Apple का बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro के साथ आएगा पहला फोल्डेबल आईफोन
iPhone 18 Pro: टेक दिग्गज ऐपल अपने सबसे बड़े इवेंट 'सर्प्राइज एंड साइन' की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि यह भव्य कार्यक्रम 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा. इस इवेंट में कंपनी अपनी प्रीमियम फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पेश करेगी. इसके साथ ही ऐपल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'iPhone Fold Ultra' भी इसी मंच से दुनिया के सामने आएगा, जो सैमसंग और हुवावे जैसे प्रतिस्पर्धियों को सीधी टक्कर देगा.
डिजाइन और डिस्प्ले में नया अनुभव
लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro का बाहरी लुक बहुत हद तक पिछले iPhone 17 Pro से मिलता-जुलता रहेगा. बैक पैनल पर दिए गए कैमरा अलाइनमेंट में कोई बड़ा फेरबदल नहीं किया जाएगा, लेकिन रियर कैमरा सेंसर्स को पहले से काफी ज्यादा अपग्रेड किया गया है. फ्रंट डिस्प्ले की बात करें तो स्क्रीन साइज लगभग समान रहेगा, लेकिन ऐपल ने डाइनमिक आइलैंड के साइज को पहले से काफी छोटा कर दिया है. डाइनमिक आइलैंड छोटा होने की वजह से यूज़र्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस का फायदा मिलेगा, जिससे कंटेंट देखने का अनुभव और बेहतर हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: Vivo T5 5G की धमाकेदार एंट्री! 7,050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च
A20 Pro चिपसेट से मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस
प्रोसेसिंग स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में नई सीरीज काफी दमदार होने वाली है. iPhone 18 Pro और 18 Pro Max दोनों ही मॉडल में ऐपल का नया A20 Pro चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा. यह चिपसेट 2nm (नैनोमीटर) प्रोसेस तकनीक पर मैन्युफैक्चर किया गया है, जो न सिर्फ प्रोसेसिंग को बेहद तेज बनाएगा बल्कि पावर एफिशिएंसी को भी सुधारेगा. इसके साथ ही दोनों स्मार्टफोन्स में अपग्रैडेड बैटरी सेटअप देखने को मिलेगा, जिससे यूजर्स को पहले की तुलना में ज्यादा लंबा बैटरी बैकअप प्राप्त होगा.
पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Fold Ultra
ऐप्पल पहली बार फोल्डेबल सेगमेंट में कदम रख रहा है. 'आईफोन फोल्ड अल्ट्रा' को बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा जाएगा, जिसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसे फोल्डेबल डिवाइसेज से होगा. अफवाहों और लीक्स की मानें तो इसके आउटर डिस्प्ले का साइज 5.3 से 5.5 इंच के बीच हो सकता है, वहीं फोन को अनफोल्ड करने के बाद यूज़र्स को 7.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा. बेहतरीन विजुअल और स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए दोनों ही स्क्रीन्स में 120Hz प्रोमोशन रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की सलाह के बाद बनी फिल्म 'हनुमान अंश', प्रड्यूसर को इन तीन बातों का रखना था खास ध्यान
कौन हैं हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता ?
एक्टर बनने का सपना था और अचानक ही नीम करौरी बाबा का किरदार मिल गया! विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या ने नीम करौरी बाबा का किरदार निभाया है. फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दिलचस्प बात ये है कि सत्या इस फिल्म में बतौर सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे. लेकिन लीड एक्टर के अचानक बीमार पड़ने के बाद डायरेक्टर ने सत्या को रोल के लिए टेस्ट किया. करीब पांच घंटे के टेस्ट के बाद उन्हें बाबा के किरदार के लिए चुन लिया गया.सत्या खुद नीम करौली बाबा के 2009 से भक्त रहे हैं. इसलिए उनके लिए ये सिर्फ एक फिल्मी किरदार नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ा अनुभव था.करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म की कमाई 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. वहीं, दर्शकों ने सत्या की एक्टिंग और बाबा से उनकी समानता की भी जमकर तारीफ की. यानी पर्दे के पीछे काम कर रहे एक कलाकार का अचानक मुख्य किरदार तक पहुंचना… वाकई इस फिल्म की कहानी से कम दिलचस्प नहीं है!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





