Responsive Scrollable Menu

JioHotstar ने UK, Canada और Singapore में शुरू किया अपना ग्लोबल OTT प्लेटफॉर्म

जियोस्टार के स्वामित्व वाले ओटीटी मंच जियोहॉटस्टार ने बुधवार को ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर में अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने 12 से अधिक भाषाओं में 1.60 लाख घंटे से अधिक की सामग्री के साथ वैश्विक मनोरंजन मंच बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पचास करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं वाले जियोहॉटस्टार का अंतरराष्ट्रीय विस्तार दर्शकों को व्यक्तिगत सुझावों, संवादात्मक सुविधाओं और कई सदस्यता विकल्पों के जरिये मनोरंजन सामग्री खोजने और उससे जुड़ने का नया अनुभव देगा।

इसे भी पढ़ें: Jio Recharge Offer: 84 Days Validity के साथ Unlimited 5G Data, Netflix और Gemini Access

कंपनी ने बयान में कहा कि मंच इन बाजारों में दक्षिण एशियाई प्रवासियों को लक्षित करेगा और व्यापक वैश्विक दर्शकों को भी आकर्षित करेगा। इन बाजारों में हर साल 30,000 घंटे से अधिक नई सामग्री जोड़ी जाएगी। इसमें नए मूल कार्यक्रम, लोकप्रिय फ्रेंचाइजी और टेलीविजन की व्यापक सामग्री शामिल होगी।

जियोस्टार के अंतरराष्ट्रीय कारोबार प्रमुख अमित मल्होत्रा ने कहा, ‘‘स्ट्रीमिंग मंच ने पिछले दशक में अपनी सामग्री के आधार पर प्रतिस्पर्धा की है। हमारा मानना है कि अब बड़ा अवसर यह है कि दर्शक मनोरंजन का अनुभव किस तरह करते हैं, उसे नए सिरे से परिभाषित किया जाए।’’ उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई दर्शकों का विभिन्न भाषाओं, पीढ़ियों और परिवारों में भारतीय मनोरंजन से गहरा जुड़ाव है। साथ ही, दुनियाभर के दर्शक अपने से अलग कहानियों और संस्कृतियों को भी तेजी से देखना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Hunkkaar Official Teaser | अनीट पड्डा ने निभाया पीड़िता का दमदार रोल, इंसाफ के लिए लड़ती दिखीं फातिमा सना शेख

मल्होत्रा ने कहा कि कंपनी इस व्यापक और कम सेवा वाले वैश्विक दर्शक वर्ग के लिए मंच तैयार करने का अवसर देखती है। न कि केवल भारतीय स्ट्रीमिंग सेवा को नए बाजारों में ले जाने का।

Continue reading on the app

VIDEO: हादसे ने छीना पैर, लेकिन नहीं खोया पढ़ने का जुनून… 7 साल की रागिनी रोज 400 मीटर कूदकर जाती है स्कूल

बलिया की रागिनी ने 6 महीने की उम्र में एक हादसा में एक पैर खो दिया. लेकिन उसने हार नहीं मानी. आज वह एक पैर के सहारे चलकर स्कूल जाती है, जो उसकी हिम्मत और पढ़ने की लगन को दिखाता है, जानिए पूरा मामला.

The post VIDEO: हादसे ने छीना पैर, लेकिन नहीं खोया पढ़ने का जुनून… 7 साल की रागिनी रोज 400 मीटर कूदकर जाती है स्कूल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

मेसी या विराट, कमाई में कौन है असली 'किंग', जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, कहां-कहां से करते हैं कमाई

Lionel Messi vs Virat Kohli Net Worth: लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर फैंस को भावुक कर दिया. संन्यास के साथ ही उनके 10,450 करोड़ की नेटवर्थ की चर्चा भी जोरों पर है. मेसी सालाना 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि मेसी की महज एक साल की यह आमदनी भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली की कुल संपत्ति से ज्यादा है. Wed, 2 Sep 2026 21:32:37 +0530

  Videos
See all

UP Outsourcing Employees News: आउटसोर्स कर्मियों को योगी का बड़ा तोहफा! Yogi Government #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T16:15:08+00:00

Sheikh Hasina return Bangladesh: भारत से बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना | Tariq Rahman | Top | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T16:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers