Responsive Scrollable Menu

हैदराबाद में सड़क हादसे में राहगीर की मौत, कला निर्देशक आनंद साई का बेटा संदीप गिरफ्तार

हैदराबाद, दो सितंबर जाने-माने कला निर्देशक आनंद साई के बेटे संदीप को हैदराबाद में हुई एक सड़क दुर्घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में 31 वर्षीय एक राहगीर की मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना 31 अगस्त की सुबह रायदुर्गम थाना क्षेत्र में हुई जब बिहार का एक प्रवासी मजदूर सड़क पार कर रहा था और एक एमपीवी की टक्कर से घायल हो गया। हादसे के बाद एमपीवी चालक एक अन्य कैब चालक के साथ मिलकर घायल व्यक्ति को निकटवर्ती अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था तभी संदीप की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पेड़ की शाखाओं की वजह से उन्हें ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था।

संदीप की कार को पीछे से एक और कार ने भी टक्कर मारी। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘इस घटना में पहले से घायल राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल एमपीवी चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ ‘आर्किटेक्ट’ के तौर पर काम करने वाले संदीप जब अपने एक साथी के साथ कार से कार्यालय से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों मौके से भाग गए थे।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने गाड़ी का पता लगाया और संदीप को पकड़ा जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रायदुर्गम थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

Continue reading on the app

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में छत से गिरकर विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया 10 लाख दहेज का आरोप

नोएडा, दो सितंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना बादलपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में मंगलवार रात को छत से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

थाना बादलपुर के प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बुलंदशहर जिले के रहने वाले चंद्र प्रकाश ने अपनी बेटी रचना की शादी एक साल पहले बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की द्वारका सिटी कॉलोनी में रहने वाले आकाश से की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे और मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने मंगलवार रात को रचना को छत से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy: खिताब के लिए ईशान किशन से टकराएंगे तिलक वर्मा, 167 रन बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचाया

साउथ जोन ने अपने सेमीफाइनल मैच के आखिरी दिन नॉर्थ जोन को शिकस्त दी और इस तरह फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में टीम का सामना ईस्ट जोन से होगा, जिसने सेंट्रल जोन को शिकस्त दी थी. Wed, 02 Sep 2026 15:22:54 +0530

  Videos
See all

देवदूत बने नेपाल की सेना.. इंसानियत की मिसाल बना ये रेस्क्यू ऑपरेशन #nepal #flood #nepalarmy #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:13:37+00:00

मलेरिया की दवा खाते ही बिगड़ी बच्चों की तबीयत.. 7 साल की बच्ची की मौत | Andhra Pradesh | Polavaram #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:14:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers