Responsive Scrollable Menu

खेत से सीधे बाजार तक सब्जियां, हर महीने 60 हजार की आमदनी! पलामू की सुनीता बनीं मिसाल

पलामू के चैनपुर प्रखंड की महिला किसान सुनीता देवी पिछले 30 वर्षों से सब्जी की खेती कर रही हैं. अब वह नेनुआ, भिंडी, करेला, कद्दू और टमाटर समेत कई सब्जियां उगाकर अच्छी आमदनी कर रही हैं. बेहतर उत्पादन के लिए वह मचान विधि, मल्चिंग और जैविक खाद का उपयोग करती हैं, जिससे फसल खराब होने का खतरा कम होता है. खेत से सब्जियां तोड़कर वह सीधे मेदिनीनगर बाजार में बेचती हैं. इससे उन्हें रोजाना करीब 2500 से 3000 रुपये और महीने में लगभग 50 से 60 हजार रुपये तक की कमाई हो रही है.

Continue reading on the app

Success Story: कौन हैं नीरज खंडेलवाल? 50 लाख की नौकरी ठुकराकर बने स्पेस टेक के स्टार, PM मोदी भी हुए मुरीद

Neeraj Khandelwal Success Story: राजस्थान के चौमूं से निकले नीरज खंडेलवाल की कहानी छोटे शहर से निकलकर देश की अत्याधुनिक तकनीक तक पहुंचने की मिसाल है. बर्तन कारोबारी परिवार में पले-बढ़े नीरज ने पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए जेईई में ऑल इंडिया 143वीं रैंक हासिल की और आईआईटी मुंबई से विद्युत अभियांत्रिकी की डिग्री ली. उन्हें यूरोप में 50-60 लाख रुपए सालाना पैकेज की नौकरी का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने विदेश जाने के बजाय भारत में रहकर कारोबार करने का फैसला किया. दोस्त के साथ 2018 में कॉइनडीसीएक्स शुरू करने के बाद उन्होंने अंतरिक्ष तकनीक का रुख किया. आईआईटी बैचमेट और पूर्व इसरो वैज्ञानिक देवा के साथ एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीज की शुरुआत की. करीब 18 महीने के शोध, डिजाइन और परीक्षण के बाद कंपनी ने 800 किलो न्यूटन क्षमता वाला एफएफएससी एलओएक्स-मीथेन रॉकेट इंजन ‘एवरेस्ट’ तैयार किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस उपलब्धि की सराहना की है.

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो टूटा क्रुणाल पंड्या का दिल, कहा- उम्मीद अभी...

krunal pandya team india: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो उसमें अपना नाम न देखकर क्रुणाल पंड्या का दिल टूट गया. 5 साल से टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे इस स्टार ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. आखिरी बार क्रुणाल ने 2021 में भारत के लिए टी20 मैच खेला था. Wed, 2 Sep 2026 00:47:21 +0530

  Videos
See all

Pakistan deports millions of Afghan refugees, and Norway's king takes throne | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T21:00:21+00:00

Kaushambi Blast: Kaushambi Blast: 11 मौतों के बाद बड़ा एक्शन, 6 पर FIR, ATS जांच शुरू! Yogi Actions #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T21:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers