Responsive Scrollable Menu

Vastu Tips: डाइनिंग टेबल पर रखी ये 3 चीजें बदल सकती हैं घर का माहौल, वास्तु के अनुसार जानें क्या रखें और क्या हटाएं?

Dining Table Vastu Tips: घर की डाइनिंग टेबल सिर्फ खाना खाने की जगह नहीं, बल्कि परिवार के साथ बैठकर समय बिताने की खास जगह होती है. वास्तु शास्त्र में भी इस हिस्से को घर के माहौल से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि डाइनिंग टेबल पर कुछ खास चीजें रखने से घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि का माहौल बना रह सकता है. वहीं कुछ सामान ऐसे भी हैं, जिन्हें यहां रखने से बचने की सलाह दी जाती है. जानिए डाइनिंग टेबल पर क्या रखना शुभ माना जाता है, किन चीजों को यहां से दूर रखना चाहिए और टेबल को लेकर कौन सी छोटी-सी बात का ध्यान रखना जरूरी है.

Continue reading on the app

Mahanadi Coalfields लाएगा IPO, Coal India बेचेगी 10% हिस्सेदारी

नयी दिल्ली, दो सितंबर महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। प्रस्तावित आईपीओ के तहत उसकी प्रवर्तक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। दस्तावेजों के मसौदा (डीआरएचपी) के अनुसार, आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा।

इसके तहत कोल इंडिया एमसीएल के 66,18,36,300 शेयर बेचेगी। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। डीआरएचपी 31 अगस्त को दाखिल किया गया।

निर्गम में केवल ओएफएस शामिल होने के कारण ओडिशा स्थित एमसीएल को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी। शेयरों की बिक्री से प्राप्त पूरी राशि कोल इंडिया को प्राप्त होगी। देश के प्राथमिक बाजार में साल की अपेक्षाकृत धीमी शुरुआत के बाद कारोबारी गतिविधियां तेज होने के बीच यह आईपीओ दस्तावेज दाखिल किया गया है।

एमसीएल की स्थापना 1992 में हुई थी और इसने वित्त वर्ष 2025-26 में 21.83 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया। एमसीएल कोल इंडिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक अनुषंगी कंपनी है और बीते वित्त वर्ष में इसने कोल इंडिया के कुल कोयला उत्पादन में करीब 28 प्रतिशत का योगदान दिया। कोल इंडिया की देश के कुल कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

कोल इंडिया इस साल अपनी दो अनुषंगी कंपनियों - भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) को पहले ही सूचीबद्ध करा चुकी है। कोल इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बी साईराम ने सोमवार को कहा था कि उसकी दो बड़ी अनुषंगी कंपनियों - साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) और एमसीएल के आईपीओ चालू वित्त वर्ष में पूरे कर लिए जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

'हनुमान अंश' देखकर भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग: नीम करोली बाबा को लेकर बोले- 'ऐसे संत कभी-कभार ही जन्म लेते हैं'

Virender Sehwag watches Hanuman Ansh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। फिल्म को लेकर सहवाग काफी भावुक नजर आए और उन्होंने इसे नीम करोली बाबा को समर्पित एक खूबसूरत श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने दर्शकों से भी फिल्म देखने की अपील की है।

रिलीज के करीब एक महीने बाद ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने भारत में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और दर्शकों से इसे पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।

10 साल पहले नीम करोली बाबा से जुड़ा सहवाग का परिचय

वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो जारी कर कहा- "कुछ अनुभव और कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता... आप उनके बारे में कितना भी बता लें, वह कम ही लगता है। मेरे कुछ बहुत करीबी दोस्त नीम करौली बाबा के भक्त हैं। लगभग 10 साल पहले, मेरे एक दोस्त ने मुझे उनके बारे में बताया था। तब से मैं उनके बारे में सुनता और पढ़ता आ रहा हूँ। महाराज जी के प्रति मेरा गहरा लगाव रहा है - उनके व्यक्तित्व, उनकी भक्ति और उनके आशीर्वाद ने लोगों की ज़िंदगी बदल दी है। इससे पता चलता है कि वे कैसे थे - एक ऐसे व्यक्ति जो इंसान को उसके असली स्वरूप से मिला सकते थे।"

 

‘बाबा की जिंदगी को एक फिल्म में समेटना आसान नहीं’
फिल्म देखने के बाद सहवाग ने माना कि नीम करोली बाबा जैसे व्यक्तित्व की पूरी जिंदगी को एक फिल्म में दिखाना संभव नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म की कहानी और प्रस्तुति की तारीफ की।

सहवाग के मुताबिक, फिल्म बेहद खूबसूरती से बनाई गई है और इसकी कहानी भी प्रभावशाली है। उन्होंने इसे बाबा के प्रति एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि बताया।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसे संत बहुत कम मौकों पर जन्म लेते हैं। किसी ऐसे व्यक्तित्व को पूरी तरह समझ पाना मुश्किल है, लेकिन उनकी जिंदगी की एक झलक भी इंसान को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर सकती है।

‘अगर बाबा के बारे में जानते हैं तो फिल्म जरूर देखें’
सहवाग ने दर्शकों से ‘हनुमान अंश’ देखने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग नीम करोली बाबा के बारे में पहले से जानते हैं, उन्हें फिल्म जरूर देखनी चाहिए। वहीं, जिन लोगों ने उनके बारे में पहले कभी नहीं सुना, उनके लिए भी यह फिल्म देखने लायक है।

कमजोर शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर पकड़
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस यात्रा भी काफी दिलचस्प रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कथित तौर पर करीब 10 लाख रुपये की कमाई की थी। शुरुआत धीमी रही, लेकिन दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली।

करीब 2 करोड़ रुपये के कथित बजट में बनी इस फिल्म ने 24 दिनों के भीतर भारत में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद फिल्म 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही।

Thu, 03 Sep 2026 16:27:38 +0530

  Videos
See all

UP Politics: Mayawati ने Akash Anand को यूपी में नहीं दी जिम्मेदारी, बताया अपरिपक्व | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:13:52+00:00

AAJTAK 2 LIVE | FLOOD IN INDIA| पहाड़ों पर बारिश का कहर, भारी बारिश का अलर्ट! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:14:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers