Responsive Scrollable Menu

LIC Golden Jubilee Scholarship Online Form 2026

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 Apply Online Post Date: 02-09-2026 Short Description : life insurance corporation of india (LIC) has released the notification of LIC Golden Jubilee Scholarship 2026- Uttar Pradesh. Candidates who want to participate in this LIC Golden Jubilee Scholarship of government of India can apply online from 31 Aug 2026 related information ...

Continue reading on the app

परिवार में 200 साल बाद बेटी जन्मी, रथ में लाए:ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया, महाराष्ट्र के बीड़ का मामला

महाराष्ट्र के बीड़ जिले के परिवार ने दावा किया है कि उनके यहां 200 साल बाद बेटी का जन्म हुआ है। मंगलवार को बच्ची को सजे रथ में घर लाया गया। ढोल नगाड़ों से स्वागत हुआ। संगीत के बीच लोगों ने जश्न मनाया। परली वैजनाथ की रहने वाली कल्पना दहिफले ने 27 अगस्त को स्थानीय अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म से उनके पति ऋषिकेश और परिवार के लोग और रिश्तेदार काफी खुश हो गए। पैतृक वंश में बेटी नहीं बच्ची के दादा लिम्बाजी दहिफले भगवान प्राइमरी विद्यालय में हेडमास्टर हैं। उन्होंने कहा कि उनके सीधे पैतृक वंश में करीब 200 साल से कोई बेटी पैदा नहीं हुई थी। लिम्बाजी दहिफले ने कहा कि परिवार में कन्यारत्न के आने से दो सदी से चली आ रही यह कमी पूरी हुई है। रंगोली, फूलों से की सजावट कल्पना को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दहिफले परिवार ने इस मौके को खास बनाने की तैयारी की। बच्ची को रोशनी से सजाए गए रथ में परिवार के इंदिरा नगर स्थित घर लाया गया। इस स्वागत जुलूस में रिश्तेदार, पड़ोसी और शुभचिंतक शामिल हुए। रास्ते में लोग पारंपरिक ढोल की धुन पर नाचे और आतिशबाजी की। घर पहुंचने पर बच्ची का प्रवेश द्वार पर पारंपरिक आरती से स्वागत किया गया। इस दौरान वहां रंगोली, फूलों की सजावट और गुब्बारे लगाए गए थे। लिम्बाजी दहिफले ने कहा, “बेटियां आशीर्वाद होती हैं, बोझ नहीं। बेटी का जन्म भी उतनी ही गरिमा, खुशी और उत्सव का हकदार है, जितना समाज आमतौर पर बेटों के जन्म पर मनाता है।” उन्होंने बताया कि इस मौके पर जलेबियां बांटकर खुशी मनाई गई। ----------------------------

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल की DC के मालिक से हुई तीखी नोक-झोंक! KKR में जाने की खबर के बीच सनसनीखेज दावा

तीन साल तक लखनऊ सुपर जायंट्स में रहने के बाद केएल राहुल IPL 2025 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए थे. इस फ्रेंचाइजी के साथ वो लगातार 2 सीजन से हैं. Fri, 04 Sep 2026 00:44:48 +0530

  Videos
See all

Philippines Wedding in Flooded Church: सैलाब के बीच दूल्हा-दुल्हन की शादी,VIDEO देख रह जाएंगे हैरान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T19:30:20+00:00

Nepal Flood News 2026 Live Updates : नेपाल में मौत का तांडव ! | Breaking News | Nepal News | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T19:23:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers