Responsive Scrollable Menu

खरीफ सत्र 2026-27 के लिए केंद्र ने तय किया 708.64 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य

नयी दिल्ली, एक सितंबर केंद्र सरकार ने एक अक्टूबर से शुरू होने वाले 2026-27 के खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) के लिए 708.64 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य मंगलवार को तय किया है। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा की अध्यक्षता में राज्यों के खाद्य सचिवों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद यह लक्ष्य तय किया गया है। खाद्य मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद आगामी खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए धान के रूप में खरीद का अनुमान 708.64 लाख टन तय किया गया है।’’ आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल पांच अगस्त तक खरीफ धान की वास्तविक खरीद 720.74 लाख टन तक पहुंच गई थी।

वहीं, 2024-25 पूरे सत्र में 708.85 लाख टन और 2023-24 में 689.56 लाख टन धान की खरीद हुई थी। खरीद लक्ष्य में कमी का मुख्य कारण धान की बुवाई के रकबे में आई गिरावट है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त तक धान का बुवाई क्षेत्र 414.10 लाख हेक्टेयर था, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 428.46 लाख हेक्टेयर था।

दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2025-26 में खरीफ धान का उत्पादन 12.39 करोड़ टन रहने का अनुमान है। धान के रकबे में कमी को देखते हुए सरकार ने इस बार अपेक्षाकृत सतर्क खरीद लक्ष्य तय किया है। हालांकि, वास्तविक खरीद कितनी होगी, यह उपज, राज्यों में खरीद की व्यवस्था, मंडियों में धान की आवक और सरकारी एजेंसियों के जरिये बिकने वाले धान की मात्रा जैसे कारकों पर निर्भर करेगी।

Continue reading on the app

लंदन स्क्वैश क्लासिक:अनाहत और रमित प्री-क्वार्टर फाइनल में, 11 मिनट में जीतीं अनाहत; वीर चोतरानी हारे

लंदन में खेले जा रहे पीएसए वर्ल्ड टूर के गोल्ड-लेवल टूर्नामेंट लंदन स्क्वैश क्लासिक में भारत की अनाहत सिंह और रमित टंडन ने पहले दौर के मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दुनिया की 20वें नंबर की अनाहत ने मिस्र की 30वें नंबर की मरियम मेटवाली को सिर्फ 11 मिनट में 11-3, 11-2 से हराया। वहीं, 42वें नंबर के रमित ने कतर के 61वें नंबर के अब्दुल्ला अल-तमीमी को 20 मिनट में 11-6, 11-7 से मात दी। हालांकि, 38वें नंबर के वीर चोतरानी को स्विट्जरलैंड के यैनिक विल्हेमी के खिलाफ 9-11, 9-11 से हार मिली। अनाहत ने 11 मिनट में जीता मुकाबला अनाहत सिंह ने मरियम मेटवाली के खिलाफ शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। उन्होंने पहला गेम 11-3 से जीता और दूसरे गेम में सिर्फ दो अंक गंवाते हुए 11-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच खत्म करने में उन्हें केवल 11 मिनट लगे। अब प्री-क्वार्टर फाइनल में अनाहत का सामना बेल्जियम की दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी नेले गिलिस से होगा। यह मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। अनाहत ने हाल ही में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। रमित ने 20 मिनट में अल-तमीमी को हराया पुरुष एकल में रमित टंडन ने अब्दुल्ला अल-तमीमी को 11-6, 11-7 से हराया। 20 मिनट चले मुकाबले में रमित ने दोनों गेम अपने नाम किए और अगले दौर में जगह बनाई। प्री-क्वार्टर फाइनल में रमित का सामना टूर्नामेंट के आठवीं वरीयता प्राप्त मोहम्मद एलशोरबागी से होगा। मिस्र में जन्मे एलशोरबागी अब इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। वीर चोतरानी दो गेम में हारे भारत के वीर चोतरानी को पहले दौर में दुनिया के 34वें नंबर के खिलाड़ी यैनिक विल्हेमी ने 11-9, 11-9 से हराया। दोनों गेम में मुकाबला करीबी रहा, लेकिन स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी ने दोनों गेम में 11 अंक पूरे कर मैच जीत लिया। अनाहत और वीर दोनों आगामी एशियन गेम्स के लिए भारत के स्क्वैश दल का हिस्सा हैं। एशियन गेम्स जापान के आइची-नागोया में होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

बाबर आजम को तेज बुखार, तीसरे टेस्ट के लिए 11 खिलाड़ी जुटाना भी मुश्किल! गहरे संकट में पाकिस्तान

Babar Azam Fever: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को बुखार हो गया है. लीड्स और लॉर्ड्स में मिली हार और टीम के प्रदर्शन पर उठे सवालों के बीच बाबर की तबीयत खराब होना पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं. पीसीबी ने सात खिलाड़ियों को वापस भेजने का बड़ा फैसला लिया है, इसके साथ ही दौरे के बीच में हेड कोच और गेंदबाजी कोच को भी हटा दिया गया. Wed, 2 Sep 2026 12:14:23 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | Maharashtra Politics | Eknath Shinde ने फिर बढ़ा दी सियासी टेंशन? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T06:07:55+00:00

Delhi Rohini Murder Case: Delhi Police ने ढाई घंटे में किया बुजुर्ग की हत्या का खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T06:10:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers