को पूरा करना, केंद्र से मिले पैसों का इस्तेमाल करना और समय पर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना, यही सब बातें अगली 'प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 3.0)' में नए प्रोजेक्ट्स मिलने का मुख्य आधार बनेंगी. इसके साथ ही, इस साल राज्यों के बीच केंद्रीय मदद के पैसों को दोबारा बांटने का फैसला भी उनके काम के प्रदर्शन को देखकर ही लिया जाएगा. जो राज्य तेजी से काम करेंगे और पैसों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करेंगे, उन्हें अतिरिक्त बजट देने में प्राथमिकता दी जाएगी.

योजना के तहत केंद्र सरकार उत्तराखंड को करेगी हरसंभव सहयोग

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से कहा है कि वे राज्य के सभी विभागों और जमीनी स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दें. इन निर्देशों में बचे हुए वाटरशेड के कामों, खासकर प्रकृति और पानी से जुड़े कामों को सबसे पहली प्राथमिकता देकर पूरा करने और केंद्र से मिले पूरे पैसे का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए कहा जाए. उन्हें पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री श्री धामी की देखरेख में राज्य सरकार मानसून के मौसम का पूरा फायदा उठाएगी और पानी बचाने, जमीन का जलस्तर सुधारने, मिट्टी को सहेजने और गांवों में कमाई बढ़ाने के कामों को तेज करेगी. केंद्रीय मंत्री ने अपनी चिट्ठी में यह भरोसा भी दिलाया है कि भारत सरकार का भूमि संसाधन विभाग इस काम में उत्तराखंड सरकार की हर संभव मदद और सहयोग करेगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में इस योजना (वाटरशेड विकास) को अच्छे से लागू करने के लिए मिल रहे सहयोग के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार जताया है. 

यह भी पढ़ें:  जब गोलियों से लाल हो गई थी मसूरी की वादियां, राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को देहरादून में दी गई श्रद्धांजलि

 

Continue reading on the app

Iran Attack on USA Base: ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें | Jordan | Bahrin | IRGC | Trump

Iran Attack on USA Base: ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें | Jordan | Bahrin | IRGC | Trump . खाड़ी में फिर बारूद बरस रहा है... अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने पलटवार शुरू कर दिया है... और अब पूरा मिडिल ईस्ट एक बड़े युद्ध के मुहाने पर खड़ा दिखाई दे रहा है। अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए... होर्मुज के पास IRGC के ठिकानों को निशाना बनाया... और अब ईरान ने भी अपनी जमीन से मिसाइल और ड्रोन दागकर जवाब देना शुरू कर दिया है। यानी साफ है... अब हमला भी हो रहा है... जवाबी हमला भी हो रहा है... और हर अगला वार पहले से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने दावा किया है कि उसने अमेरिका को **“हमलावरों को पछतावा कराने वाला जवाब” दिया है। #IranAttack #USIranWar #IranVsUSA #IranWar #AmericaIranWar #IranMissileAttack #USAttack #IranNews #USNews #MiddleEastCrisis #BreakingNews #WarNews ========================================================= news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, sco summit 2026, pm modi, shehbaz sharif, nepal flood, nepal flood rescue, delhi bus rape case, delhi congress protest, rahul delhi bicycle scam, jantar mantar protest, up assembly election 2027, sir issue, kaushambi firecracker blast, bulldozer action, ias divya mittal controversy

Continue reading on the app

  Sports

64 गेंद 124 रन, स्मृति मंधाना के शतक से भारत की एकतरफा जीत, सेमीफाइन में बनाई जगह

India become the first team to qualify for the semi final womens asia cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 137 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत ने इस जीत से महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली. स्मृति मंधाना की 64 गेंदों में 124 रनों की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने 193/5 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में हांगकांग की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई. दीप्ति शर्मा के 3, जबकि नंदनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत के 2-2 विकेटों की बदौलत भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. Thu, 3 Sep 2026 23:22:46 +0530

  Videos
See all

बाढ़ में मिला शिवलिंग, सिखों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T23:00:11+00:00

Krishna Janmashtami 2026: प्रेम मंदिर में भक्तों का सैलाब! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T23:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers