Teachers Day 2026: इस बार सिर्फ फूल-गुब्बारों से नहीं, इन 7 क्रिएटिव सरप्राइज से टीचर को दें खास सम्मान
Teachers Day 2026: टीचर्स डे महज शुभकामनाएं देने या फूल-कार्ड देकर रस्म निभाने का दिन नहीं है। यह उन शिक्षकों को दिल से धन्यवाद कहने का मौका है, जो किताबों के पाठ के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने का हुनर और खुद पर भरोसा करना भी सिखाते हैं।
इस बार क्लासरूम की सजावट से कुछ अलग सोचें और ऐसा सरप्राइज तैयार करें, जिसमें हर स्टूडेंट की कोई खास याद, प्यारा संदेश या शिक्षक से जुड़ा एक खूबसूरत पल शामिल हो। इस बार इन 7 क्रिएटिव सरप्राइज से टीचर को खास महसूस कराएं।
1.‘हमने आपसे क्या सीखा’ वाला बॉक्स बनाएं
एक सुंदर बॉक्स या जार लें और उसमें पूरी क्लास के छोटे-छोटे नोट्स डालें। हर स्टूडेंट एक लाइन लिख सकता है ।टीचर जब एक-एक करके इन नोट्स को पढ़ेंगे तो यह छोटा सा गिफ्ट उनके लिए भावनात्मक याद बन सकता है।
2. क्लास की यादों की छोटी सी किताब तैयार करें
पूरी क्लास मिलकर एक मेमोरी बुक तैयार कर सकते है। इसमें टीचर के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें, मजेदार क्लासरूम मोमेंट्स और स्टूडेंट्स के छोटे मैसेज शामिल करें। हर छात्र को एक पेज दिया जा सकता है, जिस पर वह अपनी पसंदीदा याद या शिक्षक के लिए संदेश लिखे।
3. टीचर के लिए एक शब्द गेम खेलें
क्लास के सभी बच्चों से पूछें कि वे अपने शिक्षक को सिर्फ एक शब्द में कैसे बताएंगे। इन सभी शब्दों को एक बड़े पोस्टर पर लिखकर बीच में टीचर का नाम रखें। यह एक साधारण लेकिन पर्सनल सरप्राइज बन सकता है।
4. टीचर के लिए ‘थैंक यू वीडियो’ बनाएं
अगर पूरी क्लास साथ है तो मोबाइल से एक छोटा वीडियो तैयार किया जा सकता है। हर छात्र कैमरे के सामने सिर्फ एक लाइन बोले। इन सभी छोटी क्लिप्स को जोड़कर 1-2 मिनट का वीडियो तैयार करें और टीचर्स डे पर सरप्राइज दें।
5. पुराने सवालों से बनाएं मजेदार क्विज
अगर आपके शिक्षक पढ़ाई के दौरान अक्सर कुछ खास सवाल पूछते हैं या क्लास में कोई मजेदार वाक्य बोलते हैं, तो उन्हीं पर एक छोटी सी क्विज तैयार करें। इससे सेलिब्रेशन में मजा भी आएगा और टीचर भी अपने स्टूडेंट्स की याददाश्त देखकर मुस्कुरा सकते हैं।
6. ‘Future Me’ लेटर लिखें
हर स्टूडेंट अपने शिक्षक के नाम एक छोटा सा पत्र लिखे, जिसे वह अगले कुछ साल बाद पढ़ना चाहे। इसमें लिखा जा सकता है कि टीचर ने उसकी जिंदगी या पढ़ाई में क्या बदलाव किया। सभी पत्रों को एक लिफाफे या बॉक्स में रखकर टीचर को दें। यह सामान्य गिफ्ट से कहीं ज्यादा व्यक्तिगत और यादगार हो सकता है।
7. पूरी क्लास की तरफ से एक खास वादा
टीचर्स डे पर गिफ्ट देने के बजाय पूरी क्लास मिलकर अपने शिक्षक के लिए एक छोटा सा ‘Thank You Promise’ तैयार कर सकती है। इस वादे को एक बड़े कार्ड पर लिखकर सभी स्टूडेंट्स के सिग्नेचर करवाएं और टीचर को दें।
टीचर्स डे पर शिक्षक को खुश करने के लिए महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं होती। पूरी क्लास की तरफ से बनाया गया एक छोटा वीडियो, यादों की किताब या स्टूडेंट्स के हाथ से लिखे कुछ शब्द ज्यादा खास महसूस हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं घर का पूजा कॉर्नर, फूलों से झूले तक ये 7 आइडियाज देंगे कान्हा वाला लुक
Krishna Janmashtami: घर की साधारण मटकी को बनाएं खास, दही हांडी की सजावट देख रुक जाएगी सबकी नजर
Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी पर कान्हा के स्वागत के लिए घर की सजावट में माखन मटकी का अपना खास आकर्षण होता है। साधारण सी मटकी को थोड़ी सी क्रिएटिविटी से कान्हा की झांकी का खूबसूरत हिस्सा बनाया जा सकता है। इसके लिए महंगी डेकोरेशन आइटम्स खरीदने की जरूरत नहीं है।
फूल, मोरपंख, लेस, रिबन, मोती और रंग जैसी चीजों से मटकी को नया लुक दिया जा सकता है। ये आसान और कम खर्च वाले आइडिया से आपकी जन्माष्टमी की सजावट और भी खास हो जाएगी।
1. गोटा-पट्टी से सजाएं मटकी
अगर आपके पास साधारण मिट्टी की मटकी है तो उसे पहले अपनी पसंद के रंग से पेंट कर लें। इसके बाद मटकी के चारों तरफ गोटा-पट्टी या चमकदार लेस लगाएं। बीच-बीच में छोटे शीशे या सजावटी नग चिपकाने से मटकी का लुक और निखर जाएगा।
2. फूलों से बनाएं खूबसूरत माखन मटकी
कान्हा की माखन मटकी को सजाने के लिए गेंदे या आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मटकी के मुंह के चारों ओर फूलों की माला लगाएं और बीच में मोरपंख लगा दें। यह सजावट देखने में सुंदर लगेगी और जन्माष्टमी वाला माहौल भी बनाएगी।
3. मोरपंख वाली मटकी
भगवान कृष्ण से जुड़ी सजावट में मोरपंख बेहद खूबसूरत लगता है। मटकी पर रंगों से छोटे-छोटे मोरपंख के डिजाइन बनाएं या बाहर की तरफ असली मोरपंख लगाएं। साथ में छोटी बांसुरी और कुछ मोती लगा दें तो मटकी को एक खास कृष्ण थीम मिल जाएगी।
4. कुंदन और मोतियों से सजावट
घर में बची हुई कुंदन की लेस, मोती या पुरानी ज्वेलरी भी मटकी सजाने के काम आ सकती है। इन्हें मटकी पर अपनी पसंद के पैटर्न में चिपकाएं। गहरे रंग की मटकी पर गोल्डन या सिल्वर सजावट काफी आकर्षक दिखाई देती है।
5. रंगीन शीशों से दें ट्रेडिशनल लुक
मटकी को पारंपरिक अंदाज देना है तो छोटे-छोटे रंगीन शीशे और चमकदार लेस इस्तेमाल करें। पहले मटकी को गहरे रंग से पेंट करें और सूखने के बाद शीशे और लेस चिपकाएं। यह तरीका आसान होने के साथ-साथ बजट में भी रहेगा।
घर में मौजूद सामान से करें सजावट
जन्माष्टमी की सजावट के लिए हर बार बाजार से नई चीजें खरीदने की जरूरत नहीं है। पुरानी साड़ी की लेस, रिबन, मोती, आर्टिफिशियल फूल, गोटा-पट्टी और सजावटी कागज जैसी चीजों का इस्तेमाल करके मटकी को नया लुक दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं घर का पूजा कॉर्नर, फूलों से झूले तक ये 7 आइडियाज देंगे कान्हा वाला लुक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








