Responsive Scrollable Menu

Shaurya Path: भई दोस्त हो तो ऐसा हो! India के लिए S-500 Prometheus, Su-57 Felon, Su-30MKI Upgrade और Voronezh Radar जैसी बड़ी सौगातें लेकर आ रहे हैं Putin

भारत एक तरफ ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमता को तेज रफ्तार से खड़ा कर रहा है, दूसरी तरफ रूस से अतिरिक्त S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने जा रहा है। यहां तक कि अत्याधुनिक S-500 Prometheus की खरीद पर विचार करने की संभावनाएं भी खुली हैं। इसलिए सवाल सीधा है कि जब भारत अपना Project Kusha विकसित कर रहा है, तो आखिर हमें और रूसी एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत क्यों पड़ रही है? इस सवाल का जवाब भारत की सुरक्षा जरूरतों, चीन-पाकिस्तान के दोहरे खतरे और आने वाले वर्षों की सामरिक तस्वीर में छिपा है।

हम आपको यह भी बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले मॉस्को ने अपने रक्षा प्रस्तावों को भारत के समक्ष पेश करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। S-500 Prometheus, Su-57 Felon स्टील्थ फाइटर, अतिरिक्त S-400 स्क्वाड्रन, Voronezh रणनीतिक अर्ली-वॉर्निंग रडार, Su-30MKI अपग्रेड और Kilo-क्लास पनडुब्बियों के आधुनिकीकरण जैसे प्रस्ताव इस बात का संकेत हैं कि रूस भारत के साथ अपने दशकों पुराने रक्षा संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: BRICS 2026: क्या विस्तार के बाद Global Economy की दिशा बदल पाएगा भारत? 11 देशों के Leaders पर टिकी नजरें

देखा जाये तो भारत के लिए S-400 केवल एक आयातित हथियार प्रणाली नहीं रह गया है। यह देश की बहुस्तरीय एयर डिफेंस संरचना का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान से आने वाले हवाई खतरों के खिलाफ S-400 की व्यापक तैनाती ने इसकी उपयोगिता को और मजबूत किया था। एक S-400 ने बेहद लंबी दूरी पर पाकिस्तानी एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल विमान को भी निशाना बनाया था, जिसने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान में इस सिस्टम की प्रतिष्ठा बढ़ा दी। यही कारण है कि रूस अब भारत को पांच अतिरिक्त S-400 स्क्वाड्रन देने की नई पेशकश कर रहा है। यदि यह प्रस्ताव आगे बढ़ता है, तो भारत के पास पहले से अनुबंधित S-400 क्षमता लगभग दोगुनी हो सकती है।

लेकिन यहीं सबसे बड़ा विरोधाभास सामने आता है। भारत उसी समय DRDO के नेतृत्व में Project Kusha विकसित कर रहा है, जिसे भविष्य में S-400 श्रेणी की स्वदेशी लंबी दूरी की एयर डिफेंस क्षमता के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत अपनी ही तकनीक पर भरोसा नहीं करता? लेकिन यहां इस सवाल से ज्यादा यह तथ्य महत्वपूर्ण है कि भारत भविष्य की आत्मनिर्भरता का इंतजार करते हुए वर्तमान की सुरक्षा को कमजोर नहीं कर सकता।

इसमें कोई दो राय नहीं कि Project Kusha भारत के लिए सिर्फ एक नया मिसाइल प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि रणनीतिक आत्मनिर्भरता का बड़ा दांव भी है। इस प्रस्तावित प्रणाली में M1, M2 और M3 जैसे अलग-अलग इंटरसेप्टर शामिल हैं, जिनकी अनुमानित मारक क्षमता लगभग 150, 250 और 350 से 400 किलोमीटर तक हो सकती है। इसका उद्देश्य लड़ाकू विमान, ड्रोन और आने वाली मिसाइलों जैसे हवाई खतरों को नष्ट करना है। इसके इंटरसेप्टर उन्नत Gallium Nitride आधारित AESA सीकर, इनर्शियल नेविगेशन और मिड-कोर्स अपडेट जैसी तकनीकों से लैस बताए गए हैं। यहां तकनीकी रूप से यह सवाल भी उठता है कि क्या S-400 या Project Kusha की मिसाइलों को जरूरत पड़ने पर जमीन पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है?

इस सवाल का सैद्धांतिक जवाब है, हां लेकिन ऐसा करना समझदारी नहीं होगी। दरअसल, यूक्रेन युद्ध में रूस ने कुछ परिस्थितियों में S-400 के 48N6 मिसाइल श्रेणी से जुड़े इंटरसेप्टरों को जमीन पर स्थित लक्ष्यों के खिलाफ इस्तेमाल किया। देखा जाये तो सिद्धांत रूप से यदि मिसाइल को किसी स्थिर भू-निर्देशांक की ओर भेजा जाए, तो उसकी गाइडेंस प्रणाली उसे उस दिशा में बैलिस्टिक मार्ग पर ले जा सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि S-400 अचानक एक प्रभावी सतह से सतह पर मार करने वाला हथियार बन गया। S-400 इंटरसेप्टर का वारहेड मुख्य रूप से हवा में उड़ते विमानों और मिसाइलों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका ब्लास्ट-फ्रैगमेंटेशन प्रभाव विमान जैसे अपेक्षाकृत नाजुक लक्ष्यों के लिए उपयोगी है, लेकिन मजबूत बंकरों या कठोर जमीनी संरचनाओं को नष्ट करने के लिए यह समर्पित प्रहारक वारहेड जैसा प्रभावी नहीं है। दूसरे शब्दों में, जमीन पर इस्तेमाल होने पर ऐसा इंटरसेप्टर एक बेहद महंगा और सीमित प्रभाव वाला रॉकेट बन सकता है।

रक्षा विश्लेषकों के अनुसार, रूस द्वारा ऐसा उपयोग समर्पित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के दबाव या कमी जैसी युद्धकालीन परिस्थितियों का परिणाम हो सकता है, न कि किसी आदर्श सैन्य रणनीति का मॉडल। और यही भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण सबक है कि एयर डिफेंस मिसाइल को जमीन पर खर्च करना, आसमान की सुरक्षा कमजोर करना है।

हम आपको बता दें कि भारत के पास पहले से BrahMos, Pralay, Shaurya और Nirbhay जैसे समर्पित सतह से सतह पर प्रहार करने वाले हथियार मौजूद हैं। इन्हें शुरुआत से ही जमीनी लक्ष्यों के खिलाफ सटीक हमला करने के लिए विकसित किया गया है। इनके पास उपयुक्त वारहेड, विशेष गाइडेंस तकनीक और मिशन के अनुरूप उड़ान प्रोफाइल हैं। इसलिए भारत की सैन्य रणनीति स्पष्ट है कि आसमान की लड़ाई एयर डिफेंस लड़ेगा और जमीन पर प्रहार समर्पित स्ट्राइक मिसाइलें करेंगी।

उधर, रूस की ओर से जो पेशकश की जा रही हैं उनमें सबसे बड़ा और जटिल हिस्सा S-500 Prometheus है। रूस इसे S-400 के बाद अगली पीढ़ी की लंबी दूरी की एयर और एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस प्रणाली के रूप में पेश कर रहा है। लेकिन भारत के लिए फैसला आसान नहीं होगा। देश पहले से अपना बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस कार्यक्रम विकसित कर रहा है और Project Kusha भी आगे बढ़ रहा है। इसलिए सवाल केवल यह नहीं होगा कि S-500 कितना शक्तिशाली है। असली सवाल होगा कि क्या यह ऐसी क्षमता देता है जो भारत के पास नहीं है, या फिर यह स्वदेशी कार्यक्रमों के साथ अनावश्यक ओवरलैप पैदा करेगा? देखा जाये तो भारत को तत्काल क्षमता और दीर्घकालिक आत्मनिर्भरता के बीच बेहद सावधानी से संतुलन बनाना होगा।

इसके अलावा, रूस का दूसरा बड़ा प्रस्ताव Su-57 Felon पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर है। भारतीय वायुसेना के सामने लड़ाकू स्क्वाड्रनों की कमी और स्वदेशी AMCA के आने में समय लगने की चुनौती है। रूस ने Su-57 के साथ तकनीक हस्तांतरण, स्थानीयकरण और भारत में उत्पादन की संभावना का संकेत दिया है। इसे AMCA आने तक एक संभावित ‘स्टॉपगैप’ के रूप में देखा जा सकता है। लेकिन मुश्किलें भी कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना के पास पहले ही Su-30MKI, MiG-29, Rafale, Mirage 2000, Jaguar और Tejas जैसे विभिन्न प्लेटफॉर्म हैं। Su-57 आने पर प्रशिक्षण, रखरखाव, हथियार, स्पेयर पार्ट्स और लॉजिस्टिक्स का एक नया तंत्र जोड़ना होगा।

फिर भी खतरा वास्तविक है। चीन के पास बड़ी संख्या में J-20 स्टील्थ फाइटर होने की बात कही जा रही है, जबकि पाकिस्तान को भी आने वाले समय में चीनी J-35 मिलने की संभावना है। ऐसे में भारत के सामने सवाल खड़ा है कि AMCA का इंतजार करे या स्टील्थ क्षमता में पैदा हो रहे अंतर को भरने के लिए विदेशी विकल्प चुने? विडंबना यह है कि भारत और रूस का पुराना FGFA कार्यक्रम कभी इसी दिशा में संयुक्त समाधान देने वाला था, लेकिन वह परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी।

हम आपको यह भी बता दें कि रूस की पेशकश केवल S-500 और Su-57 तक सीमित नहीं है। Voronezh रणनीतिक अर्ली-वॉर्निंग रडार, HAL के साथ Su-30MKI अपग्रेड और Kilo-क्लास पनडुब्बियों के आधुनिकीकरण जैसे प्रस्ताव भी महत्वपूर्ण हैं। देखा जाये तो मॉस्को के लिए दांव बहुत बड़ा है क्योंकि भारत पिछले दो दशकों से अमेरिका, फ्रांस, इजरायल और अन्य देशों के साथ भी रक्षा सहयोग बढ़ाकर अपने आपूर्तिकर्ताओं में विविधता ला रहा है। अमेरिकी Javelin मिसाइलों की खरीद की दिशा में कदम और 114 Rafale लड़ाकू विमानों की संभावित बड़ी खरीद इस बदलती तस्वीर का हिस्सा हैं। लेकिन रूस के पास अब भी एक जबरदस्त बढ़त है। भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में रूसी मूल के लड़ाकू विमान, टैंक, पनडुब्बियां, हेलीकॉप्टर, मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम गहराई तक मौजूद हैं।

बहरहाल, पुतिन की भारत यात्रा के दौरान रक्षा सौदों पर होने वाली चर्चा सिर्फ हथियार खरीदने की बातचीत नहीं होगी। यह बातचीत तय करेगी कि अगले दो दशकों में भारत का एयर डिफेंस कैसा होगा, उसकी वायुसेना कितनी तेजी से पांचवीं पीढ़ी की लड़ाई में प्रवेश करेगी। कुल मिलाकर देखें तो S-400 और Project Kusha के बीच मुकाबला वास्तव में ‘रूस बनाम भारत’ नहीं है। यह आज की तत्काल सुरक्षा बनाम कल की रणनीतिक आत्मनिर्भरता का संतुलन है। पुतिन की यात्रा इसी संतुलन को नए सिरे से परिभाषित कर सकती है।

-नीरज कुमार दुबे

Continue reading on the app

देवरिया के गांव से एयर मार्शल तक, अब राम मंदिर के CEO बने जितेंद्र मिश्रा, जानिए पूरा सफर

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra: राम मंदिर के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा के अबतक के करियर के बारे में जानिए। कैसे देवरिया के गांव से निकल कर एयर मार्शल बने और अब राम मंदिर की कमान संभालने तक का पूरा सफर।

Continue reading on the app

  Sports

BCCI: टीम इंडिया की हार और फिटनेस पर मंथन, मुंबई में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े चेहरे

मुंबई। भारतीय क्रिकेट में लगातार मिल रही हार और खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) गंभीर नजर आ रहा है। गुरुवार को मुंबई स्थित BCCI मुख्यालय में भारतीय क्रिकेट के बड़े अधिकारियों और कप्तानों की अहम बैठक होगी। इसमें हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता BCCI सचिव देवजीत सैकिया करेंगे।

बैठक में पिछले कुछ समय के प्रदर्शन का लेखा-जोखा रखा जाएगा और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। खास तौर पर टीम की प्लानिंग और इन बड़े पदों पर बैठे लोगों के बीच बेहतर तालमेल कैसे बनाया जाए, इस पर फोकस रहेगा। भारतीय टी20 टीम का हालिया प्रदर्शन चिंता बढ़ाने वाला रहा है। टीम को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 0-2 से चौंकाने वाली हार मिली, जबकि इंग्लैंड ने भारत को 0-4 से हरा दिया। वनडे में भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही। पिछली पांच वनडे सीरीज में भारत को तीन में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मिली हार ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ाई है।

अब नजर टेस्ट क्रिकेट पर है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में जीत की लय लौटाना और घरेलू मैदान पर दबदबा फिर कायम करना टीम की बड़ी प्राथमिकता होगी।

फिटनेस को लेकर COE पर सवाल
बैठक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी चर्चा के केंद्र में रह सकता है। पिछले कुछ समय में कई खिलाड़ी फिट घोषित होने के बाद इंटरनेशनल मैचों के दौरान दोबारा चोटिल हुए हैं। आईपीएल के बाद फिट घोषित किए गए नितीश रेड्डी अफगानिस्तान के खिलाफ जून में क्वाड इंजरी के कारण बाहर हुए। जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हुए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से राइट हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए।

फिटनेस को लेकर स्थिति यह है कि साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए फिट बताया गया था, लेकिन दोनों खेल नहीं सके। वॉशिंगटन सुंदर को भी अभी पूरी तरह फिट घोषित नहीं किया गया है। COE में स्पोर्ट्स साइंस हेड का पद करीब 18 महीने से खाली है। 

BCCI के एक अधिकारी के मुताबिक, मेडिकल टीम को चयनकर्ताओं को खिलाड़ी की फिटनेस और जोखिम की स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। लेकिन जवाबदेही तय करने वाला कोई प्रमुख अधिकारी नहीं होने से फैसले पर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। नतीजा यह है कि ‘subject to fitness’ अब अपवाद के बजाय टीम चयन का आम हिस्सा बनता जा रहा है।

रोहित शर्मा का भविष्य
ODI टीम को लेकर फ़िलहाल सबसे अहम मुद्दा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चयन का मुश्किल फैसला है। माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं को अगले वर्ल्ड कप तक उनकी फ़ॉर्म और फ़िटनेस बनाए रखने की क्षमता पर भरोसा नहीं रहा था और उन्होंने इंग्लैंड सीरीज़ से पहले उनसे बात भी की थी। चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को लग रहा था कि रोहित इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ODI सीरीज़ के बाद रिटायर हो जाएंगे, लेकिन लॉर्ड्स में होने वाले आखिरी ODI से ठीक पहले सैकिया ने ऐसी बातों को महज़ अटकलें बताकर खारिज कर दिया।

यह देखना बाकी है कि लॉर्ड्स में रोहित के शतक के बाद अगरकर यह मुद्दा उठाते हैं या BCCI दखल देता है। अगरकर का चीफ़ सेलेक्टर बने रहना भी BCCI के लिए चर्चा का विषय है। कहा जाता है कि सितंबर में अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर उन्होंने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन BCCI ने अभी तक इस पर कोई फ़ैसला नहीं लिया है।

Wed, 02 Sep 2026 20:41:25 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on USA Base: ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें | Jordan | Bahrin | IRGC | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T15:45:37+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: 'गड्ढापुर' का कालीन भैया कौन...सियासत ON ? | Ganga Express Way #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T15:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers