Responsive Scrollable Menu

Srinagar में राज्य का दर्जा मांगने BJP कार्यालय जा रहे NC नेताओं को पुलिस ने रोका

श्रीनगर, दो सितंबर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) द्वारा निकाले जा रहे विरोध मार्च को पुलिस ने जवाहर नगर स्थित भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ने से रोक दिया। नेकां के मंत्री, विधायक, नेता और कार्यकर्ता राजबाग स्थित गिंदुन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास एकत्र हुए और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में हो रही देरी को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में भाजपा कार्यालय का ‘घेराव’ करने का ऐलान किया था।

हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जवाहर नगर की ओर आगे बढ़ने से रोक दिया। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने पत्रकारों से बातचीत में लाल चौक से सिविल सचिवालय तक भाजपा के प्रदर्शन के उद्देश्य पर सवाल उठाया और कहा कि पार्टी लोगों से जुड़े मुद्दों पर चुप रहती है। इत्तू ने कहा, ‘‘वह किस तरह के नेता प्रतिपक्ष (सुनील शर्मा) हैं?

अगर उनके मन में लोगों के हित का ध्यान होता तो वह आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात करते।’’ नेकां विधायक और मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने कहा कि सुनील शर्मा को इस्तीफे या नए जनादेश की बात करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि राज्य का दर्जा बहाल करना भाजपा के चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा है। सादिक ने कहा, ‘‘राज्य का दर्जा कहां है? चुनाव हुए दो साल हो चुके हैं और वह (शर्मा) इस्तीफे की बात करने की हिम्मत कर रहे हैं?’’ इस बीच, भाजपा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को चुनौती दी कि वह गांदरबल सीट से इस्तीफा देकर राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर दोबारा जनादेश हासिल करें। भाजपा नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लाल चौक स्थित घंटाघर के पास एकत्र होकर हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Continue reading on the app

फैशन ब्रांड शीन को झटका:9.5 लाख करोड़ की कंपनी की लिस्टिंग सिर्फ 25% कीमत पर; वजह- निवेशक एआई में पैसे लगा रहे

हाल तक दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन फैशन रिटेलर रहा चीन का ब्रांड शीन अब निवेशकों की नजरों से उतरता नजर आ रहा है। मंगलवार को हॉन्गकॉन्ग में लिस्टिंग के पहले ही दिन कंपनी के शेयर 6 फीसदी गिर गए। कभी 100 अरब डॉलर (9.5 लाख करोड़ रुपए) की आंकी गई कंपनी सिर्फ करीब एक-चौथाई वैल्युएशन पर शेयर बाजार में उतरी है। एलेथिया कैपिटल के निर्गुनन तिरुचेल्वम कहते हैं कि शीन का ‘स्पीड-टेक’ मॉडल अब पुराना पड़ चुका है। वजह साफ है - निवेशकों की दिलचस्पी एआई कंपनियों में शिफ्ट हो गई है। आप देख सकते हैं कि शीन की लिस्टिंग से ठीक पहले यूनिट्री रोबोटिक्स और सीएक्सएमटी जैसी चीन की ही एआई कंपनियों के शेयरों ने शंघाई में शानदार छलांग लगाई थी। एक दिक्कत और है, शीन को अमेरिका और यूरोप में टैरिफ छूट खत्म होने की मार भी झेलनी पड़ी है। इससे उसका सस्ते दामों वाला मॉडल कमजोर पड़ने लगा है। संस्थागत निवेशकों ने भी इस बार दूरी बनाए रखी। लिस्टिंग-पूर्व ऑफर किए गए शेयरों में से सिर्फ 20% ही खरीदे गए, जबकि लोकप्रिय लिस्टिंग में यह आंकड़ा आमतौर पर करीब 50% रहता है। विलसन सनसिनी के वेइहेंग चेन कहते हैं, ‘यह एक ऐसी फैशन कंपनी है जो आज के निवेशकों को फैशनेबल नहीं लगती।’ ‘चाइना लेबर वॉच’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शीन के लिए कपड़े बनाने वाले मजदूर लगातार 20 दिन तक बिना छुट्टी काम करते हैं और उन्हें प्रति आइटम सिर्फ 7 से 28 सेंट (6.65 से 26.59 रुपए) मिलते हैं। हफ्ते में 100 घंटे तक काम होना आम बात है, जबकि चीन की सामान्य फैक्ट्रियों में यह सीमा करीब 60 घंटे है। हालांकि शीन ने इन दावों को खारिज किया है। शीन की मुश्किलें सिर्फ फैक्ट्री तक सीमित नहीं हैं। कंपनी उन युवा ग्राहकों को भी खोती जा रही है, जिन्होंने महामारी के दौर में उसे रफ्तार दी थी। रिसर्च फर्म कंज्यूमर एज के माइकल गुंथर के मुताबिक, अमेरिका में 18-34 साल के ग्राहकों में शीन की बाजार हिस्सेदारी सबसे तेजी से घट रही है। कीमतों में बढ़ोतरी और सस्टेनेबिलिटी (पर्यावरण के अनुकूल प्रोडक्ट) को लेकर चिंता इसकी बड़ी वजह है। जूम जैसा हाल; अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप में ग्रोथ धीमी अमेरिका के साथ ही ब्रिटेन में भी शीन की ग्रोथ धीमी पड़ी है, जबकि यूरोप में पार्सल पर लगने वाली फीस के चलते फ्रांस और स्पेन में उसकी हिस्सेदारी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। डिजाइन कॉपी करने के आरोपों को लेकर कंपनी पर अमेरिका में 2021 से अब तक 58 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। चाइना इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के पूर्व अधिकारी विंस्टन मा इसकी तुलना जूम से करते हैं। महामारी के दौर की सुपरहिट यह कंपनी अब पुराने जमाने की चीज बनकर रह गई है।

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल की DC के मालिक से हुई तीखी नोक-झोंक! KKR में जाने की खबर के बीच सनसनीखेज दावा

तीन साल तक लखनऊ सुपर जायंट्स में रहने के बाद केएल राहुल IPL 2025 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए थे. इस फ्रेंचाइजी के साथ वो लगातार 2 सीजन से हैं. Fri, 04 Sep 2026 00:44:48 +0530

  Videos
See all

US-Iran War News Live : पुतिन का ऐलान, नहीं हारेगा तेहरान | West Asia War | Trump | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T00:10:46+00:00

Morning News Live : सुबह की बड़ी खबरें | Janmashtami | Flood News | US Iran War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T00:13:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers