Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी ने बदला देश का मौसम, MP से UP-बिहार तक आंधी-बारिश, IMD का अलर्ट
Today Weather News: बंगाल की खाड़ी से उठी मौसमी हलचल ने देश के कई हिस्सों का मौसम बदल दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने 2 सितंबर को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत 23 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई जगह हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली-NCR में भी तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलने का अनुमान है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. पूर्वोत्तर में कई दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. दक्षिण भारत में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रहेगा. ऐसे में घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट देखना जरूरी है.
बाजार में महंगी हो गई अदरक? गमले में रसोई वाली गांठ से ऐसे उगाएं पौधा, थोड़ी देखभाल से घर पर मिलेगी ताजी अदरक
Grow Ginger In Pot: बाजार से अदरक के बीज खरीदने के बजाय रसोई में रखी ताजी गांठ से भी पौधा उगाने की कोशिश की जा सकती है. इसके लिए ऐसी अदरक चुनें, जिस पर छोटी और स्वस्थ कलियां दिखाई दे रही हों. अदरक के लिए चौड़ा गमला और पानी आसानी से निकालने वाली भुरभुरी मिट्टी बेहतर रहती है. गांठ लगाते समय कलियों वाले हिस्से को ऊपर रखें और जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें. सही मौसम और देखभाल मिलने पर करीब 10 दिन के आसपास छोटी हरी कोंपलें दिखाई दे सकती हैं, हालांकि इसमें ज्यादा समय भी लग सकता है. कुछ महीनों की देखभाल के बाद मिट्टी के अंदर तैयार हुई अदरक को जरूरत के अनुसार निकाला जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










