Responsive Scrollable Menu

शादी के 24 साल बाद हुआ था बच्चा, महिला ने 3 महीने बाद ही मार डाला; डिलीवरी के बाद ऐसा क्या हुआ?

मंगलवार दोपहर रामलिंगप्पा घर लौटे तो एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उमादेवी दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी मिलीं। हालांकि उमादेवी की जान बच गई, लेकिन बच्चियों की सांसें तब तक रुक चुकी थी।

Continue reading on the app

अमेरिकी सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में दागे गए मिसाइल और ड्रोन

दुबई, दो सितंबर (एपी) अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान की अर्ध-सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइलें और ड्रोन दागे। ईरान की सुरक्षा एजेंसियों की करीबी मानी जाने वाली समाचार एजेंसियों ‘फार्स’ और ‘तस्नीम’ ने मंगलवार देर रात बताया कि ईरान ने भी इस तरह के अभियान शुरू किए हैं।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका के एक हमले में एक ऐसे घर को निशाना बनाया गया, जहां शादी समारोह था। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि मंगलवार को हमले उस समय किए गए, जब तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैन्यकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तो ‘‘उसे फिर से कहीं अधिक कड़े और बड़े स्तर पर निशाना बनाया जाएगा, लेकिन यह सबसे बड़ा हमला नहीं होगा। वह हमला अभी रोका हुआ है।’’ अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा था कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में लारक द्वीप पर रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, जिन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया।

वहीं, संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि उसने अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोका। इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-ईरान के बीच फिर से शुरू हुई सैन्य कार्रवाई के बीच पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए यात्रा अलर्ट जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र के सभी देशों को लेकर जारी एक व्यापक परामर्श में कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सुरक्षा स्थिति जटिल बनी हुई है और अप्रत्याशित रूप से तनाव बढ़ने की आशंका है।

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy: फाइनल में नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी समेत 3 स्टार? कोच गौतम गंभीर के फैसले का इंतजार

साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच 6 सितंबर से चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल शुरू होगा. इस खिताबी मुकाबले के लिए जो 3 बड़े आकर्षण हैं, उन्हें ही इससे बाहर बैठना पड़ सकता है. Thu, 03 Sep 2026 23:58:24 +0530

  Videos
See all

Anthony Joshua's driver attempted overtake before fatal crash, trial hears. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T19:08:29+00:00

CM Yogi News : हेमा ने कर दी सीएम योगी की तारीफ ! #hemamalini #yogiadityanath #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T19:04:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers