Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood Live Update: नेपाल में फिर से आ रही महातबाही?| Rescue |Koshi River Flood | Breaking News

Nepal Flood Live Update: नेपाल में फिर से आ रही महातबाही? | Rescue |Koshi River Flood | Breaking News नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ अब भारत के लिए भी चिंता बढ़ा रही है। तिब्बत के ग्लेशियर टूटने के बाद उठी इस महाजलप्रलय ने पहले चीन और नेपाल में भारी तबाही मचाई और अब इसका असर भारत में भी दिखाई देने लगा है. आशंका पहले से थी कि अगर भोटेकोशी नदी का पानी भारत पहुंचकर गंडक और कोसी नदियों में मिलता है, तो बिहार के कई इलाकों में हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं. इसी खतरे को देखते हुए भारत अलर्ट पर है। सुरक्षा के लिहाज से बैराज के गेट खोल दिए गए हैं और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। #nepal #flood #nepalflood #rescue #nepalarmy #breakingnews news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, sco summit 2026, pm modi, shehbaz sharif, nepal flood, nepal flood rescue, delhi bus rape case, delhi congress protest, rahul delhi bicycle scam, jantar mantar protest, up assembly election 2027, sir issue, kaushambi firecracker blast, bulldozer action, ias divya mittal controversy

Continue reading on the app

Jharkhand के Godda में Form 7 जमा करने पर विवाद, जांच के आदेश

रांची, दो सितंबर झारखंड के गोड्डा जिले में कई मतदान केंद्र पर एक राजनीतिक दल के कुछ बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए-2) द्वारा कुछ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इन बीएलए ने संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को फॉर्म जमा किए, लेकिन जब एजेंट ने प्राप्ति संबंधी दस्तावेज पर बीएलओ के हस्ताक्षर मांगे तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

बीएलओ ने हस्ताक्षर करने से इनकार करते हुए कहा कि फॉर्म में जिन मतदाताओं के नाम दिए गए हैं, वे लंबे समय से संबंधित स्थानों पर रह रहे हैं और उनमें से अधिकतर के नाम 2003 की मतदाता सूची में भी दर्ज हैं। बीएलओ ने फॉर्म भी कथित तौर पर वापस कर दिए। महेशटिकरी के बूथ संख्या नौ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीएलए संजीव कुमार ने दावा किया कि उन्होंने पार्टी के निर्देश पर फॉर्म जमा किए थे।

कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पार्टी ने मुझे ऐसे 25 फॉर्म दिए थे। पार्टी के निर्देश के अनुसार मैं सभी कॉलम पहले से भरे हुए फॉर्म लेकर बीएलओ के पास गया, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।’’ बूथ संख्या नौ की बीएलओ अनीसा बानो ने कहा कि कुमार ने ‘पते पर मौजूद नहीं मिले’ और ‘स्थानांतरित’ श्रेणी के तहत नाम हटाने के अनुरोध वाले प्रिंटेड फॉर्म-7 आवेदन दिए थे। बानो ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कुमार प्रिंटेड फॉर्म-7 लेकर आए थे, जिनमें कुछ नाम ‘पते पर मौजूद नहीं मिले’ और ‘स्थानांतरित’ श्रेणी में दर्ज थे।

मुझे इस पर संदेह हुआ क्योंकि फॉर्म की सभी जानकारियां प्रिंटेड थीं। इसके अलावा, फॉर्म में जिन लोगों के नाम थे, वे लंबे समय से वहीं रह रहे हैं। मैंने फॉर्म उन्हें वापस कर दिए।’’ फॉर्म-7 का इस्तेमाल मौजूदा मतदाता सूची से किसी व्यक्ति का नाम हटाने का अनुरोध करने के लिए किया जाता है।

घटना के एक दिन बाद ग्रामीण कुमार के घर पर एकत्र हुए और उन्हें कथित तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। कुमार ने कहा, ‘‘मुझे धमकियां मिल रही हैं। इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है।

मैंने सिर्फ पार्टी के निर्देश का पालन किया। पार्टी ने मुझे जो भी फॉर्म दिए थे, वे सभी मैंने ग्रामीणों को दे दिए।’’ कुमार ने स्वयं को भाजपा का बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष होने का दावा किया। इसी तरह, पचुआ कित्ता के बूथ संख्या 48 के बीएलओ मोहम्मद मुखेर ने कहा कि एक राजनीतिक दल के बीएलए-2 ने उनके पास करीब 15 फॉर्म-7 आवेदन लाकर प्राप्ति दस्तावेज पर उनके हस्ताक्षर मांगे।

मुखेर ने दावा किया, ‘‘एक राजनीतिक दल का बीएलए-2 करीब 15 फॉर्म-7 के कागज लेकर मेरे पास आया और उसने मेरे हस्ताक्षर मांगे। मैंने उससे पूछा कि क्या उसे इस फॉर्म के महत्व की जानकारी है। बीएलए ने कहा कि उसे ये फॉर्म पार्टी से मिले हैं और उसे इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने के परिणाम समझाने के बाद उन्होंने उन्हें फाड़ दिया।

मुखेर ने कहा, ‘‘मैंने उसे बताया कि फॉर्म जमा करने के बाद मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया में वह गवाह होगा। बीएलए ने कहा कि उसके पास ऐसे 70 फॉर्म हैं और वह उन्हें नष्ट करने वाला है।’’ वात्रा पंचायत के मुखिया ने दावा किया कि भाजपा के बीएलए ने महेशटिकरी, पचुआ कित्ता, लोचनी और बाघाकोल—इन चार बूथ पर ऐसे फॉर्म वितरित किए थे। बसंतराय प्रखंड विकास अधिकारी और निर्वाचक निबंधन अधिकारी श्रीमन मरांडी ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मरांडी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कोई भी आपत्ति दर्ज करा सकता है। मैंने बीएलओ को निर्देश दिया है कि इन फॉर्म को आपत्ति के रूप में स्वीकार करें। किसी भी स्थिति में वास्तविक मतदाताओं के नाम नहीं हटाए जा सकते।’’ उन्होंने कहा कि बूथ संख्या नौ के मामले में प्रारंभिक जांच के दौरान फॉर्म में नामित 25 में से 24 मतदाता लंबे समय से क्षेत्र में रहते पाए गए।

मरांडी ने कहा, ‘‘एक मतदाता पिछले दो महीने से गांव से बाहर है क्योंकि वह प्रवासी मजदूर है। हमें अंतिम जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में मिलने की उम्मीद है।’’ झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) से रिपोर्ट मांगी है। कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बीएलए बड़ी संख्या में फॉर्म जमा कर सकते हैं और बीएलओ उन्हें स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकते।

हालांकि, बीएलए को यह घोषणा देनी होती है कि फॉर्म में दी गई जानकारी सही है। हमें यह जांचना होगा कि बीएलए ने घोषणा दी थी या नहीं।’’ निर्वाचन आयोग ने झारखंड में 43.61 लाख से अधिक नाम हटाने के बाद बुधवार को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की गणना प्रक्रिया शुरू होने से पहले राज्य में 2.64 करोड़ मतदाता थे।

गणना प्रक्रिया के बाद जारी मसौदा मतदाता सूची में 2.21 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.12 करोड़ पुरुष, 1.08 करोड़ महिलाएं और 260 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। गणना प्रक्रिया 30 जून से 29 जुलाई के बीच कराई गई थी। इस दौरान बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए, उन्हें एकत्र किया था और उनका सत्यापन किया था।

एक अधिकारी ने बताया कि आयोग ने राज्य में मतदाता सूची के एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है, जबकि संशोधित मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख बढ़ाकर 19 अक्टूबर कर दी गई है। इससे पहले दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि पांच अगस्त से चार सितंबर तक थी और अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को प्रकाशित की जानी थी।

Continue reading on the app

  Sports

MPCA ने Indore T20 मैच के टिकट दर तय किए, ऑनलाइन होगी बिक्री

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकटों की कीमतें 1,000 रुपये से 12,500 रुपये तक रखी गई हैं। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने बुधवार को टिकटों की दरों की घोषणा की। एमपीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुकाबले के लिए गैलरी के सबसे सस्ते टिकट की कीमत 1,000 रुपये रखी गई है, जबकि पवेलियन का सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये का होगा।

अधिकारी ने बताया कि टिकटों की बिक्री केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी और इसके लिए ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा और ये टिकट एक ही या अलग-अलग श्रेणियों के हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस स्टेडियम में आयोजित होने वाला पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

Thu, 03 Sep 2026 10:13:46 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान पर फिर हमला करेगा अमेरिका? Trump Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T05:00:12+00:00

Mathura Shri Krishna Janmashtami: कान्हा के स्वागत को सजी मथुरा नगरी | Janmotsav | Festival | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T05:10:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers