Responsive Scrollable Menu

RGPV का विभाजन और नाम बदलने पर MP Congress ने BJP सरकार पर साधा निशाना

भोपाल, दो सितंबर कांग्रेस ने बुधवार को मध्यप्रदेश के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) का पुनर्गठन कर उसके नाम से पूर्व प्रधानमंत्री का नाम हटाए जाने के भाजपा नीत सरकार के फैसले की कड़ी निन्दा करते हुए इसे सत्तारूढ़ दल की ओछी मानसिकता का प्रतीक करार दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खुद तो कोई नया काम कर नहीं पाती है और बस कांग्रेस के जमाने के कार्यों की नाम पट्टिकाएं बदलने में लगी रहती है। उन्होंने कहा, ‘‘राजीव गांधी का नाम हटाना भाजपा सरकार की ओछी मानसिकता का प्रतीक है।

सारा संसार इस बात का गवाह है कि राजीव गांधी के कार्यकाल में देश ने आधुनिक तकनीक की दुनिया में प्रवेश किया था। सूचना क्रांति और कंप्यूटर के युग का सूत्रपात भी राजीव गांधी ने किया था।’’ मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मंगलवार को हुई मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आरजीपीवी के पुनर्गठन और इसे तीन पृथक-पृथक विश्वविद्यालयों में विभाजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के नाम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम भी हटाने का निर्णय लिया गया।

फैसले के मुताबिक तहत भोपाल स्थित वर्तमान आरजीपीवी परिसर को मध्य भारत प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा, दो अन्य संभागों में नए मुख्यालय बनाए जाएंगे, जिसमें जबलपुर में महाकौशल प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय और उज्जैन में मालवा प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय स्थापित होगा। कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षा विरोधी करार देते हुए मुख्यमंत्री से राजीव गांधी का नाम न हटाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह भी याद दिलाना चाहता हूं कि कल के बाद परसों आता है। अच्छे और बुरे हर काम का हिसाब होता है। हम भी हिसाब करेंगे।

आप नाम बदलकर इतिहास नहीं बदल सकते।’’ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार के फैसले की निंदा करते हुए कहा कि देश के लिए शहादत देने वालों का नाम हटाना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की साजिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भले नाम हटा दे लेकिन वह राजीव गांधी को लोगों के दिलों से कभी नहीं हटा सकती। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे राजनीतिक विद्वेष से भरा एक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि केवल नाम बदल देने से इतिहास के पन्नों और जनता के दिलों से राजीव गांधी के योगदान को मिटाया नहीं जा सकता। सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने एक सुनियोजित साजिश के तहत ही राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को तीन हिस्सों में बांटने का प्रपंच रचा है, ताकि देश के महान नेता का नाम इस प्रतिष्ठित संस्थान से विलोपित किया जा सके। इस बीच, भोपाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने आरजीपीवी ने मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में जश्न मनाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार के निर्णय का स्वागत किया।

Continue reading on the app

मध्य प्रदेश: 'जनसेवा कनेक्ट' पहल के तहत शिवपुरी में पोस्ट ऑफिस को डिजिटल अपग्रेड मिला

मध्य प्रदेश: 'जनसेवा कनेक्ट' पहल के तहत शिवपुरी में पोस्ट ऑफिस को डिजिटल अपग्रेड मिला

Continue reading on the app

  Sports

MPCA ने Indore T20 मैच के टिकट दर तय किए, ऑनलाइन होगी बिक्री

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकटों की कीमतें 1,000 रुपये से 12,500 रुपये तक रखी गई हैं। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने बुधवार को टिकटों की दरों की घोषणा की। एमपीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुकाबले के लिए गैलरी के सबसे सस्ते टिकट की कीमत 1,000 रुपये रखी गई है, जबकि पवेलियन का सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये का होगा।

अधिकारी ने बताया कि टिकटों की बिक्री केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी और इसके लिए ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा और ये टिकट एक ही या अलग-अलग श्रेणियों के हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस स्टेडियम में आयोजित होने वाला पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

Thu, 03 Sep 2026 10:13:46 +0530

  Videos
See all

Mathura Shri Krishna Janmashtami: कान्हा के स्वागत को सजी मथुरा नगरी | Janmotsav | Festival | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T05:10:28+00:00

Iran America War Update: ईरान पर फिर हमला करेगा अमेरिका? Trump Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T05:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers