'पद्मावत' के जौहर बयान पर स्वरा भास्कर की सफाई: बोलीं- 'मैंने किसी सती को कायर नहीं कहा'; जानिए क्या है पूरा मामला
Swara Bhasker Jauhar Comment: अभिनेत्री स्वरा भास्कर हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत (2018) के जौहर सीन पर बयान देकर विवादों में घिरीं स्वरा ने अब वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है।
स्वरा भास्कर ने दी सफाई
अभिनेत्री का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उनके शब्दों का गलत अनुवाद करके उन्हें विवादित रूप दिया गया। स्वरा ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा कर लोगों से उनका पूरा बयान सुनने को कहा।
स्वरा अपने वीडियो में कहती हैं- "मेरा वीडियो वायरल हो गया है- इसका गलत और भ्रामक अनुवाद किया जा रहा है! मैंने बिलकुल भी यह नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थी। यह शर्मनाक है कि मीडिया चैनल और लोग बार-बार झूठे आरोप लगाकर लोगों को भड़का रहे हैं। अगर आप गाली-गलौज करना चाहते हैं, तो करें—लेकिन मेरे वास्तविक बयान के आधार पर करें! सुनें और शेयर करें। बलात्कार के बाद भी महिलाओं को जीने का अधिकार है।"
मेरा एक वीडियो क्लिप वायरल है- जिसे ग़लत रूप से झूठे ढंग से अनुवादित किया जा रहा है! मैंने कतई नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थी । शर्मनाक है कि @ndtvindia और अन्य मीडिया चैनल और लोग बार बार झूठा इल्ज़ाम लगाकर लोगों को उत्तेजित कर रहे हैं ।
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 1, 2026
गाली देनी है तो दो- पर… pic.twitter.com/TR8sy5gRCr
क्या था स्वरा का ‘पद्मावत’ के जौहर वाले सीन पर बयान
यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब स्वरा दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘Woman, Life, Freedom’ चर्चा में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘पद्मावत’ के क्लाइमैक्स का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि फिल्म के क्लाइमेक्स ने उन्हें परेशान कर दिया और सवाल उठाया कि इससे यौन हिंसा से बची महिलाओं पर क्या असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, "मैं यह फिल्म देख रही थी- वो 800 औरतें जो जौहर कर रही थीं... और मैंने सोचा कि अगर मैं... भगवान न करे अगर मैं रेप सर्वाइवर होती, तो यह फ़िल्म मुझे क्या बता रही है? मुझे लगता कि मैं कायर हूं क्योंकि मैंने अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए खुदकुशी नहीं की। क्या आप हमारे जैसे समाज में यही बताना चाहते हैं, जहां मुझे लगता है कि रेप की महामारी फैली हुई है?"
स्वरा ने कहा कि उन्हें इस बात से परेशानी है कि किसी महिला की ज़िंदगी को उसकी यौन पवित्रता से जोड़ा जा सकता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "क्या हम सर्वाइवर्स से यही कहना चाहते हैं कि आप जीने के लायक नहीं थीं? कि अगर आप सच में सम्मानजनक और बहादुर महिलाएं होतीं, तो आपने खुदकुशी कर ली होती? क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप किसी महिला की ज़िंदगी का अंत है?"
एक्ट्रेस के इस बयान के बाद उनकी जबरदस्त आलोचना हुई। कई लोगों ने उनकी सोच और विचार बुद्धि को लेकर ट्रोलिंग की।
Annu Kapoor Video: 'कौन रणबीर कपूर...रणवीर-सिद्धार्थ? मैं नहीं पहचानता' अन्नू कपूर ने दिया ऐसा बयान, छिड़ी कॉन्ट्रोवर्सी
Annu Kapoor Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। एक हालिया पॉडकास्ट बातचीत में उन्होंने हिंदी सिनेमा के मौजूदा दौर के कई लोकप्रिय अभिनेताओं को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। अन्नू कपूर ने कहा कि अगर रणवीर सिंह, रणबीर कपूर या सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके सामने आ जाएं, तो वह उन्हें शायद पहचान भी नहीं पाएंगे।
‘सामने आ जाएं तो मुझे पता भी नहीं चलेगा’
भानु पाठक के साथ पॉडकास्ट बातचीत के दौरान अन्नू कपूर से रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में सवाल किया गया। इस पर अन्नू कपूर ने कहा- "ना शकल से जानता हूं, ना पर्सनली जानता हूं, मेरे सामने आ जाए तो मुझे पता भी नहीं है। वो कौन है, मुझे मालूम भी नहीं है।"
Actor Annu Kapoor says that he doesn’t know Ranbir Kapoor, Ranveer Singh or Sidharth Malhotra. He doesn’t recognize them by their faces or know them by their names. He says he has only heard Ranbir Kapoor’s name because he is Rishi Kapoor’s son.
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) August 31, 2026
Ranbir Kapoor has given a… pic.twitter.com/2xvoNWIVhj
रणबीर को जानते हैं, लेकिन काम नहीं देखा
हालांकि, अन्नू कपूर ने बाद में अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि वह रणबीर कपूर को जानते हैं। कपूर ने कहा, "रणबीर तो ऋषि कपूर का लड़का है ना, इसलिए मैं जाना हूं। और बाकी मैंने उनका काम कभी देखा नहीं है। वो कैसे बोलते हैं, कैसे खड़े रहते हैं, मुझे क्या मालूम।"
तमन्ना भाटिया को 'दूधिया बदन' कहने पर ट्रोल हुए थे अन्नू कपूर
यह पहली बार नहीं है जब अन्नू कपूर अपने किसी बयान के कारण सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और साई पल्लवी को लेकर उनकी टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी। तमन्ना को लेकर उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा था कि 'वह बेहद आकर्षक, दूधिया बदन' हैं। इस बयान पर उनकी जबरदस्त आलोचना हुई थी।
40 साल से ज्यादा लंबा है फिल्मी सफर
अन्नू कपूर का फिल्मी करियर चार दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
उनकी चर्चित फिल्मों में ‘मंडी’, ‘चमेली की शादी’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेजाब’, ‘चालबाज’, ‘राम लखन’, ‘डर’, ‘ओम जय जगदीश’, ‘ऐतराज’, ‘7 खून माफ’, ‘विकी डोनर’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वह ‘ड्रीम गर्ल’ फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अन्नू कपूर हाल ही में ‘उत्तर दा पुत्तर’ में दिखाई दिए थे। यह फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज हुई थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








