Responsive Scrollable Menu

8वें वेतन आयोग से DA तक… केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होने वाले हैं ये ऐलान

केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) में बदलाव पर सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का भी इंतजार है।

Continue reading on the app

सीएम योगी ने यूपी के 3.5 लाख कर्मचारियों को दी सौगात, 7000 रुपये बढ़ाई सैलरी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्य के 3.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी. सीएम योगी ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक विशेष राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान यूपी आउटसोर्स कर्मियों की बढ़ी हुई सैलरी का भी एलान किया. इसके साथ ही सीएम योगी ने आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम योगी ने आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक भी वितरित किए. 

आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी इजाफा

सीएम योगी ने आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट के शुरू होते ही राज्य के 3.5 लाख आउटसोर्ट कर्मचारियों की सैलरी में 7000 रुपये बढ़ोतरी का एलान किया. उसके  बाद सीएम योगी ने वहां उपस्थित लोगों को भी संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकारी का ये मानना है कि पिछले नौ साल में यूपी के विकास की जो यात्रा पूरी हुई है.

सीएम योगी ने कहा कि यूपी की की पहचान को उसकी गति और प्रगति को जो रफ्तार मिली है जिनके संयोग करने पर यूपी आगे बढ़ा है चाहे वह नगर निकायों के सफाईकर्मी हों, पंप ऑपरेटर हों, सचिवालयों में, अस्पातालों में या किसी अन्य महत्वपूर्ण शासन की व्यवस्था से जुड़े हुए अलग-अलग स्थानों पर जो कार्मचारी काम करते थे, चाहे वो संविदा पर हों, स्थाई हों, आउटसोर्स के हों उनके प्रयासों से ही यूपी ने विकास किया है.

व्यक्ति की गरिमा के अनुरूप मिले व्यक्ति को सम्मान- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि उस व्यक्ति की गरिमा के अनुरूप उसे सम्मान मिले. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम उसी गरिमा को उसी गौरव को स्थापित करने का यूपी सरकार का एक प्रयास है. सीएम योगी ने आगे कहा कि पहले जो व्यवस्था थी वो तीन खेमों में बंटी हुई थी. एक तरफ कर्मचारी होता था, दूसरी तरफ एजेंसी होती थी और तीसरी तरफ सरकार होती थी.

'पहले कर्मचारियों की नहीं होती थी कोई सुनवाई'

सीएम ने कहा कि अक्सर कर्मचारियों को अपनी समस्या को लेकर अलग-अलग दरवाजों में जाना पड़ता था. लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती थी. किसी को समय पर वेतन की चिंता, सामाजिक सुरक्षा किसी को नहीं मिलती थी और किसी को अपनी सेवा संबंधी सुरक्षा की गारंटी चाहिए थी लेकिन किसी को मिलती नहीं थी. सीएम योगी ने कहा कि हर आउटसोर्स कर्मचारी को उसकी मेहनत के अनुरूप मानदेय मिलेगा.

हमने किया आउटसोर्स सेवा निगम का गठन- सीएम योगी

सीएम ने कहा कि पहले उन्हें यही पता नहीं होता था कि उन्हें कितना मानदेय मिलता है. पहले जब हम लोग जाकर उनसे पूछते थे कि कितना मानदेय मिलता है तो वह बताया था कि कागज पर 9000 रुपये हैं लेकिन उसे मिलते सिर्फ 6000 रुपये ही मिलते हैं. बाकी कहां जाते हैं? सीएम योगी ने कहा कि संवेदनशीलता, सुशासन की पहली शर्त है और इसीलिए हम लोगों ने इस आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया है. इसके माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों को एक संस्थागत सुरक्षित भविष्य प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि व्यवस्था अब स्पष्ट मानकों, पारदर्शिता और तय जवाबदेही से चलेगी, श्रेणी और शैक्षिक योग्यता के अनुरूप प्रत्येक कर्मचारी के लिए सम्मानजनक पारिश्रमिक भी सुनिश्चित किया गया है.

ये भी पढ़ें: प्रतापगढ़ के आंवले ने बदली किसानों की किस्मत, ODOP योजना से गांव से देश-दुनिया तक पहुंचा कारोबार

आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मिलेगा ये लाभ

सीएम योगी ने कहा कि मातृत्व अवकाश सहित सभी वैधानिक सेवा लाभ की उपलब्धता भी आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से हम सुनिश्चित करेंगे. किसी भी कर्मचारी के साथ किसी भी प्रकार का कोई शोषण नहीं होगा. आउटसोर्ट सेवा निगम ने बैंकों के साथ एक एमओयू किया है. जिसमें कुछ शर्तें हैं जिसमें अलग-अलग वेतन मिलने वाले कर्मचारियों को श्रेणी के हिसाब से वेतन उसमें जाएगा. कोई घटना-दुर्घटना होती है कोई आपदा का शिकार होता है तो उसे हम 20 लाख से लेकर 40-50 लाख तक कर्मचारी के परिवार को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाएंगे.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में घर-प्लॉट खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, इस योजना के तहत जल्द निकलेगी 3600 प्लॉट की लॉटरी

Continue reading on the app

  Sports

64 गेंद 124 रन, स्मृति मंधाना के शतक से भारत की एकतरफा जीत, सेमीफाइन में बनाई जगह

India become the first team to qualify for the semi final womens asia cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 137 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत ने इस जीत से महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली. स्मृति मंधाना की 64 गेंदों में 124 रनों की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने 193/5 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में हांगकांग की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई. दीप्ति शर्मा के 3, जबकि नंदनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत के 2-2 विकेटों की बदौलत भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. Thu, 3 Sep 2026 23:22:46 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | कश्मीरी पंडितों को धमकी पर मचा घमासान.. घर वापसी की राह में कौन बना रोड़ा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T22:00:48+00:00

UP News | Yogi Government का बड़ा फैसला.. UP के सरकारी Schools में बाहरी Entry Ban ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T22:15:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers