Responsive Scrollable Menu

Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, अब 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज

(इंट्रो में सुधार के साथ) (फाइल फोटो के साथ) इंदौर, दो सितंबर कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में इंदौर में 12 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तारीख जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजन की अनुमति नहीं मिलने के कारण बदल दी गई है। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्टेडियम उपलब्ध कराने से इनकार किए जाने के बाद अब यह कार्यक्रम 12 सितंबर के बजाय 19 सितंबर को आयोजित होगा। पटवारी ने यह घोषणा इंदौर में कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़ी बैठक के दौरान की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कार्यक्रम के लिए नया आयोजन स्थल तलाश करके उसे तैयार करेगी। पटवारी ने इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर 12 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। उन्होंने पत्र में कहा था कि राहुल गांधी का कार्यक्रम कोई सामान्य राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के भविष्य, युवाओं के सपनों, शिक्षा के अधिकार और शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित जनसंवाद है।

नेहरू स्टेडियम इंदौर नगर निगम के तहत आता है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि नेहरू स्टेडियम को लेकर उच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है जिसके तहत वहां खेलकूद गतिविधियों या राज्यस्तरीय शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन की ही अनुमति दी जा सकती है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा था कि यदि नेहरू स्टेडियम में गांधी के कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली, तो आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर और आसपास के 50,000 विद्यार्थियों को जुटाने का प्रयास कर रही है। ‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया विद्यार्थी-संवाद अभियान है जिसके तहत देश के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विपक्षी दल इस अभियान के जरिये प्रश्नपत्र लीक, महंगी शिक्षा, सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरने का प्रयास कर रहा है।

Continue reading on the app

Janmashtami 2026: कृष्णमय होगा मध्यप्रदेश, 7500 मंदिरों में खास तैयारी

मध्यप्रदेश में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण पर्व मनाया जाएगा। 55 जिलों के 111 स्थानों पर आयोजन होंगे, 7500 मंदिर सजेंगे और 1500 से अधिक कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह की टीम लगातार चौथी बार फाइनल में, भुवनेश्वर कुमार की टीम से रविवार को होगी खिताबी जंग

Meerut Mavericks vs Lucknow Falcons final: यूपी टी20 लीग के क्वालिफायर 2 में मेरठ मावेरिक्स ने नोएडा किंग्स को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में प्रवेश किया. 135 रनों का पीछा करते हुए मेरठ 61/4 पर संकट में थी. इसके बाद बल्लेबाजी में प्रमोट हुए ऑलराउंडर यश गर्ग (नाबाद 56) और कप्तान रिंकू सिंह (नाबाद 37) ने नाबाद 74 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. इससे पहले गर्ग (3/14) और ज़ीशान अंसारी (3/18) की घातक स्पिन के आगे नोएडा 134/8 पर ही सिमट गई थी. Sat, 5 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

लैंडिंग के वक्त खंभे से टकराया विमान, मचा हड़कंप! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T23:00:39+00:00

टोल मैनेजर से धक्कामुक्की, BJP ब्लॉक प्रमुख पर आरोप | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T23:10:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers