Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 02 September 2026: आज ध्रुव योग और षष्ठी तिथि का संयोग, 5 राशि के जातकों को होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 02 September 2026: आज यानी 2 सितंबर 2026, बुधवार के दिन पंचमी तथा षष्ठी तिथि का संयोग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगी और फिर षष्ठी तिथि लगेगी. यह तिथि 03 सितंबर को सुबह 04:25 तक रहेगी और फिर सप्तमी तिथि लगेगी. आज योगों की बात जाएं तो पहले ध्रुव योग शुरू होगा और फिर रात्रि 9 बजकर 13 मिनट से व्याघात योग शुरू हो जाएगा. पढ़ें आज का रासिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 2 सितंबर 2026 (Today Horoscope 2 September 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी तथा आज इन्हें धन क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज प्रगति का योग बन रहा है. आज मान सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. आज संतान से मन प्रसन्न रहेगा और पदोन्नत हो सकते हैं. भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.

सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की आराधना करें 
शुभ अंक- 1
लक रंग- लाल
लक मीटर- 7

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन लेखन कार्य से धन लाभ होगा. आज परिश्रम से धन लाभ होगा. आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और नया वाहन खरीद सकते हैं. आज आपकी समस्याओं का समाधान होगा और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज यात्रा और तीर्थाटन का लाभ मिलेगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8

3.मिथुन राशि 

इस राशि के लोगों की आज धन की स्थिति अच्छी होगी तथा रुका हुआ धन भी मिलेगा. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और
परिवार में शुभ कार्य होगा. रोजगार के अवसर मिलेंगे और माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों की ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. आज बड़ी सफलता का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज मन प्रसन्न रहेगा और रोग तथा शत्रु परास्त होंगे. आज आपके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आपको मान सम्मान मिलेगा. आज दूर देश की यात्रा होगी और कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आज साहित्यिक जगत से लाभ होगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
सोच समझकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज, यहां देखें सितंबर में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की लिस्ट

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज मान सम्मान मिलेगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. आज इन्हें जमीन खरीदने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
पंचमेवा की खीर से हवन करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आपको आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज धन लाभ के योग हैं. आज पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है और माली स्थिति में सुधार होगा. नौकरी मिल सकती है और प्रमोशन मिल सकता है. आज परिवार में शुभ कार्य होगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
खान-पान में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है. आज आप जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.

सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज के दिन रुका हुआ धन मिलेगा. कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न होगा. आज लेखन कार्य से धन मिलेगा और पत्नी से अनबन हो सकती है. आज नेत्र की पीड़ा हो सकती है और अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें. आज माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें 
उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का ग्रे
लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज रोजगार के अवसर मिलेंगे और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आज दूर देश की यात्रा होगी और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. छात्र तथा खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ है.

सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 6

12.मीन राशि 

मीन राशि के जातकों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज आवेश में आकर कोई काम न करें और
वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. आज समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर... जन्माष्टमी कब है? नोट करें सही तिथि व पूजा का शुभ मुहूर्त

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 02 September 2026: आज बुधवार को पंचमी तिथि है, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त व राहुकाल

Aaj Ka Panchang 02 September 2026: आज यानी 2 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज ध्रुव योग और व्याघात योग का प्रभाव रहेगा. बुधवार के दिन प्रथम पुज्य भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए. आज उन्हें दुर्वा अर्पित करें तथा लड्डू का भोग लगाएं. साथ ही बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करना चाहिए और गायों को हरा चारा खिलाना चाहिए. इस उपाय से बुध ग्रह मजबूत होते हैं. आज भरणी नक्षत्र रहेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 2 सितंबर 2026 

आज की तिथि, शुभ मुहूर्त व करण

  • तारीख- 02 सितंबर 2026
  • वार- बुधवार
  • तिथि- भाद्रपद कृष्ण षष्ठी तिथि सुबह 04 बजकर 26 मिनट तक उसके बाद सप्तमी तिथि होगी.
  • नक्षत्र- भरणी नक्षत्र सुबह 01 बजकर 43 मिनट तक उसके बाद कृतिका नक्षत्र होगा.
  • सूर्योदय- सुबह 5:59 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:42 बजे 
  • चंद्रमा- मेष राशि
  • योग- ध्रुव योग और व्याघात योग
  • करण- गर, वणिज और विष्टि करण
  • शुभ मुहूर्त- आज नहीं है 
  • राहुकाल- 12:20 से दोपहर 1:56 तक
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा
  • दिशा शूल उपाय- तिल या धनिया खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर... जन्माष्टमी कब है? नोट करें सही तिथि व पूजा का शुभ मुहूर्त

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

  • सूर्योदय- आज सुबह 5:59 बजे पर हुआ
  • सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 42 मिनट पर होगा
  • चंद्रोदय- 02 सितंबर रात 09:53 बजे पर होगा
  • चंद्र अस्त- 03 सितंबर को सुबह 10:28 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:37 मिनट से सुबह 05:25 मिनट तक

अमृत काल- शाम 08:44 बजे से रात 10:16 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 12:20 से दोपहर 1:56 तक

यम गण्डक- सुबह 07:46 बजे से सुबह 09:19 मिनट तक रहेगा

गुलिक काल- सुबह 10:53 बजे से दोपहर 12:26 मिनट तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- दोपहर 12:01 मिनट से दोपहर 12:51 बजे तक

व्रत

हल षष्ठी

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज, यहां देखें सितंबर में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाला कप्तान, रोहित, विराट या सचिन नहीं, इस भारतीय के नाम रिकॉर्ड

virender sehwag world record: वनडे क्रिकेट में समय के साथ कई रिकॉर्ड टूटे हैं. नए बल्लेबाज आए और बड़े स्कोर बनने लगे. इसके बावजूद कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड अब भी वीरेंद्र सहवाग के नाम है. रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के तमाम वनडे रिकॉर्ड के बीच सहवाग के बल्ले से 2011 में निकले 219 रन आज भी कप्तान के रूप में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बना हुआ है. Wed, 2 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ट्रेन की सीढ़ी से लटका यात्री, ऐसे बची जान! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T02:14:58+00:00

8th Pay Commission Update : केंद्रीय कर्मचारियों की Salary बढ़ेगी, DA पर बड़ा अपडेट | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T02:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers