Responsive Scrollable Menu

Explainer: महायुति में फिर बढ़ी टेंशन? कैबिनेट बैठक से शिंदे की दूरी ने खोल दी सरकार की पोल! जानें क्या है विवाद की असल वजह...

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में मतभेद की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं. बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट में मनमुटाव की खबरें आ रही हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बीच पिछले कुछ महीनों से तनाव चल रहा है. मीडिया में ये खबरें सुर्खियां भी बटोर रही हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि क्या शिवसेना और भाजपा के बीच सब कुछ वाकई ठीक चल रहा है? वहीं, बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे शामिल नहीं हुए, इस घटनाक्रम ने इन अटकलों को और हवा दी है.

बता दें यह पहला मौका नहीं है जब शिंदे या उनके गुट के मंत्री किसी अहम बैठक से दूरी बनाते नजर आए हों. इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिनके बाद हर बार गठबंधन के भीतर तनाव की चर्चा शुरू हो जाती है.

मराठी भाषा विवाद बना ताजा तनाव की जड़

इस बार का विवाद जुड़ा है गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों को मराठी भाषा सीखने के लिए बाध्य करने वाले आदेश. बता दें यह आदेश परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने जारी किया था जो शिवसेना खेमे से आते हैं. लेकिन मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस सख्त आदेश को एक साल के लिए टाल दिया. टालने वाले निर्देश के बाद शिवसेना के भीतर सीएम के इस फैसले को लेकर नाराजगी की खबरें आईं, क्योंकि मराठी अस्मिता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी हमेशा से आक्रामक रुख अपनाती रही है. आदेश को टालना शिवसेना की राजनीतिक जमीन पर सीधा असर माना गया. 

भाजपा का दावा... नहीं है कोई नाराजगी 

भाजपा ने इन तमाम अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. पार्टी की तरफ से कहा गया कि शिंदे के कुछ कार्यक्रम पहले से तय थे, इसलिए वे बैठक में शरीक नहीं हो सके. सरकार के भीतर किसी तरह की खींचतान नहीं है. भाजपा नेताओं ने मीडिया के सामने बयान दिया कि शिंदे का दिल्ली दौरा सुप्रीम कोर्ट में चल रहे शिवसेना चुनाव चिन्ह मामले से जुड़ा था, न कि वह किसी से नाराज हैं. 

पहले भी कई बार दिख चुकी है यही तस्वीर

अगर पीछे मुड़कर देखें तो बीते कुछ महीनों में यह तीसरा या चौथा मौका है जब शिवसेना खेमे और कैबिनेट बैठकों के बीच दूरी की खबरें सामने आई हैं. इससे पहले मुंबई महानगरपालिका सहित कई नगर निकाय चुनावों से पहले सीट बंटवारे को लेकर महायुति के भीतर खींचतान इतनी बढ़ गई थी कि दर्जन भर से ज्यादा निकायों में गठबंधन टूट गया था और सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर आए थे. बता दें उस दौर में भी एक अहम कैबिनेट बैठक से शिंदे गुट के मंत्री गायब रहे थे, जिसके बाद यही कहा गया था कि सीटों के तालमेल को लेकर नाराजगी है.

यह भी पढ़ें:  महाराष्ट्र की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 2 करोड़ से ज्यादा नाम गायब, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

आगे क्या होगा? नगर निकाय चुनाव और 2027 पर टिकी निगाहें

महाराष्ट्र में आने वाले समय में नगर निकाय और महानगरपालिका चुनाव होने हैं और इसी वजह से सीटों के तालमेल को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान और तेज होने की आशंका जताई जा रही है. साथ ही मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में भी भाजपा और शिवसेना के आमने-सामने आने की खबरें हैं जो गठबंधन के भीतर भरोसे की कमी को और उजागर करती हैं. ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ छिटपुट मतभेद हैं, जो चुनावी दबाव में वक्त-वक्त पर सामने आते रहेंगे या फिर महायुति की बुनियाद में कोई गहरी दरार पड़ चुकी है.

यह भी पढ़ें:  महाराष्ट्र में खुले तेल की बिक्री पर फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, व्यापारियों को एक साल की राहत

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, सिप्ला फार्मा का पुणे स्थित सीएंडएफ बिक्री लाइसेंस रद्द

 

Continue reading on the app

ENT डॉक्टर की चेतावनी! रोजाना की इन 10 आदतों से बना लें दूरी

रोजाना की कुछ आदतें सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इंस्टाग्राम पर ईएनटी सर्जन डॉक्टर आषीमा चोपड़ा ने 10 आदतों के बारे में बताया है जिनसे हर किसी को दूरी बना लेनी चाहिए। आप भी जानिए क्या हैं वह आदतें।

Continue reading on the app

  Sports

Video: वैभव सूर्यवंशी ऑल फॉर्मेट बल्लेबाज बनने के लिए कितनी करते हैं रेड बॉल से तैयारी जानिए

वैभव सूर्यवंशी ऑल फॉर्मेट बल्लेबाज बनने के लिए कितनी करते हैं रेड बॉल से तैयारी जानिए. वैभव ने कहा कि मैं रेड बॉल (लाल गेंद) से काफी प्रैक्टिस करता हूँ और अपने राज्य के लिए भी खेलता हूँ. मैं अपनी बल्लेबाजी को फॉर्मेट के अनुसार बदलता हूँ. मेरा सपना है कि मैं तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) खेलूं. आगे क्या होगा, वो भगवान ही जानता है. Wed, 2 Sep 2026 19:47:56 +0530

  Videos
See all

हेग की जेल में म्लादिच का निधन [Mladic's death reopens old wounds in the Western Balkans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T14:02:44+00:00

Jodhpur: टिकट न मिलने का छलका दर्द! केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat से लिपटकर रोए नेताजी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T14:03:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers