Responsive Scrollable Menu

कर्नाटक के सीएम बोले- सीता का चरित्र राम से बड़ा:कहा- महिलाएं संसद तक नेतृत्व संभालें, सरकार पूरा साथ देगी

कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से कहीं बड़ा है। वे बेंगलुरु में उबंटू कंसोर्टियम ऑफ वुमन एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘टुगेदर वी ग्रो इंटरनेशनल वुमन एंटरप्रेन्योरशिप डे’ के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। शिवकुमार ने महिला उद्यमियों से राज्य के विकास में नेतृत्व की भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा- महिलाएं निर्माण करती हैं। उन्हें संसद तक नेतृत्व संभालना चाहिए। सरकार पूरा साथ देगी। ग्राम पंचायत से संसद तक महिलाओं का नेतृत्व जरूरी शिवकुमार ने कहा कि ग्राम पंचायतों से लेकर संसद तक महिलाओं का नेतृत्व जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “जब महिलाओं की रचनात्मकता, क्षमता और दृढ़ता को पूंजी, तकनीक और बाजार तक पहुंच मिलती है, तो वे क्या बना सकती हैं इसकी कोई सीमा नहीं रहती। सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसा माहौल बनाए, जिसमें उनकी क्षमता आगे बढ़ सके।” पांच गारंटी योजनाओं का जिक्र सीएम ने कहा कि उन्हें युवाओं और महिलाओं की ताकत पर भरोसा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने पांच गारंटी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें शक्ति, गृह लक्ष्मी, गृह ज्योति, अन्न भाग्य और युवा निधि शामिल हैं। उन्होंने कहा, “गृह लक्ष्मी योजना के तहत राज्य की 1.22 करोड़ महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए मिलते हैं। इससे उन्हें अपने परिवार संभालने में मदद मिली है।” सोनिया गांधी और महाभारत की महिलाओं का उदाहरण शिवकुमार ने भारतीय संस्कृति में महिलाओं को परिवार की “आंखें” बताया। उन्होंने कारोबार चलाने के दौरान आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही महिला उद्यमियों की तारीफ की और उन्हें सरकार के पूरे समर्थन का भरोसा दिया। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत जैसे झटकों का सामना किया। इसके बाद भी उन्होंने आगे बढ़कर पार्टी का नेतृत्व किया। शिवकुमार ने महाभारत की द्रौपदी और कुंती का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं में बहुत प्रतिभा और क्षमता है। उन्होंने महिलाओं से नेतृत्व की भूमिका संभालने की अपील की। कर्नाटक सरकार में एक भी महिला मंत्री नहीं कर्नाटक सरकार में सीएम और डिप्टी सीएम सहित कुल 33 मंत्री हैं। लेकिन इसमें एक भी महिला मंत्री शामिल नहीं है। 3 अगस्त 2026 को डीके शिवकुमार ने 20 नए मंत्री शामिल किए थे। लेकिन इस एक्सपेंशन में भी किसी महिला को जगह नहीं मिली। ये खबर भी पढ़ें… आज का एक्सप्लेनर:सबसे अमीर सीएम डीके शिवकुमार की कहानी; जमीन बेचकर चुनाव लड़ा, ED ने पकड़ा तो रो पड़े, जेल में मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी बात अक्टूबर 1999 की है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 में 132 सीटें जीतीं। एसएम कृष्णा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

मोदी की तस्वीर हटाने का मामला: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने युवा मोर्चा से प्रदर्शन न करने को कहा

मोदी की तस्वीर हटाने का मामला: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने युवा मोर्चा से प्रदर्शन न करने को कहा

Continue reading on the app

  Sports

मेसी या विराट, कमाई में कौन है असली 'किंग', जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, कहां-कहां से करते हैं कमाई

Lionel Messi vs Virat Kohli Net Worth: लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर फैंस को भावुक कर दिया. संन्यास के साथ ही उनके 10,450 करोड़ की नेटवर्थ की चर्चा भी जोरों पर है. मेसी सालाना 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि मेसी की महज एक साल की यह आमदनी भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली की कुल संपत्ति से ज्यादा है. Wed, 2 Sep 2026 21:32:37 +0530

  Videos
See all

CM Bhagwant Mann पर Harsimrat Kaur Badal का बड़ा हमला, '5 करोड़ लेकर रेप आरोपी को भगाया' #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T16:44:31+00:00

Nepal Flood Disaster: अज्ञात शवों को दफनाया जा रहा, DNA से होगी पहचान! Rescue Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T16:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers