Responsive Scrollable Menu

विजय ने बुजुर्ग महिला को ₹40 हजार का सनग्लास पहनाया:बोलीं- हीरो आज सामने खड़ा था; CM मेट्टूर डैम के गेट खोलने पहुंचे थे

तमिलनाडु के CM विजय ने मंगलवार को मेट्टूर में कावेरी डेल्टा जिलों में सिंचाई के लिए मेट्टूर डैम के गेट खोले। सलेम जाते समय वे चिन्नागवुर में बुजुर्ग महिला चेल्लम के घर गए। विजय ने चेल्लम से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। इसी दौरान उन्होंने अपना डियोर का सनग्लास उतारकर चेल्लम को दे दिया। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। चेल्लम ने सनग्लास पहनकर अभिवादन किया और कहा कि विजय को अचानक सामने देखकर वह हैरान रह गईं। विजय उन्हें फिल्मी हीरो जैसे लगे। विजय ने उनसे पूछा कि उन्होंने खाना खाया या नहीं। चेल्लम ने बताया कि वह उनका इंतजार कर रही थीं। विजय ने उन्हें खाना खाने को कहा और बताया कि वह खुद खाना खा चुके हैं। 15 मिनट रुके, किसानों से मिले विजय का यह दौरा पहले से तय नहीं था। मेट्टूर से एयरपोर्ट जाते समय वे खेत के पास रुके और बुजुर्ग महिलाओं से मिले। विजय किसान पलानीसामी के पशु शेड में गए और लोगों से बातचीत की। उन्होंने चेल्लम को साड़ी और किसानों को सिल्क की धोती-साड़ियां दीं। 15 मिनट के इस दौरे का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उन्होंने कहा कि अगर कोई विजय को नुकसान पहुंचाएगा तो वह उनका बचाव करेंगी। चेल्लम ने अपनी निजी परेशानी नहीं बताई। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें राशन कार्ड की समस्या है और उम्र के कारण वह काम नहीं कर पातीं। मेट्टूर डैम का जलस्तर 90 फीट पार, पानी छोड़ा विजय ने मेट्टूर डैम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा। जलस्तर 90 फीट से ऊपर पहुंचने के बाद गेट खोले गए। कम बारिश और कावेरी में कम पानी के कारण इस बार पानी देर से छोड़ा गया। विजय विमान से चेन्नई से सलेम पहुंचे और सड़क से मेट्टूर गए। रास्ते में लोगों ने उनका स्वागत किया। डैम पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने आठ गेट खोलकर पानी छोड़ा और कावेरी नदी को फूल चढ़ाए। शुरुआत में 3,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। किसानों से पानी का जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने को कहा गया है। 12 जिलों के किसानों को फायदा, बिजली भी बनेगी डैम का पानी कावेरी डेल्टा के करीब 12 जिलों की खेती तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे खेती और कुछ इलाकों की पानी की जरूरत पूरी हो सकती है। कुछ किसानों का कहना है कि 45 दिन तक पानी छोड़ना पूरी फसल के लिए पर्याप्त नहीं होगा। पूरे सीजन के लिए पानी देना चुनौती बना हुआ है। पानी छोड़ने के साथ डैम में बिजली उत्पादन भी शुरू हो गया। यहां 460 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही है। कार्यक्रम के बाद विजय ने डैम के निर्माण से जुड़ी फोटो प्रदर्शनी देखी। उन्होंने अधिकारियों और किसानों से सिंचाई और खेती की समस्याओं की जानकारी भी ली। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में विधायकों को नई कार, ₹75 हजार भत्ता मिलेगा, महिला विधायक ने सदन में गाना गाकर धन्यवाद दिया तमिलनाडु सरकार ने सभी विधायकों को नई सरकारी कार देने और वाहन के रखरखाव, ईंधन और ड्राइवर के खर्च के लिए हर महीने 75 हजार रुपए का भत्ता देने का ऐलान किया। विधानसभा में विधायकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:यूक्रेन पर रूसी हमले में भारतीय समेत 12 की मौत, अब तक रूसी सेना में भर्ती 51 भारतीयों की जान गई

यूक्रेन पर रूस के ताजा ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में 12 लोगों की मौत हुई। इनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमलों में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और कई आवासीय इमारतों तथा नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचा है। वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी सेना में भर्ती किए गए 227 भारतीय नागरिकों में से 51 की मोर्चे पर मौत हो चुकी है, जबकि 139 को सेना से मुक्त कराया जा चुका है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि शेष भारतीयों की रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए रूस के साथ लगातार बातचीत चल रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… CBI के भ्रष्टाचार के 7,229 केस अदालतों में लंबित, 409 को 20 साल से फैसले का इंतजार केंद्रीय सतर्कता आयोग की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 तक CBI की जांच वाले भ्रष्टाचार के 7,229 मामले अदालतों में लंबित थे। इनमें 409 केस ऐसे हैं, जो 20 साल से ज्यादा समय से चल रहे हैं। वहीं 2,447 मामले 10 से 20 साल और 1,901 मामले 5 से 10 साल से लंबित हैं। रिपोर्ट के अनुसार CBI से जुड़े करीब 14,083 मामलों की अपीलें हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित थीं। मामलों में देरी की वजह विदेशों से जानकारी मिलने में समय, दस्तावेजों की जांच, बैंक धोखाधड़ी की जटिलता और दूरदराज के गवाहों को तलाशने में परेशानी बताई गई है। तमिलनाडु के मदुरै में स्कूल में एडमिशन को लेकर विवाद, 16 साल की छात्रा ने सुसाइड किया तमिलनाडु के मदुरै जिले में 16 साल की दलित छात्रा निजनथी ने सुसाइड कर लिया। परिवार का आरोप है कि एडमिशन के लिए स्कूल पहुंचने पर हेडमिस्ट्रेस विमला देवी ने छात्रा को उसकी मां के सामने डांटा, उसे घमंडी बताया और स्कूल से निकल जाने को कहा। घटना के बाद छात्रा काफी परेशान थी और उसने खाना भी नहीं खाया। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने पहले अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। र रही है। हैदराबाद में सड़क हादसे के मामले में आर्ट डायरेक्टर आनंद साई का बेटा गिरफ्तार हैदराबाद में सड़क हादसे के मामले में मशहूर आर्ट डायरेक्टर आनंद साई के बेटे संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हादसा 31 अगस्त की रात रायडुर्गम इलाके में हुआ, जहां एक 31 साल के प्रवासी मजदूर सड़क पार करते समय पहले एक MPV की चपेट में आ गया था। घायल मजदूर को अस्पताल ले जाने के दौरान संदीप की कार ने कथित तौर पर उसे और एक अन्य ड्राइवर को टक्कर मार दी। मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद संदीप और उसका साथी मौके से चले गए थे। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार को ट्रेस कर संदीप को गिरफ्तार किया। राहुल गांधी ने सावरकर को मुस्लिम विरोधी बताया, परिजनों ने कोर्ट में जताई आपत्ति वीडी सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर ने पुणे की विशेष अदालत में कहा कि सावरकर ने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की। उन्होंने दावा किया कि सावरकर ने अपनी रचनाओं में मुसलमानों की प्रगति के तरीके बताए थे। सत्यकी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के बयान से सावरकर की छवि मुस्लिम विरोधी और हिंसक व्यक्ति की बनी। यह मामला राहुल गांधी के 2023 में लंदन में दिए कथित बयान से जुड़ा मानहानि केस है। सत्यकी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सावरकर की एक किताब का हवाला देते हुए मुस्लिम युवक से मारपीट की बात कही थी, जबकि उनके मुताबिक सावरकर की किसी रचना में ऐसी घटना का उल्लेख नहीं है। मामले में कोर्ट में जिरह जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

T20 में हैरतअंगेज फिनिश, आखिरी गेंद पर सुपर ओवर में जा सकता था मैच, अंपायर ने दिया ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट

T20 के कई मुकाबलों के बेहतरीन फिनिश हुए हैं. लेकिन, हम जिस मुकाबले की बात कर रहे हैं, उसमें जो नजर आया, आखिरी बॉल पर फिनिश के वैसे उदाहरण कम ही होंगे. Wed, 02 Sep 2026 08:51:14 +0530

  Videos
See all

Bhagya Chakra: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?| Rashifal | Mithun Rashi |Bhagya Chakra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T03:43:14+00:00

Bhagya Chakra: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T03:43:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers