Responsive Scrollable Menu

Honor Play 20A Launch: रियर सेल्फी स्क्रीन के साथ आया 6,000mAh बैटरी वाला फोन, जानें कीमत-फीचर्स

Honor ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन Honor Play 20A लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ पेश किया है। फोन की सबसे खास बात इसका सेकेंडरी रियर डिस्प्ले है, जिसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरे से सेल्फी ले सकते हैं। इसके अलावा यह फोन MediaTek G81 प्रोसेसर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है।

Honor Play 20A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Honor Play 20A में 6.9 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन के चारों तरफ स्लिम बेजल्स मिलते हैं और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। 90Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल के दौरान 60Hz स्क्रीन की तुलना में ज्यादा स्मूद अनुभव मिलने की उम्मीद है।

6,000mAh की बड़ी बैटरी
बड़ी स्क्रीन को पावर देने के लिए फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया है। बैटरी क्षमता बड़ी होने की वजह से सामान्य इस्तेमाल में लंबे बैकअप की उम्मीद की जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए Honor Play 20A में MediaTek G81 प्रोसेसर दिया गया है। यह एक एंट्री-लेवल चिपसेट है, इसलिए फोन को वेब ब्राउजिंग, सोशल मीडिया, मैसेजिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे सामान्य कामों के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, हैवी गेमिंग और ज्यादा पावर की जरूरत वाले ऐप्स के लिए इसकी क्षमता सीमित हो सकती है।

ये भी पढ़े-ः vivo V80 Lite 5G भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च: 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 32MP सेल्फी कैमरा समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स

रियर डिस्प्ले से ले सकेंगे सेल्फी
Honor Play 20A की सबसे खासियत इसका सेकेंडरी रियर डिस्प्ले है। इस छोटी स्क्रीन की मदद से यूजर्स फोन के 13MP मेन कैमरे से सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। यानी सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरे की बजाय रियर कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रियर स्क्रीन सिर्फ सेल्फी के लिए ही नहीं है। इसमें नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और मीडिया कंट्रोल्स भी दिखाए जा सकते हैं। इससे यूजर्स को फोन के बेसिक फंक्शन्स जल्दी एक्सेस करने में मदद मिलेगी।

128GB स्टोरेज, 1TB तक बढ़ा सकेंगे मेमोरी
स्टोरेज की बात करें तो Honor Play 20A में 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के फ्रेम पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

तीन कलर ऑप्शन में आया फोन
Honor Play 20A को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसमें Midnight Black, Light Blue और Starry Purple शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत और बिक्री की तारीख से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी बाद में सामने आने की उम्मीद है। 

Continue reading on the app

iOS 27 Public Beta 5 Release: iPhone 18 के लॉन्च से पहले iOS 27 का नया Beta जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Apple ने अपने अगले बड़े iPhone लॉन्च इवेंट से पहले iOS 27 का पांचवां Public Beta जारी कर दिया है। नया अपडेट उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने Apple के Public Beta Software Program में एनरोल किया हुआ है। नया बीटा चौथे Public Beta के करीब एक सप्ताह बाद आया है। इससे पहले कंपनी ने सातवां Developer Beta भी जारी किया था।

iOS 27 के इस नए Public Beta में कंपनी का मुख्य फोकस बग्स को ठीक करने और सिस्टम की Stability बेहतर करने पर है। इसमें यूजर्स के लिए कोई बड़ा नया फीचर या महत्वपूर्ण बदलाव देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में यह अपडेट मुख्य रूप से iOS 27 के फाइनल वर्जन को ज्यादा स्थिर और बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है।

iPhone लॉन्च से पहले आया नया iOS 27 Beta
Apple के नए iOS 27 Public Beta का रिलीज ऐसे समय हुआ है, जब कंपनी नए iPhone मॉडल्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple 9 सितंबर को नए iPhone मॉडल्स पेश कर सकता है। इनमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, नए Public Beta में iOS 27 के किसी बड़े नए फीचर को शामिल नहीं किया गया है। कंपनी फिलहाल ऑपरेटिंग सिस्टम की परफॉर्मेंस, Stability और Bug Fixes पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

iOS 27 Public Beta कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप iOS 27 को इसके आधिकारिक रिलीज से पहले आजमाना चाहते हैं, तो Apple के Public Beta Software Program में शामिल होकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले Apple Beta Software Program की वेबसाइट पर जाकर Sign Up या Sign In करें। इसके बाद अपने iPhone से जुड़े Apple Account से लॉगिन करके Beta Program की शर्तों को स्वीकार करें और Enrolment प्रक्रिया पूरी करें।

इसके बाद iPhone में Settings ऐप खोलें और General > Software Update > Beta Updates पर जाएं। यहां iOS 27 Public Beta को सेलेक्ट करें। इसके बाद वापस Software Update पेज पर जाएं। Beta अपडेट उपलब्ध होने पर Update Now के विकल्प पर टैप करके इसे इंस्टॉल किया जा सकता है।

ये भी पढ़े-ः vivo V80 Lite 5G भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च: 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 32MP सेल्फी कैमरा समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स

Beta Update इंस्टॉल करने से पहले रखें ध्यान
Apple के Beta Software को मुख्य डिवाइस पर इंस्टॉल करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। Beta वर्जन में Bugs हो सकते हैं और कभी-कभी इससे फोन में Unexpected Issues भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि इसे किसी Secondary iPhone पर इंस्टॉल किया जाए।

अगर आप अपने Main iPhone पर iOS 27 Public Beta इंस्टॉल करने की योजना बना रहे हैं, तो अपडेट शुरू करने से पहले अपने जरूरी डेटा का Backup जरूर लें। इससे किसी समस्या की स्थिति में महत्वपूर्ण फोटो, फाइल और दूसरे डेटा को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

iOS 27 Public Beta इन iPhone मॉडल्स पर उपलब्ध
iOS 27 Public Beta को कई पुराने iPhone मॉडल्स के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। इसमें iPhone 17 Series, iPhone 16 Series, iPhone 15 Series, iPhone 14 Series, iPhone 13 Series, iPhone 12 Series और iPhone 11 Series शामिल हैं। इसके अलावा iPhone SE (2nd Generation) और इसके बाद के मॉडल्स भी iOS 27 Public Beta को सपोर्ट करते हैं। इस तरह पुराने iPhone यूजर्स भी फाइनल रिलीज से पहले नए iOS का अनुभव ले सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, BCCI को IOA का दो टूक जवाब-जो मिला है उसी से काम चला

Japan Asain Games: जापान एशियन गेम्स के शुरू होने में अब कुछ दिन का ही समय बचा है, लेकिन उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर यहां की गई ठहरने की व्यवस्था पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है. बीसीसीआई खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था को लेकर आपत्ति जता चुका है, लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ ने किसी भी बदलाव से साफ मना किया है. Sat, 5 Sep 2026 07:58:59 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | Kaushambi Blast | CM Yogi | Akhilesh Yadav |UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:10:06+00:00

CM Yogi Adityanath ने इस अंदाज में मनाई Janmashtami, कान्हा बने बच्चे को गोद में लेकर दुलारा | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:05:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers