बागेश्वर में फलटनिया के तारा सिंह का घर गिरा, पीलिया से हैं पीड़ित, बच्चों ने मदद से किया इनकार, रेडक्रॉस ने की मदद
बागेश्वर के फलटनिया गांव में 65 वर्षीय तारा सिंह का मकान बारिश में ढह गया. अकेले रह रहे तारा सिंह को रेडक्रॉस ने अस्पताल में भर्ती कराया. उनके बच्चों ने मदद से इनकार किया. बारिश के बीच तारा सिंह के मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. हादसे के वक्त वह घर में ही थे. गनीमत रही कि मलबे की चपेट में आने से उनकी जान बच गई. मकान का हिस्सा गिरने के बाद बुजुर्ग के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई. पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे तारा सिंह के लिए यह हादसा किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं था.
7.8% GDP पर खरगे के बयान से गरमाई सियासत: शिवसेना का तंज- कांग्रेस को सिर्फ 'गांधी परिवार डेवलपमेंट प्रोग्राम' दिखता है
देश की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ रेट को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के तंज पर शिवसेना प्रवक्ता शायना एनसी ने तीखा पलटवार किया है. खरगे द्वारा अर्थव्यवस्था को 'लाइट्स, कैमरा और निष्क्रियता' बताए जाने पर शायना एनसी ने कहा कि कांग्रेस के लिए जीडीपी का मतलब सिर्फ 'गांधी परिवार डेवलपमेंट प्रोग्राम' तक सीमित है. उन्होंने दो टूक कहा कि 7.8 फीसदी की विकास दर किसी पीआर फैक्ट्री से नहीं, बल्कि देश के किसानों और दुकानदारों की मेहनत से हासिल हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







