एक और पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द, छात्रों ने किया हंगामा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीएसएफ भर्ती परीक्षा के दौरान बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा केंद्र पर विरोध शुरू कर दिया. मामला चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र का है. परीक्षा के दौरान तकनीकी परेशानियों को लेकर भी अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई. स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और परीक्षा रद्द कर दी गई.
खबर अपडेट हो रही है..
Baba Ramdev Health Tips: गांठ की समस्या में काम आ सकता है स्वामी रामदेव का ये देसी नुस्खा, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
Baba Ramdev Health Tips: आजकल के समय में ट्यूमर और गांठ जैसी समस्याएं लोगों में आम होती जा रही हैं. ये किसी भी व्यक्ति की सेहत और जीवन को प्रभावित कर सकता है. कई बार ये समस्याएं इतना गंभीर रूप ले लेती हैं कि समय रहते सही इलाज और उपाय करना बेहद जरूरी हो जाता है. पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव, जो आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने बताया हैं कि कैसे कुछ आसान लेकिन प्रभावी तरीकों से आप ट्यूमर और गांठ से छुटकारा पा सकते हैं. अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो योग गुरु रामदेव के नुस्खे अपनाएं.
शरीर में गांठ बनने की मुख्य वजह
शरीर में गांठ बनने के कई कारण हो सकते हैं. अगर शरीर का मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है तो हमारा शरीर फैट सही तरीके से बर्न नहीं कर पाता है. एक जगह जमा होकर वह गांठ का रूप ले लेती हैं. इसके अलावा, डायबिटीज, हाई बीपी, मोटापा, कम शारीरिक गतिविधियों, चोट या फिर इंफेक्शन के कारण भी गांठ बन जाती है. कई बार शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने से भी ऐसी समस्याएं हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Tips: शिलाजीत से रहेंगे फिट एंड हेल्दी, बाबा रामदेव से जानें इसके सेवन का सही तरीका
गांठ के कई प्रकार हैं-
1.टीबी की गांठ- यह गांठ टीबी इंफेक्शन के कारण होती है. ये आमतौर पर गर्दन, बगल या फिर जांघ के पास नजर आते हैं. इसमें दर्द भी हो सकता है औऱ समय के साथ यह बढ़ भी सकती है.
2.कैंसर की गांठ- यह गांठें धीरे-धीरे बढ़ती है और कई बार दर्द के बिना भी होती है. अगर गांठ का साइज लगातार बढ़ रहा है और उसका रंग बदल रहा है या लंबे समय तक ठीक नहीं होती है तो यह कैंसर की गांठ होती है.
3.लिपोमा- यह सबसे आम गांठ होती है, जो नरम होती है और आमतौर पर दर्द रहित होती है. इससे कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है और आकार बढ़ने पर इलाज नहीं मिला तो यह भी ट्यूमर का कारण बनता है.
गांठ का इलाज कैसे करें?
गांठ का इलाज और उसके प्रकार और कारण पर निर्भर करता है. कुछ गांठें बिना इलाज के ठीक हो जाती है जबकि दवा या सर्जरी की मदद से इन्हें ठीक किया जा सकता है. मगर आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ आयुर्वेद में भी गांठों का इलाज बताया गया है. बाबा रामदेव के अनुसार, आयुर्वेद में शरीर में बनने वाली गांठों के लिए कुछ खास उपाय करने की सलाह दी है. उन्होंने गांठों के लिए वृद्धिवाधिका वटी, कांचनार गुग्गुल और पुनर्नवादि मंडूर की गोलिया खानी हैं. आपको प्रतिदिन इन तीनों की 3-3 गोलियां खाने की सलाह दी है. इसके साथ ही नियमित रूप से उन्हें कपालभाति प्राणायाम करना चाहिए. ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म स्ट्ऱॉन्ग होता है.
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: रोज खाएं 1 चम्मच देसी घी, मिलेंगे एक नहीं कई फायदे, बाबा रामदेव से जानें सेवन का तरीका
गांठों को दूर करने के लिए पिएं ये जूस
अगर आपके शरीर में ट्यूमर और गांठें हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको इस आयुर्वेदिक जूस का सेवन करना चाहिए. इस जूस को बनाने के लिए आपको सबसे पहले 2 पत्ते अमरूद, 2 बर्गद के पत्ते, 2 पीपल के पत्ते, 4-5 पत्ते पान के. उसके साथ 15-20 पत्ते पुदीना, 15-20 धनियां के पत्ते, 15-20 करी पत्ता. इसके अलावा मेथी, पालक और बथुआ में से एक या दो चीजों को 50-70 ग्राम लेना है. इसके बाद एक बड़ा टुकड़ा हल्दी का लें, छोटा टुकड़ा अदरक और एक आमला ले लें. आप चाहे तो इसमें थोड़ा चुकंदर भी मिला सकते हैं. इन सभी को मिलाकर मिक्स कर लें. अब छान कर जूस निकाल लें और पिएं.
ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Tips: दवा नहीं योग से पाएं थायरॉइड से छुटकारा! जानें बाबा रामदेव द्वारा बताएं आसन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










