Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स से पहले वुशू खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल:सूर्या भानुप्रताप को नाडा ने किया सस्पेंड

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स से पहले भारतीय दल को बड़ा झटका लगा है। वुशू खिलाड़ी सूर्या भानुप्रताप सिंह डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन्हें प्रोविजनली सस्पेंड कर दिया है। वह एशियन गेम्स में पुरुषों के 65 किग्रा सांडा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले थे। ताजा डोपिंग मामले के बाद उनका एशियन गेम्स अभियान खत्म हो गया है। 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीत चुके हैं 30 वर्षीय सूर्या भानुप्रताप जम्मू-कश्मीर के वुशू खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में पुरुषों के 60 किग्रा सांडा वर्ग में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा वे वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुके हैं। इस बार उनका वजन वर्ग 65 किग्रा था और उनसे एशियन गेम्स में पदक की उम्मीद थी। NADA की कार्रवाई के बाद अब वे प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सैंपल में ओस्टारिन पाए जाने की रिपोर्ट रिपोर्ट के मुताबिक सूर्या भानुप्रताप के सैंपल में ओस्टारिन (एनोबोसार्म) पाया गया है। यह SARM श्रेणी का प्रतिबंधित पदार्थ है और एंटी-डोपिंग नियमों के तहत प्रतिबंधित है। हालांकि, प्रोविजनल सस्पेंशन अंतिम दोषसिद्धि नहीं है। खिलाड़ी को अपने मामले में आगे की प्रक्रिया और सुनवाई का अधिकार होगा। सूर्या पहले भी डोपिंग मामले में दोषी पाए जा चुके हैं सूर्या भानुप्रताप के पुराने डोपिंग मामले का रिकॉर्ड भी सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के युवा सेवा एवं खेल विभाग के मुताबिक, इंटरनेशनल वुशू फेडरेशन की एंटी-डोपिंग डिसिप्लिनरी कमेटी ने जून 2019 में उन्हें एंटी-डोपिंग नियम उल्लंघन का दोषी पाया था। उस मामले में उनके सैंपल में मेफेनटर्माइन और फेन्टरमाइन पाए गए थे और उन पर प्रतिबंध लगाया गया था। एशियन गेम्स की तैयारी के बीच बढ़ी चिंता एशियन गेम्स से ठीक पहले सूर्या भानुप्रताप के मामले ने भारतीय दल में डोपिंग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामले को लेकर NADA की प्रक्रिया आगे जारी रहेगी और अंतिम फैसला संबंधित एंटी-डोपिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगा। न

Continue reading on the app

मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर निजी बस की रोडवेज बस से टक्कर, 35 नेपाली तीर्थयात्री घायल

मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर निजी बस की रोडवेज बस से टक्कर, 35 नेपाली तीर्थयात्री घायल

Continue reading on the app

  Sports

बुरा फंसा सहवाग-द्रविड़ के बेटे का टीममेट, गलती पड़ी भारी, BCCI ने लगाया दो साल का बैन

Rohit Yadav Ban: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी कैब ने इन गड़बड़ियों के चलते पहले ही रोहित यादव को अपनी जूनियर टीम से बाहर कर दिया था और बाद में बीसीसीआई को इसकी जानकारी दी. अब बीसीसीआई ने उन्हें दो साल तक घरेलू क्रिकेट खेलने से भी रोक दिया है और सभी संबद्ध राज्य क्रिकेट संघों को इसकी सूचना दे दी है. Fri, 4 Sep 2026 14:31:53 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Sonia Gandhi की किताब Harper Collins India पब्लिश करेगा | Congress | BJP | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T09:33:04+00:00

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी ने की पूजा अर्चना #krishnajanmashtami #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T09:34:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers