Responsive Scrollable Menu

Banke Bihari Temple Mangla Aarti: जन्माष्टमी पर रात 1:45 बजे होंगे दर्शन, High Power Committee ने जारी किए Passes

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का बेहद नजदीक आ चुकी है। कान्हा के जन्मोत्सव के लिए लोग बड़े बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मथुरा-वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद होने वाली मंगला आरती को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। इस बार 4 और 5 सितंबर की मध्यरात्रि रात 1:45 बजे  मंगला आरती होगी।
 गौरतलब है कि इस विशेष आरती के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के वृंदावन पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर समिति के अनुसार, इस बार भी मंदिर में सिर्फ 600 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। इससे संबंधित हाई पावर कमेटी की तरफ से पास जारी किए जाएंगे। 

 सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर के पट बंद किए जाएंगे
  जब मंगला आरती संपन्न हो जाएगी तो आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन खोल दिए जाएंगे। ठाकुर बांके बिहारी जी पूरी रात भक्तों को दर्शन देंगे। सुबह करीब 5.30 बजे मंदिर के पट बंद किए जाएंगे। फिर नियमित समय-सारिणी के अनुसार मंदिर में दर्शन होंगे। जन्माष्टमी के मौके पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

बैठक में सेवायतों ने पिछली मंगला आरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया है। सेवायतों ने बताया कि पिछली बार मंदिर के अंदर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी नजर आएं थे। इस कारण आरती के समय पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बन गया था।

व्यवस्था में बदलाव होगा
मंदिर के हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि इस बार व्यवस्था में कुछ बदलाव किया जाएगा। मंदिर के अंदर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की संख्या सीमित रखी जाएगी। जरुरत के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मंदिर परिसर में विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कमेटी के सदस्य सेवानिवृत जिला जज मुकेश मिश्रा, सेवायत हिमांशु गोस्वामी, रजत गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, शैंकी गोस्वामी और मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

सेवायत और यजमान भी पास से कर सकेंगे प्रवेश
जन्माष्टमी के मौके पर मंगला आरती की व्यवस्था को लेकर हुई हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में प्रवेश व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। तय किया गया कि मंगला आरती में शामिल होने वालों को कमेटी की तरफ से पास जारी किए जाएंगे। इसमें मंदिर के सेवायतों के साथ उनके यजमान भी शामिल रहेंगे। बिना पास के किसी भी मंगला आरती के दौरान मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं, मंगला आरती की कवरेज के लिए मंदिर पहुंचने वाले मीडिया कर्मियों के लिए भी पास की व्यवस्था लागू रहेगी। 

Continue reading on the app

‘मुझे आगरा से बाहर निकाल देंगे!’ भारतीय ट्रेन में पहली बार बैठी डच महिला, रिएक्शन हुआ वायरल

डच ट्रैवल कपल ने 6 यूरो में दिल्ली से आगरा की ट्रेन यात्रा का अनुभव शेयर किया. एसी केबिन से लेकर गंदे टॉयलेट्स और आगरा स्टेशन की भयंकर भीड़ तक, जानिए क्या है इस वायरल वीडियो में.

Continue reading on the app

  Sports

India vs West Indies: इंदौर में क्रिकेट का महामुकाबला, MPCA ने खोले टिकट के रेट, जानें किस स्टैंड की क्या कीमत

India vs West Indies T20 Price: इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा. एमपीसीए ने टिकटों की कीमत जारी कर दी है. टिकट 1,000 रुपये से शुरू होकर 12,500 रुपये तक होंगे. गैलरी, पवेलियन और हॉस्पिटैलिटी स्टैंड के हिसाब से अलग-अलग दरें फिक्स कर दी गई हैं. यहां देखें पूरी प्राइस लिस्ट... Thu, 3 Sep 2026 09:38:44 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Floods : 8 दिन बाद भी नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Ground Report | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T03:30:38+00:00

Breaking News LIVE | Ram Mandir Trust News | Champat Rai को लगा तगड़ा झटका ! | Ram Mandir New CEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T03:28:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers