टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड:अमेरिकी गोल्फर को जेल नहीं जाना पड़ेगा, 27 में रोड एक्सीडेंट हुआ था
दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस को 5 साल के लिए सस्पेंड हो गया है। फ्लोरिडा कोर्ट ने 27 मार्च के रोड एक्सीडेंट को उनकी दूसरी लापरवाही माना है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, 50 साल के वुड्स बुधवार को मार्टिन काउंटी कोर्ट में अपने आरोप बदलने की सुनवाई के लिए पेश हुए। वुड्स ने DUI गिरफ्तारी का केस खत्म करने के लिए एक समझौता किया है। इसके अनुसार DUI आरोप को दूसरी बार लापरवाही से ड्राइविंग के आरोप में बदला दिया गया। वुड्स पर 2017 में भी DUI (ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस) का केस चला था। पिकअप से टकरा गई थी वुड्स की कार यह मामला 27 मार्च को हुए कार एक्सीडेंट से जुड़ा है। वुड्स की गाड़ी एक पिकअप ट्रक से टकरा गई थी, जिसके बाद उनकी कार पलट गई। वुड्स और ट्रक के ड्राइवर दोनों को चोट नहीं लगी। वुड्स ने पुलिस को बताया था कि हादसे के समय उन्होंने अपना फोन नीचे देखा और रेडियो स्टेशन बदल रहे थे। सोब्रायटी टेस्ट में फेल, गिरफ्तारी भी हुए थे सोब्रायटी टेस्ट में फेल होने के बाद वुड्स को गिरफ्तार किया गया था। ब्रीथलाइजर में शराब का कोई अंश नहीं मिला, लेकिन वुड्स ने यूरिन टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। वुड्स ने अफसरों को बताया था कि उन्होंने कुछ गोलियां ली थीं। मार्टिन काउंटी शेरिफ ऑफिस से जारी गिरफ्तारी के हलफनामे के अनुसार वुड्स की जेब से बाद में हाइड्रोकोडोन की 2 गोलियां मिली थीं। यह हलफनामा द एथलेटिक ने देखा है। अफसरों ने वुड्स को ‘सुस्त’ बताया था। इसके बाद उन पर प्रॉपर्टी डैमेज के साथ DUI और कानूनी यूरिन जांच कराने से इनकार करने का आरोप लगाया गया था। वकील ने दोनों आरोपों में निर्दोष बताया था वुड्स के वकील डगलस डंकन ने 31 मार्च को उनकी ओर से दोनों आरोपों में निर्दोष होने की दलील दी थी। उन्होंने जूरी ट्रायल की मांग भी की थी। उसी दिन वुड्स ने कुछ समय के लिए ‘खुद को अलग करने’ और ‘इलाज कराने’ की बात कही थी। उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने स्विट्जरलैंड के एक रिहैब सेंटर में कई हफ्ते बिताए थे। 2017 में भी DUI केस हुआ था डंकन 2017 के DUI केस में भी वुड्स के वकील थे। उस केस में वुड्स ने लापरवाही से ड्राइविंग का आरोप स्वीकार किया था। DUI डायवर्जन प्रोग्राम पूरा किया था। उन्हें निगरानी पर रखा गया था और 50 घंटे की सामुदायिक सेवा करनी पड़ी थी। वापसी के बाद कम ही नजर आए वुड्स वापसी के बाद वुड्स को कभी-कभार ही सार्वजनिक तौर पर देखा गया है। जून में वे PGA टूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में थोड़ी देर के लिए नजर आए थे, जहां उन्होंने नया शेड्यूल जारी किया था। उन्होंने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब नहीं दिए थे। पिछले हफ्ते उन्होंने अपने दोस्त और स्टैनफोर्ड के पूर्व साथी नोटाह बेगे के लिए एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। बेगे को अटलांटा में हुए टूर चैंपियनशिप के दौरान पेन स्टुअर्ट अवॉर्ड मिला था। ---------------------------------------------
Ayodhya के Ram Mandir CEO बने Jeetendra Mishra, Operation Sindoor में निभाई भूमिका! |Deoria |CM Yogi
UP News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या राम मंदिर के सुव्यवस्थित प्रबंधन और संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। भारतीय वायुसेना में करीब 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले जीतेंद्र मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी हैं। अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने फाइटर पायलट के रूप में 18 से अधिक विमान उड़ाए, 'ऑपरेशन सिंदूर' में अहम भूमिका निभाई और वायुसेना की कई महत्वपूर्ण कमानों का नेतृत्व किया।अब सैन्य अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता के साथ वे अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था और प्रबंधन की कमान संभालेंगे। इस बड़ी नियुक्ति और जीतेंद्र मिश्रा के प्रेरणादायक सफर के बारे में विस्तार से जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। UP News: The Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust has appointed former Air Marshal Jitendra Mishra as its first Chief Executive Officer (CEO) to ensure the smooth management and operation of the Ayodhya Ram Temple. Jitendra Mishra, who served in the Indian Air Force for nearly 40 years, originally hails from Deoria district in Uttar Pradesh. During his military career, he flew more than 18 aircraft as a fighter pilot, played a key role in Operation Sindoor, and led several important Air Force commands. Now, with military discipline and administrative efficiency, he will oversee the security, darshan arrangements, and management of the Ram Temple in Ayodhya. Watch the video to the end to learn more about this significant appointment and Jitendra Mishra's inspiring journey. #RamMandir #JitendraMishra #AyodhyaNews #RamMandirTrust #AirMarshalJitendraMishra #AyodhyaRamMandir #DeoriaNews #UPNews #BreakingNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat






