Responsive Scrollable Menu

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू:H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, बेंगलुरू शो कैंसिल; डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी, देखिए एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गए हैं। उनकी पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। हाल ही में H1N1 का टेस्ट करवाने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इमरान हाशमी पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रेवल कर रहे थे। वह रांची भी गए थे। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। तबीयत ठीक नहीं होने पर उन्होंने H1N1 का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई। डॉक्टरों ने इमरान हाशमी को आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। दैनिक भास्कर को एक्टर इमरान हाशमी की एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट मिली है, जिसके टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव हैं। तबीयत बिगड़ने पर बैंग्लोर शो कैंसिल किया आवारापन 2 की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी बेंगलुरू के एक शो का हिस्सा बनने वाले थे, हालांकि स्वाइन फ्लू होने के बाद अब उन्होंने ये शो कैंसिल कर दिया है। इमरान हाशमी ने आधिकारिक सोशल मीडिया से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, हैलो बेंगलुरु, मैं सच में बहुत बीमार हूं और दुर्भाग्य से बेंगलुरु के शो में नहीं आ पाऊंगा। लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपोन हुई है। मैं आप सभी से 12 सितंबर, शनिवार को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपके टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे। आप सभी से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।” इमरान हाशमी की फिल्म ने किया 220 करोड़ का कलेक्शन इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म आवारापन 2, 14 अगस्त को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने अब तक 220 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ये फिल्म, इमरान हाशमी की 2009 में आई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म आवारापन 2, इमरान हाशमी की बतौर लीड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने महज 15 दिनों में 220 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं अब तक उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्में टाइगर 3 और तमिल फिल्म दे कॉल हिम ओ जी हैं, हालांकि इन दोनों फिल्मों में वह लीड रोल में नहीं थे। इमरान की को-स्टार शबाना आजमी को भी हुआ था स्वाइन फ्लू इमरान हाशमी से पहले शबाना आजमी भी जुलाई में स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुकी हैं। शबाना आजमी 20 जुलाई को जंतर-मंतर में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं। प्रोटेस्ट में एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ गई। कुछ दिनों बाद उन्हें 102 डिग्री बुखार आ गया। वह मुंबई प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने वाली थीं, लेकिन बाद में स्वाइन फ्लू की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी। शबाना पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं। शबाना आजमी की एक साथ दो फिल्में बंटवारा 1947 और आवारापन 2 फिलहाल सिनेमाघरों में हैं। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हुईं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आवारापन 2 आगे रही, जबकि बंटवारा 1947 फ्लॉप हो गई।

Continue reading on the app

डॉक्यूमेंट्री द लास्ट सैल्यूट में आलोक श्रीवास्तव की भावुक कविता:शरद केलकर ने दी आवाज; पहले अमिताभ बच्चन भी बन चुके हैं इनकी कविता की आवाज

नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन दिनों दुनियाभर में चर्चा में है। सीरीज नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश टीवी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसी के साथ अब इसके मेकर्स ने मिग-21 को समर्पित डॉक्यूमेंट्री ‘द लास्ट सैल्यूट’ रिलीज की है। इसकी शुरुआत मशहूर कवि आलोक श्रीवास्तव की लिखी कविता से होती है। कविता को एक्टर शरद केलकर ने अपनी आवाज दी है। आलोक श्रीवास्तव की कविता ने डॉक्यूमेंट्री में मिग-21 की 62 साल की यात्रा और उससे जुड़े भारतीय वायुसेना के जवानों की यादों को खूबसूरती से पेश किया गया है। पढ़िए मिग-21 पर लिखी आलोक श्रीवास्तव की कविता- अर्जुन का तीर था, उड़ती शमशीर था। तेवर से सूर्य था, वायु रणवीर था। सेना का जोश था, पागल मदहोश था। दुश्मन के सामने खतरा गंभीर था। सीमा के पार जो जाता था तीर सा। दुश्मन को मारकर आता था वीर था। अर्जुन का तीर था, उड़ती शमशीर था। ‘इस फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं’- आलोक श्रीवास्तव आलोक श्रीवास्तव ने ‘द लास्ट सैल्यूट’ का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि यह देश के बहादुर जवानों की कहानी है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर कुशल श्रीवास्तव का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें अपनी क्रिएटिव जर्नी का हिस्सा बनाया। आलोक ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि शरद केलकर की आवाज में उनकी कविता को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है। उन्होंने फिल्म को मिल रही सफलता पर खुद को भाग्यशाली बताया। आलोक श्रीवास्तव ने लिखी उत्तर प्रदेश पुलिस की एंथम, अमिताभ बच्चन ने दी आवाज आलोक श्रीवास्तव को हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक एंथम लिखने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। मिग-21 की कहानी है ‘द लास्ट सैल्यूट’ ‘द लास्ट सैल्यूट’ भारतीय वायुसेना के साथ मिग-21 के 62 साल के सफर को याद करती है। डॉक्यूमेंट्री में एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और मिग-21 उड़ाने वाले कई पायलटों की यादें और अनुभव दिखाए गए हैं। फिल्म के निर्देशक कुशल श्रीवास्तव का कहना है कि वे मिग-21 की कहानी को सिर्फ तकनीकी जानकारी तक सीमित नहीं रखना चाहते थे। वे पायलट और उनके विमान के बीच के भावनात्मक रिश्ते को दिखाना चाहते थे। …………………………….. फिल्म ऑपरेशन सफेद सागर से जुड़े ये इंटरव्यू भी पढ़िए- कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':क्रिएटर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के अदम्य साहस और एयरफोर्स अफसरों की असल जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज है ‘ऑपरेशन सफेद सागर’। 1999 से 2006 तक एयरफोर्स में अपनी सेवाएं दे चुके को क्रिएटर कुशल श्रीवास्तव ने इस सीरीज को तैयार किया है। वहीं दिग्गज कॉमेडियन दिवंगत राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव इस सीरीज की एसोसिएट डायरेक्टर और हेड रिसर्चर हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कुशल श्रीवास्तव और अंतरा श्रीवास्तव ने एयरफोर्स के वास्तविक कल्चर, 8 साल के लंबे संघर्ष, MiG-21 की आखिरी उड़ानों की शूटिंग और प्रोजेक्ट के दौरान राजू श्रीवास्तव जी को खोने के भावुक पलों पर खुलकर चर्चा की। पूरा इंटरव्यू पढ़िए… ‘आप एक्टिंग छोड़ो, एयरफोर्स जॉइन करो’:अभय वर्मा को मिला यह कॉम्प्लीमेंट, बोले- इससे बड़ा सम्मान मेरे लिए शायद कुछ हो ही नहीं सकता अभिनेता अभय वर्मा इन दिनों ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में भारतीय वायुसेना के अधिकारी आरएस धालीवाल का किरदार निभाकर चर्चा में हैं। इस भूमिका ने उन्हें अभिनेता के तौर पर चुनौती दी और देश के अनसंग हीरोज को करीब से समझने का मौका दिया। अभय बताते हैं कि एयरफोर्स स्टेशन में जवानों से मुलाकात, मिग-21 में बैठने और पूर्व एयर चीफ मार्शल धनोआ से मिलने के अनुभव उनके लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहे। धालीवाल के परिवार से मुलाकात को वह अपने करियर का खास सम्मान मानते हैं। उन्होंने युद्ध, परिवार, वर्दी और देश के लिए बलिदान पर भी बात की। पूरा इंटरव्यू पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

वनडे मैच में हारने वाली टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 17 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in a match on the losing side in ODI: वनडे क्रिकेट इतिहास में कई ऐसी ऐतिहासिक पारियां खेली गई हैं, जो बल्लेबाजों के अद्भुत कौशल की मिसाल बनीं, लेकिन टीम को जीत का स्वाद नहीं चखा सकीं. चार्ल्स कोवेंट्री के नाबाद 194 रनों से लेकर फखर ज़मान के 193 और जॉर्ज मुंसी के 191 रनों तक, ये वो आतिशी पारियां हैं जहां व्यक्तिगत रिकॉर्ड तो बने, लेकिन अंत में जीत विरोधी टीम के नाम रही. Fri, 4 Sep 2026 07:01:03 +0530

  Videos
See all

Kota Monkey Viral Video : महिला से पर्स छीना, बंदर ने उड़ाए 40 हजार! | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T02:15:06+00:00

Varanasi Flood News Live : वाराणसी में बाढ़ का भारी कहर..जनजीवन पूरी तरह प्रभावित | Nepal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T02:12:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers