Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu में पूर्वोत्तर मानसून की तैयारियां तेज, Chief Secretary ने दिए निर्देश

चेन्नई, दो सितंबर तमिलनाडु के मुख्य सचिव एम. साई कुमार ने अधिकारियों को ग्रेटर चेन्नई नगर निगम तथा अवाडी और तांबरम के उपनगरीय क्षेत्रों में पूर्वोत्तर मानसून से निपटने की तैयारियां युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कुमार ने एक सितंबर को यहां सचिवालय में क्षेत्रीय निगरानी अधिकारियों और संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी गाद निकालने और तूफानी जल निकासी नेटवर्क से जुड़े कार्य सितंबर के अंत तक पूरा करने की समयसीमा तय की। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में मंत्रियों और निगरानी अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो मानसून की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

मुख्य सचिव कुमार ने भारी बारिश और अल नीनो के प्रभाव से निपटने के लिए किए जा रहे मानसून-पूर्व उपायों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से जलभराव वाले और निचले इलाकों में उच्च क्षमता वाले मोटर पंप तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से वेलाचेरी, अंबत्तूर सिडको, तिरुवोत्तियूर और मणली का उल्लेख करते हुए कहा कि आम लोगों का सामान्य जनजीवन बाधित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने तूफानी जल निकासी व्यवस्था में मौजूद खामियों को जल्द दूर करने और छूटी हुई नालियों को जोड़ने का काम तेजी से पूरा करने का आदेश दिया।

Continue reading on the app

Rahul Gandhi के इंदौर कार्यक्रम के लिए Jitu Patwari ने CM मोहन यादव से मांगा स्टेडियम

इंदौर, दो सितंबर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 12 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और नगर निगम में जारी गतिरोध के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर स्टेडियम उपलब्ध कराने का आग्रह किया। पटवारी ने यादव को लिखे पत्र में कहा कि गांधी का कार्यक्रम कोई सामान्य राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के भविष्य, युवाओं के सपनों, शिक्षा के अधिकार और शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित जनसंवाद है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा कि सरकार को इस आयोजन की भावना, उपयोगिता और इसके व्यापक सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर गौर करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गांधी लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संवैधानिक पद पर आसीन जन प्रतिनिधि हैं और ऐसे में विद्यार्थियों व युवाओं के साथ उनके संवाद के लिए नेहरू स्टेडियम उपलब्ध करवाना आयोजन के महत्व के अनुरूप उचित होगा। पटवारी ने यादव से आग्रह किया कि उन्हें कांग्रेस के प्रस्ताव पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने चाहिए ताकि नेहरू स्टेडियम को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के आयोजन के लिए उपलब्ध कराया जा सके। इससे पहले, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि इस स्टेडियम को लेकर उच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है जिसके तहत वहां खेलकूद गतिविधियों या राज्यस्तरीय शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन की ही अनुमति दी जा सकती है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने चेतावनी दी थी कि यदि नेहरू स्टेडियम में गांधी के कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली, तो आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर और आस-पास के 50,000 विद्यार्थियों को जुटाने का प्रयास कर रही है। ‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया विद्यार्थी-संवाद अभियान है जिसके तहत देश के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विपक्षी दल इस अभियान के जरिये प्रश्नपत्र लीक, महंगी शिक्षा, सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरने का प्रयास कर रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में अब क्रिकेटर्स को मिलेगा VIP ट्रीटमेंट! दूसरे एथलीट्स से बेहतर कमरों में ठहरेंगे खिलाड़ी

Cricketers accommodation in Asian games: भारी विवाद के बीच आखिरकार ये साफ हो गया कि क्रिकेटर्स को एशियन गेम्स में रहने के लिए दूसरे खेलों के एथलीट्स के मुकाबले बेहतर व्यवस्था मिलने जा रही है. इससे पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशियन गेम्स के इंतजाम पर सवालिया निशान खड़े किए थे. Thu, 3 Sep 2026 11:03:30 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live Update: नेपाल में क्या फिर आएगा 'जलप्रलय'? | Rescue | Koshi River Flood | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T04:45:30+00:00

Mathura Shri Krishna Janmashtami: कान्हा के स्वागत को सजी मथुरा नगरी | Janmotsav | Festival | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T05:10:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers