Responsive Scrollable Menu

बॉलीवुड की वो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, जिसके बाद फिल्म को तरसते रहे सलमान खान, फिर सलीम खान ने रचा था 'फर्जी' खेल

90 के दशक में सलमान खान ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1989 की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर के बाद तो भाईजान को काम के लाले पड़ गए थे. इस ब्लॉकबस्टर के बाद सलमान के करियर में अचानक ऐसा दौर आया, जब उन्हें कई महीनों तक कोई काम नहीं मिला. हालात देखकर उनके पिता सलीम खान ने बेटे के लिए एक अनोखा रास्ता निकाला. इसके बाद जो हुआ, उसने सलमान के करियर को एक नई दिशा दे दी. कौन से है वो फिल्म और क्या कारण था चलिए बताते हैं...

Continue reading on the app

स्वरा भास्कर बोलीं- रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा:पद्मावत के जौहर सीन विवाद पर दी सफाई; सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से भी हुई बहस

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर 2018 की फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन पर दिए गए बयान के बाद विवादों में आ गई हैं। दिल्ली में एक इवेंट के दौरान उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म के जौहर सीन पर सवाल उठाए थे। बयान के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि स्वरा ने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली महिलाओं को कायर कहा है। भारी ट्रोलिंग के बाद मंगलवार को स्वरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर सफाई दी। स्वरा ने कहा कि उन्होंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा, बल्कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। दिल्ली के इवेंट में दिए बयान पर शुरू हुआ विवाद यह पूरा विवाद 31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 'वुमन, लाइफ, फ्रीडम' टॉक के दौरान शुरू हुआ था। इवेंट में स्वरा ने फिल्म के जौहर सीन का जिक्र करते हुए कहा की इससे रेप सर्वाइवर्स तक गलत संदेश जा सकता है। उन्होंने आगे कहा 'क्या हम सर्वाइवर्स को यही बताना चाहते हैं कि वे जीने के लायक नहीं हैं, कि अगर आप सच में इज्जतदार और बहादुर महिला होतीं, तो आपने खुद को मार लिया होता? क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप किसी महिला की जिंदगी का अंत है?' एक सीन में गर्भवती महिला का पेट दिखाया गया है जो जौहर करने जा रही है। स्वरा ने कहा था, "यह देखकर मुझे बहुत गुस्सा आया था और मैंने थियेटर में ही 'छी' कह दिया था। 5 दिन विचार करने के बाद मैंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा था।" उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन पर ऐतिहासिक बलिदान का अपमान करने का आरोप लगाया था। इंस्टाग्राम वीडियो शेयर कर दी सफाई मंगलवार को स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर मेरा एक क्लिप वायरल हो रहा है। मुझसे पूछा गया था कि पद्मावत देखने के बाद मैंने ओपन लेटर क्यों लिखा था। मैं साफ करना चाहती हूं कि मैंने रानी पद्मावती या महल की बाकी महिलाओं को कायर नहीं कहा। अगर गाली देनी है तो सही बात पर दीजिए। मैंने कहा था कि अगर मैं रेप पीड़िता होती, तो क्लाइमेक्स देखकर मुझे लगता कि रेप के बाद जिंदा बचकर मैंने कायरता दिखाई है।" 'क्या महिला की पवित्रता उसकी जान से ज्यादा कीमती है?' स्वरा ने कहा कि देश में आज भी रेप एक महामारी जैसा बन चुका है। हाल ही में दिल्ली में चलती बस में हुए गैंगरेप का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हमें ऐसी फिल्में बनानी चाहिए जो संदेश दें कि महिला की पवित्रता उसकी जिंदगी से ज्यादा कीमती है? उन्होंने निर्भया केस का उदाहरण देते हुए कहा कि निर्भया ने आखिरी सांस तक अपनी जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ी थी। किसी भी महिला की जीने की इच्छा को कम नहीं आंकना चाहिए। प्रियंका चतुर्वेदी से सोशल मीडिया पर हुई बहस स्वरा के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रियंका ने लिखा कि जब चुनाव मौत और हराम में गुलाम बनने के बीच हो, तो महिलाओं ने मौत को चुना, जो उनका एक फैसला था। इस पर जवाब देते हुए स्वरा ने लिखा, "प्रियंका जी, आप असल बात नहीं समझ रही हैं। बात जौहर करने वाली महिलाओं की पसंद की नहीं, बल्कि इस बात की है कि हम किस चीज को महिमामंडित कर रहे हैं। क्या रेप के बाद किसी सर्वाइवर को जीने का हक नहीं है?" क्या है पद्मावत का जौहर सीन फिल्म में जौहर का सीन क्लाइमैक्स के पास आता है। अलाउद्दीन खिलजी की सेना राजपूतों को हरा देती है और चित्तौड़ के किले में घुस जाती है। दीपिका पादुकोण का किरदार 'रानी पद्मावती' किले की महिलाओं के साथ जौहर करती हैं। फिल्म में इसे पकड़े जाने से बचने के लिए खुद को आग के हवाले करने की घटना के तौर पर दिखाया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

सचिन तेंदुलकर नहीं, जानिए किसने जड़ा था वनडे इतिहास का पहला दोहरा शतक

First batter to score double hundred in ODI History: रिकेट इतिहास में वनडे का पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ने 1997 में जमाया था. महिला क्रिकेट के ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जो पुरुषों के खेल पर भारी पड़ते हैं. मेंस वर्ल्ड कप से 2 साल पहले महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी. Thu, 3 Sep 2026 08:01:02 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood: मलबे के बीच कैसे बची 1.5 महीने की बच्ची? | Video Viral | Rescue #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T02:10:10+00:00

UP News: युवाओं के लिए योगी ने 'पिटारा' खोल दिया! | UPCOS | CM Yogi | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T02:12:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers