Explainer: क्या होता है 'जौहर'? स्वरा भास्कर के बयान पर क्यों मचा बवाल, जानें पूरा विवाद
Swara Bhasker Jauhar Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. इस बार मामला उनकी किसी फिल्म या राजनीतिक बयान से जुड़ा नहीं है. बल्किन उन्होंने इतिहास से जुड़े 'जौहर' पर विवादित टिप्पणी की है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली महिलाओं का अपमान किया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है.
लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर जौहर क्या होता है, इसका इतिहास क्या है और स्वरा भास्कर ने ऐसा क्या कहा जिससे इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया? चलिए जानते हैं सबकुछ.
क्या होता है जौहर?
जौहर मध्यकालीन भारत की एक प्रथा थी. जब किसी राज्य की हार तय मानी जाती थी और दुश्मन के किले में घुसने का खतरा होता था, तब महिलाएं सामूहिक रूप से आग में कूदकर अपनी जान दे देती थीं. ऐसा इसलिए किया जाता था ताकि वो दुश्मनों के अत्याचार, गुलामी या अपमान का शिकार न बनें. राजस्थान के इतिहास में जौहर की कई घटनाओं का जिक्र मिलता है. इनमें सबसे प्रसिद्ध कहानी चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती से जुड़ी है. लोककथाओं के अनुसार, जब अलाउद्दीन खिलजी की सेना ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया और जीत लगभग तय हो गई, तब रानी पद्मावती और हजारों महिलाओं ने जौहर कर लिया था.
'पद्मावत' से शुरू हुआ था विवाद
जब साल 2018 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हुई थी, तब भी जौहर को लेकर बड़ा विवाद हुआ था. फिल्म के आखिर में रानी पद्मावती यानि दीपिका पादुकोण और कई महिलाओं को जौहर करते हुए दिखाया गया था. फिल्म आने के बाद स्वरा भास्कर ने भंसाली को एक खुला पत्र भी लिखा था. उन्होंने कहा था कि फिल्म का ये हिस्सा महिलाओं को गलत मैसेज देता है. स्वरा ने ये सवाल उठाया था कि क्या किसी महिला का सम्मान उसकी जिंदगी से ज्यादा जरूरी है और क्या मौत को बेहतर विकल्प के रूप में दिखाना सही है.
वहीं, हाल ही में दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने फिर इसी मुद्दे पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि 'पद्मावत' का जौहर वालासीन उन्हें आज भी परेशान करता है. उनका मानना है कि महिलाओं के लिए मौत को जीवन से बेहतर रास्ता बताने वाली सोच से वो सहमत नहीं हैं और इसी वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें- 'रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा...', जौहर विवाद पर अब स्वरा भास्कर ने दी सफाई, वीडियो को बताया गलत
बयान पर क्यों मचा बवाल?
स्वरा भास्कर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके कुछ हिस्सों को शेयर करते हुए ये दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने जौहर करने वाली महिलाओं या रानी पद्मावती को "कायर" कहा है. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है. कई लोगों ने कहा कि स्वरा ने इतिहास और राजपूत परंपराओं का अपमान किया है. कुछ राजनीतिक नेताओं और संगठनों ने भी उनके बयान पर नाराजगी जताई. सोशल मीडिया पर #SwaraBhasker ट्रेंड करने लगा और एक्ट्रेस को माफी मांगने की मांग भी उठने लगी.
'जौहर' कमेंट पर स्वरा की सफाई
वहीं, स्वरा भास्कर ने इस विवाद के बाद एक वीडियो शेयर किया और बताया कि उनके वीडियो को गलत तरीके से पेश किया है. एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा- 'आज सुबह से सोशल मीडिया पर एक मेरा क्लिप वायरल हो रहा है. जिसमें मुझसे पूछा गया था कि संजय भंसाली को मैंने ‘पद्मावत’ के ऊपर जो ओपन लेटर लिखा था वो क्यों लिखा था. मैंने जब जवाब देते हुए बताया कि फिल्म देखने के बाद मेरी दिक्कत क्या थीं, तो मैंने कुछ कहा था जो अब गलत तरीके से अनुवादित किया जा रहा है और झूठ बनाकर फैलाया जा रहा है.'
कायर कहने की बात को बताया झूठा
स्वरा ने वीडियो में आगे कहा- 'वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मैंने रानी पद्मावती और बाकी महिलाओं ने जो जौहर किया था वो कायर है. मैं क्लियर करना चाहूंगी कि मैंने उन्हें कायर नहीं कहा था. मैंने इंग्लिश में बोला था लोगों ने उसका अनुवाद गलत तरीके से किया. अगर आपको कोई भाषा नहीं आती है तो पूछ लेना चाहिए. मैंने कहा था कि भगवान ना करे मैं कभी रेप विक्टिम होती तो मैं वो सब देखकर कायर महसूस करती कि मैंने अपनी जान नहीं ले ली. यानी मैं ऐसा महसूस करती कि मैं रेप के बाद जिंदा बच गई तो मैं कायर हूं.'
मेरा एक वीडियो क्लिप वायरल है- जिसे ग़लत रूप से झूठे ढंग से अनुवादित किया जा रहा है! मैंने कतई नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थी । शर्मनाक है कि @ndtvindia और अन्य मीडिया चैनल और लोग बार बार झूठा इल्ज़ाम लगाकर लोगों को उत्तेजित कर रहे हैं ।
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 1, 2026
गाली देनी है तो दो- पर… pic.twitter.com/TR8sy5gRCr
ये भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज की सलाह के बाद बनी फिल्म 'हनुमान अंश', प्रड्यूसर को इन तीन बातों का रखना था खास ध्यान
दो हिस्सों में बंटी बहस
इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक तरफ लोगों का कहना है कि जौहर को आज के नजरिए से नहीं देखा जा सकता. उस दौर में महिलाओं के सामने बहुत सीमित विकल्प होते थे और जौहर को उन्होंने सम्मान और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए चुना था. ऐसे में उनके फैसले को कायरता कहना गलत है. तो वहीं दूसरा ओर स्वरा के तर्क का समर्थन कर रहे हैं. उनका कहना है कि किसी भी महिला की जिंदगी उसकी तथाकथित "इज्जत" से ज्यादा जरूरी है और इतिहास की घटनाओं पर आधुनिक नजरिए से चर्चा करना गलत नहीं है.
FAQ
1: जौहर क्या था?
युद्ध में हार तय होने पर महिलाओं द्वारा सामूहिक आत्मदाह की प्रथा को जौहर कहा जाता था.
: विवाद क्यों हुआ?
स्वरा भास्कर के बयान को लेकर दावा किया गया कि उन्होंने जौहर को गलत बताया.
3: स्वरा ने क्या कहा था?
स्वरा भास्कर ने कहा कि फिल्म पद्मावत का जौहर वाला सीन उन्हें परेशान करता है.
4: स्वरा ने सफाई में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अनुवाद और गलत मतलब निकाला गया है.
ये भी पढ़ें- Explainer: करीना कपूर और पृथ्वीराज की 'Daayra' में क्या है खास? कहानी, स्टोरी और स्टारकास्ट जानें सबकुछ
IND vs AFG : भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी, दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज टी20 सीरीज में कर सकता है हाल बेहाल, देखिए आंकड़े
IND vs AFG : भारतीय क्रिकेट टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी इस बार इब्राहिम जादरान करेंगे. वहीं टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में राशिद खान का नाम भी शामिल हैं. राशिद खान इन दिनों आईसीसी रैंकिंग में वनडे और टी20 फॉर्मेट में नंबर 1 गेंदबाज बने हुए हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों की टक्कर दुनिया के नंबर-1 बॉलर के साथ होने वाली है.
ऐसे में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस तीनों टी20 मैचों में भारतीय बल्लेबाजों के लिए राशिद खान खतरा बन सकते हैं. राशिद खान दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं, ऐसे में उनकी बॉलों का सामना करना दुनिया के अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के हाथों में नहीं है. उन्होंने भारत के खिलाफ भले ही टी20 में केवल 3 विकेट हासिल किए हों लेकिन वो भारतीय पिचों पर लगातार विकेट चटकाते हुए नजर आते हैं. तो आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
राशिद खान का टी20 इंटरनेशनल करियर
राशिद खान ने अफगानिस्तान की ओर से 2015 में अपना टी20 डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक राशिद ने अफगानिस्तान के लिए कुल 115 मैचों खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 115 पारियों में कुल 193 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने अपने करियर में 2 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है, जबकि 9 बार वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 विकेट हॉल चटका चुके हैं. टी20 में राशिद का इकोनॉमी 6.4 का है. वहीं उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट 3 रन देकर रहा है.
Coming from Afghanistan, Rashid Khan has 458 International wickets at the age of 27 ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 8, 2026
- One of the finest ever in Modern Era. pic.twitter.com/mBy37BxNIj
राशिद खान ने भारत में भी बिखेरा जलवा
राशिद खान ने भारत में खेले गए अपने 26 मैचों में कुल 53 विकेट चटकाए हैं. राशिद को भारतीय पिचें काफी भाती हैं. यहां की स्पिन और टर्न होती हुई विकटों पर राशिद खान अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को धूल चटाने में अव्वल रहते हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों भले ही ये सीरीज मेहमान बनाकर अपनी ही देश में अफगानिस्तान की मेजबानी में खेल रहे हैं लेकिन यहां की पिचें राशिद खान के लिए भी मददगार हैं. भारतीय बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहने की जरुरत है.
ACB Names Squad for the T20I Series against India
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 24, 2026
Kabul, August 24, 2026: Afghanistan Cricket Board’s National Selection Committee has finalized the Afghanistan National Team squad for the upcoming three-match T20I series against India, scheduled to be played from September 13… pic.twitter.com/GPvqLP2rFT
कब और कहां खेले जाएंगे भारत-अफगानिस्तान के मैच
| मैच नंबर | तारीख | दिन | स्थान |
|---|---|---|---|
| 1 | 13 सितंबर 2026 | रविवार | दिल्ली |
| 2 | 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | दिल्ली |
| 3 | 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | दिल्ली |
भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड
भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.
अफगानिस्तान - इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.
ये भी पढ़ें : 'बोर्डरूम पर नहीं, मैदान पर फोकस करो...' पाकिस्तान क्रिकेट की अंदरूनी गड़बड़ी पर दिग्गज का बयान वायरल, जानें क्या कहा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








