Responsive Scrollable Menu

ESDS Software Solution IPO का अलॉटमेंट आज, 2 सितंबर को; 143 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद अब अच्छी लिस्टिंग की उम्मीद

ESDS Software Solution IPO: कंपनी AI-इनेबल्ड क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर-एज-अ-सर्विस, मैनेज्ड सर्विसेज और सॉफ्टवेयर-एज-अ-सर्विस जैसी एंड-टू-एंड सर्विसेज देती है

Continue reading on the app

शादी में मिले गहने बेचने पर नहीं लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का क्या है असली नियम

Tax on Selling Jewellery: क्या आप भी अपनी शादी में माता-पिता से मिले गहनों को बेचकर कैश भुनाने की योजना बना रहे हैं? अगर आपको लगता है कि गिफ्ट में मिले सोने पर बिक्री के वक्त कोई टैक्स नहीं लगता, तो आप गलत हो सकते हैं। टैक्स एक्सपर्ट्स से समझिए पूरा नियम

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs HK W: हांगकांग ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की नजरें बड़ी जीत पर; जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

India Women vs Hong Kong Women: महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारत और हांगकांग के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा। मैच में हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना है कि शुरुआत में परिस्थितियां गेंदबाजों के लिए मददगार रहेंगी। साथ ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा जताते हुए लक्ष्य का पीछा करने की बात कही।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि पिच थोड़ी मुश्किल हो सकती है, इसलिए टीम किसी खास स्कोर को ध्यान में रखकर नहीं उतरेगी। भारत का फोकस अपनी ताकत के मुताबिक क्रिकेट खेलने पर रहेगा। हरमनप्रीत ने कहा, “हमारे दिमाग में कोई टारगेट स्कोर नहीं है। हम सिर्फ अपनी ताकत के मुताबिक खेलना चाहते हैं।

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ आसान जीत से की थी। हालांकि, उस मुकाबले में मिडिल ओवर्स के दौरान टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए थे। भारतीय टीम अब हांगकांग के खिलाफ इस कमजोरी को सुधारने के इरादे से उतरी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि हरमनप्रीत, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा पर मिडिल ओवर्स में जिम्मेदारी रहेगी।

दूसरी ओर, हांगकांग की टीम अपने पिछले मुकाबले में थाईलैंड से सिर्फ 6 रन से हार गई थी। टीम की ओर से यास्मिन दसवानी ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वहीं, मरीना लैमप्लो ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 विकेट लेने के बाद तेजी से 22 रन भी बनाए थे।

हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने माना कि भारत के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि करीब 140 से 150 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य साबित हो सकता है। हांगकांग ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बदलाव भी किए हैं।

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने और आगे के मैचों के लिए लय हासिल करने का अहम मौका है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

हांगकांग: नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैमप्लो, यास्मिन दसवानी (विकेटकीपर), शांजीन शाहजाद, कारी चैन, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहार और एलिसन सिउ।

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरानी और क्रांति गौड़।

Thu, 03 Sep 2026 20:42:40 +0530

  Videos
See all

Chakraview | Sumit Awasthi Show | Punjab SIR News | Raghav Chadha | राघव चड्ढा का AAP से ठनी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T15:07:47+00:00

Ram Mandir Trust New CEO: जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T15:05:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers