Responsive Scrollable Menu

बाढ़ प्रभावित Nepal में राहत कार्य: Drone की मदद से दुर्गम इलाकों से पहुंचाए गए शव

काठमांडू, दो सितंबर बाढ़ से तबाह नेपाल के पहाड़ी इलाकों में ड्रोन अब केवल हवाई तस्वीरें खींचने या नक्शे बनाने तक सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि वे शवों को भी घरों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ‘द काठमांडू पोस्ट’ में बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह नुवाकोट के देवीघाट-3 से सात शवों को ड्रोन के जरिए देवीघाट-5 पहुंचाया गया। यह इलाका इतना दुर्गम और खतरनाक था कि बचावकर्मी वहां सुरक्षित रूप से नहीं पहुंच सकते थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि यह ‘‘ड्रोन की अब तक की सबसे असामान्य भूमिकाओं में से एक’’ है। इस अभियान में नेपाल पुलिस, नेपाल सेना और ड्रोन बनाने वाली कंपनी गरुड़एक्स के कर्मी शामिल थे। यह अभियान इस बात का उदाहरण है कि किस तरह मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) नेपाल में आपदा प्रबंधन के दौरान अतिरिक्त मददगार के रूप में तेजी से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

नेपाल में ड्रोन अब केवल फोटोग्राफी और मानचित्रण के उपकरण नहीं रह गए हैं, बल्कि आपदा के समय जीवन रक्षक साधन बनते जा रहे हैं। ये कटे हुए इलाकों में भोजन और दवाइयां पहुंचाने, दुर्गम स्थानों पर जीवित बचे लोगों की तलाश करने और ऐसे स्थानों से शव निकालने में मदद कर रहे हैं, जहां बचावकर्मियों के लिए पहुंचना बेहद जोखिम भरा है। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में शामिल देवीघाट-3 में हाल ही में कृत्रिम मेधा(एआई) से लैस एक ड्रोन ने फंसे हुए ग्रामीणों के ऊपर उड़ान भरी।

ड्रोन में लगे लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से पूछा गया- क्या आपके पास पानी है? भोजन है? दवा है?

ग्रामीणों से जवाब देने के लिए हाथ उठाने को कहा गया। ड्रोन पायलट और एयरलिफ्ट टेक्नोलॉजी के निदेशक मिलन पांडे ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘ग्रामीणों की प्रतिक्रिया के आधार पर हम उनकी जरूरतों का आकलन करते हैं और फिर ड्रोन के जरिए सामान भेजते हैं।’’ ड्रोन ने लोगों से फोन नंबर या पता बताने को भी कहा, इससे ड्रोन संचालकों को उनकी स्थिति और जरूरतों की पहचान करने में मदद मिली। हाल की बाढ़ जैसी आपदा में यह व्यवस्था बेहद उपयोगी साबित हुई क्योंकि सड़कें और पुल बह गए हैं तथा उफनती नदियों के कारण कई समुदाय एक-दूसरे से कट गए हैं।

पांडे ने कहा, ‘‘हमने तीन दिनों में प्रभावित इलाकों में भोजन समेत कम से कम 1.5 टन आपातकालीन सामग्री पहुंचाई।’’ एक अन्य अभियान में ‘ऊपरी त्रिशूली-1’ जलविद्युत परियोजना की सुरंग के अंदर ड्रोन भेजा गया, जहां बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। ड्रोन संचालक आदर्श भुसाल ने कहा, ‘‘हम परियोजना के प्लेटफॉर्म-1 तक पहुंचे और देखा कि सुरंग पानी और मलबे से भरी हुई थी। अंदर जाना जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण था।’’ उन्होंने बताया कि ड्रोन को सुरंग के अंदर जीवन के कोई संकेत नहीं मिले।

नेपाल के स्वतंत्र बिजली उत्पादक संघ के अनुसार, त्रिशूली और भोटेकोशी नदियों के किनारे स्थित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में करीब 900 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। नेपाल में ड्रोन तकनीक का विकास 2015 के भूकंप के बाद शुरू हुआ, जब अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने नुकसान का आकलन और राहत कार्यों के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया था। अब इस क्षमता को नेपाली कंपनियां और युवा ड्रोन विशेषज्ञ आगे बढ़ा रहे हैं।

Continue reading on the app

न्यूयॉर्क के Times Square में खूनी खेल, Bank of America की महिला VP Erin Piacenti की हत्या से US में दहशत

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू मारने की एक घटना में बैंक ऑफ़ अमेरिका की 32 वर्षीय वाइस प्रेसिडेंट की मौत हो गई। पीड़ित की पहचान एरिन पियासेंटि के तौर पर हुई है, जो बैंक ऑफ़ अमेरिका में वाइस प्रेसिडेंट थीं और हाल ही में अपनी मैटरनिटी लीव से लौटी थीं। चश्मदीदों के मुताबिक, पीड़ित अपने घर जा रही थीं, तभी वेस्ट 42वीं स्ट्रीट और सेवंथ एवेन्यू के पास उन पर हमला हुआ। बैंक ने एक बयान में कहा हम अपनी सहयोगी की दुखद मौत से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं।

एरिन पियासेंटी कौन थीं?

एरिन पियासेंटी BofA (बैंक ऑफ़ अमेरिका) की बिज़नेस सिलेक्शन और कॉन्फ्लिक्ट्स यूनिट में वाइस प्रेसिडेंट थीं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिलवेनिया से पढ़ाई की थी और फोर्डहम लॉ स्कूल से लॉ की डिग्री हासिल की थी। हत्या से कुछ दिन पहले, पियासेंटी ने अपने बच्चे और पति के साथ एक "खुशनुमा फ़ोटो" पोस्ट की थी। पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उनके बच्चे का हाल ही में बैपटिज़्म (धार्मिक संस्कार) हुआ था और उन्होंने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी।

इसे भी पढ़ें: तुम हमें यूं भुला न पाओगे...कुवैत-जॉर्डन-बहरीन पर ईरान का भीषण अटैक, ट्रंप करेंगे परमाणु हमला?

अचानक हुआ हमला

पुलिस के मुताबिक, एक 68 साल के व्यक्ति को भी चाकू मारा गया था, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है। हमलावर की पहचान 49 साल की पामेला सिस्नेरोस के तौर पर हुई है; उसके पास दो चाकू थे और पुलिस अधिकारियों की तरफ़ बढ़ने पर उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। एक गवाह ने बताया, "उन्होंने उसे दो बार गोली मारी।" न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने इस घटना को "अधिकारी के शामिल होने वाली गोलीबारी की पुष्टि" बताया और कहा कि मामले की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग, IRGC Vs ट्रंप, होने लगी मिसाइलों की बारिश

मेयर ज़ोहरान मम्दानी ने हमले की निंदा की

मेयर ज़ोहरान मम्दानी ने टाइम्स स्क्वायर में हुई जानलेवा चाकूबाज़ी की घटना पर बात करते हुए कहा कि कई चाकू लिए हुए एक महिला ने दो लोगों पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद NYPD के अधिकारियों ने टेज़र का इस्तेमाल किया और गोली चलाई। मम्दानी ने कहा, "मैं उन NYPD अधिकारियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जिन्होंने मौके पर पहुँचकर एक भयानक हमले को और भी बदतर होने से रोका।" उन्होंने पुष्टि की कि हमले का शिकार हुए एक व्यक्ति और कथित हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा पीड़ित अस्पताल में स्थिर हालत में है। 

Continue reading on the app

  Sports

Video: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी क्या बनेंगे भारत के अगले टेस्ट स्टार या ऑल फॉर्मेट बल्लेबाज?

दिलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी काबिलियत साबित की है, 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए. क्या यह युवा खिलाड़ी 2026 में भारत की टेस्ट टीम के लिए तैयार है? जानें एक्सपर्ट्स की राय और उनके प्रदर्शन का विश्लेषण. #VaibhavSuryavanshi #DuleepTrophy #IndianCricket #TestCricket #FutureStar Wed, 2 Sep 2026 15:34:46 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Ram Mandir Scam: BJP पर अखिलेश का बहुत बड़ा आरोप! | #shorts #bjp #ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:14:36+00:00

देवदूत बने नेपाल की सेना.. इंसानियत की मिसाल बना ये रेस्क्यू ऑपरेशन #nepal #flood #nepalarmy #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:13:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers