कर्नाटक के सीएम बोले- सीता का चरित्र राम से बड़ा:कहा- महिलाएं संसद तक नेतृत्व संभालें, सरकार पूरा साथ देगी
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से कहीं बड़ा है। वे बेंगलुरु में उबंटू कंसोर्टियम ऑफ वुमन एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘टुगेदर वी ग्रो इंटरनेशनल वुमन एंटरप्रेन्योरशिप डे’ के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। शिवकुमार ने महिला उद्यमियों से राज्य के विकास में नेतृत्व की भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा, “रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से कहीं बड़ा है। उनके त्याग और संघर्ष अनुकरणीय हैं। महिलाएं निर्माण करती हैं। चुनौतियों से जूझकर कारोबार खड़ा करने वाली आप सभी भी दूसरों के लिए मिसाल हैं।” खबर अपडेट हो रही है…
राममंदिर ट्रस्ट की बैठक जारी, 3 नए ट्रस्टियों का ऐलान:इनमें अशोक सिंघल के रिश्तेदार का नाम, पूर्व IPS राजेश पांडेय बन सकते हैं CEO
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तीसरी बैठक हो रही है। इसमें ट्रस्ट के 3 नए ट्रस्टियों की घोषणा कर दी गई है। पहली बार महिला को भी शामिल किया गया। दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और RSS से जुड़ी शिकोहाबाद की निर्मला यादव को ट्रस्टी बनाया गया है। महेश भागचंदका विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं। 2020 में राम मंदिर के भूमि पूजन के धार्मिक अनुष्ठानों में वह मुख्य यजमान रहे थे। इसके बाद 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान भी यजमान रहे। मणिरामदास छावनी में दोपहर 2 बजे से चल रही बैठक में राम मंदिर के पहले CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) का भी ऐलान होगा। सूत्रों के मुताबिक, यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पूर्व IPS राजेश पांडेय को CEO बनाया जा सकता है। विहिप के मीडिया प्रभारी रहे शरद शर्मा को ट्रस्ट का प्रवक्ता बनाया जा सकता है। बैठक में प्रसाद समिति और परिक्रमा समिति के गठन की घोषणा हो सकती है। हालांकि, ट्रस्ट के स्थायी महासचिव की घोषणा होने की संभावना कम है। 7 जून को चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था। मामले में 8 आरोपी जेल में हैं। इससे पहले 2 जुलाई को हुई बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार किया गया था। रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया। वहीं, 26 जुलाई को 9 संतों की धार्मिक समिति बनाई गई थी। नए ट्रस्टियों के बारे में जानिए- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







