Responsive Scrollable Menu

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 4 सितंबर को 45 मिनट बंद रहेगी UPI सेवा; जानें टाइम

SBI की UPI सेवा 4 सितंबर 2026 को 45 मिनट के लिए अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान जरूरी पेमेंट करने वाले ग्राहक पहले से ट्रांजैक्शन पूरा कर लें।

Continue reading on the app

Jailer 2 Release date: 'जेलर 2' की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, रजनीकांत के नए पोस्टर के साथ सामने आई तारीख

Jailer 2 Release date: सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस उनकी आगमी फिल्म 'जेलर 2' के इंताजर में हैं। लंबे समय से फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरों के बीच मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर साफ कर दिया है कि फिल्म तय समय पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रजनीकांत का इंटेंस लुक और हाथ में बंदूक उनके किरदार की दमदार वापसी का संकेत दे रहा है। पोस्टर के साथ एक बार फिर 15 अक्टूबर 2026 की रिलीज डेट की पुष्टि की गई है।

‘Jailer 2’ की रिलीज में नहीं हुआ बदलाव
पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही थीं कि फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग की जा सकती है और इसी वजह से इसकी रिलीज आगे बढ़ सकती है। इन रिपोर्ट्स के बाद फैंस के बीच भी फिल्म को लेकर असमंजस की स्थिति थी।

हालांकि, मेकर्स के नए पोस्टर ने इन सभी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है और साफ कर दिया है कि ये फिल्म ‘15 अक्टूबर 2026’ को दशहरा के मौके पर ही रिलीज होगी।

‘Ala Bolelo’ गाना हुआ रिलीज
मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत पहले ही कर दी है। फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर जारी होने के बाद हाल ही में ‘अला बोलेलो’ गाना भी रिलीज किया गया, जिसमें अभिनेत्री शमना कासिम की स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिली।

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी बड़ी है। रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, मिर्ना मेनन, योगी बाबू और जाफर सादिक जैसे कलाकारों की वापसी की चर्चा है। इसके अलावा कुछ अन्य कलाकारों के भी फिल्म का हिस्सा होने की खबरें हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

US Open 2026: गांजा पीने के चलते आर्यना सबालेंका ने रोका अपना मैच, चमचमाती नेकलेस का भी खोला राज, VIDEO

आर्यना सबालेंका ने US Open में अपना मुकाबला उस वक्त रोक दिया, जब उन्हें दर्शकों के बीच से गांजे की स्मेल आई. सबालेंका ने बाद में मुकाबला जीता और राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई. Sat, 05 Sep 2026 07:51:43 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Adityanath ने इस अंदाज में मनाई Janmashtami, कान्हा बने बच्चे को गोद में लेकर दुलारा | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:05:11+00:00

Breaking News : एनकाउंटर में आरोपी बिलाल के पैर में लगी गोली, फायरिंग करके भूरा उर्फ जावेद फरार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:06:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers