मथुरा के केशव देव मंदिर में जन्माष्टमी पर होंगे 24 अवतारों के दर्शन, यहीं हुआ था श्री कृष्ण का जन्म, जानें मान्यता
मथुरा के केशव देव मंदिर का निर्माण भगवान श्री कृष्ण के प्रपौत्र बज्रनाभ ने करवाया था. यह एक प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली से चंद कदमों की दूरी पर भगवान केशव देव का यह मंदिर बना हुआ है. मंदिर की पुजारी गिरिराज शरण गोस्वामी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि ठाकुर जी की अद्भुत लीला है और यहां भगवान का चमत्कार हुआ था.
गोंडा के शुक्ला प्रसाद, ट्रेंच व रिंग पिट विधि से 24 एकड़ में की गन्ने की खेती, 45 साल के अनुभव से बने सफल किसान, कई बार हो चुके सम्मानित
गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के ढोंगही गांव निवासी प्रगतिशील किसान शुक्ला प्रसाद ने आधुनिक तरीके से गन्ने की खेती कर अपनी अलग पहचान बनाई है. बेहतर उत्पादन, वैज्ञानिक खेती और लगातार मेहनत के दम पर वह आज जिले के सफल किसानों में गिने जाते हैं. उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें कई कृषि मेलों और सरकारी कार्यक्रमों में सम्मानित भी किया जा चुका है. इस समय वह करीब 100 से 120 बीघा यानी कि लगभग 24 एकड़ भूमि में गन्ने की खेती कर रहे हैं. वह कई उन्नत गन्ना प्रजातियों की खेती करते हैं और खेत की तैयारी से लेकर सिंचाई, खाद प्रबंधन तथा समय पर निराई-गुड़ाई पर विशेष ध्यान देते हैं. उनका कहना है कि सही तकनीक अपनाने से लागत कम होती है और फसल का उत्पादन बढ़ता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






