Eicher Motors Share Price: रॉयल एनफील्ड की पेरेंट का शेयर 5% फिसला, अगस्त में बिक्री बढ़ने के बावजूद जोरदार बिकवाली
Eicher Motors Share Price: रॉयल एनफील्ड की अगस्त महीने में कुल बिक्री 1,26,479 मोटरसाइकिलों की रही। एक्सपोर्ट 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 12,275 मोटरसाइकिलों पर पहुंच गया। देश के अंदर बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ गई
चांदी 2 दिन में ₹9000 सस्ती:सोना के दाम ₹4,500 कम हुए, PM मोदी की सोना न खरीदने की अपील का असर
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 2 सितंबर को फिर गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,855 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गई है। एक किलो चांदी की कीमत आज 2,059 रुपए गिरकर 2.28 लाख रुपए पर आ गई है। PM नरेंद्र मोदी की अपील के बाद 2 दिन में ही चांदी करीब 9,000 और सोना 4,500 रुपए सस्ता हो चुका है। कल सोना 2652 रुपए और चांदी 6780 रुपए सस्ती हुई थी। PM मोदी के गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील का असर मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार PM नरेंद्र मोदी की अपील के चलते सोने की कीमत पर दबाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण भी सोने और चांदी में गिरावट आई है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के एक द्वीप पर हमला किया है। ईरान ने भी जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 2 सितंबर 2026 ऑलटाइम हाई से 1.55 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 24 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.28 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.58 लाख रुपए सस्ती हो गई है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान ----------------------------------------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मोदी की फिर अपील-जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें:वैश्विक संकट में भारत की GDP 7.8% दर से बढ़ी, यह देशवासियों की मेहनत का नतीजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।’ इससे पहले 10 मई को भी PM ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol








