Responsive Scrollable Menu

सलमान को अर्पिता ने बांधी राखी, वायरल हुआ वीडियो:पीछे दिखे जीसस और ‘द लास्ट सपर’ के चित्र, लोगों ने इसे भाईचारे से जोड़ा

रक्षाबंधन पर सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें अर्पिता सलमान की आरती उतारकर उनकी कलाई पर राखी बांधती नजर आ रही हैं। पीछे दीवार पर जीसस क्राइस्ट और लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग ‘द लास्ट सपर’ का म्यूरल दिख रहा है। इस दृश्य को सोशल मीडिया यूजर्स भारत की विविधता, सह-अस्तित्व और धार्मिक सौहार्द से जोड़ रहे हैं। अर्पिता ने की सलमान की आरती, बांधी राखी क्षाबंधन का यह सेलिब्रेशन सलमान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के घर हुआ। अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक शेयर की। वीडियो में वह सफेद प्रिंटेड कुर्ते और दुपट्टे में, जबकि सलमान टी-शर्ट, जींस और ब्लैक काउबॉय स्टाइल हैट में नजर आ रहे हैं। अर्पिता पहले सलमान की आरती उतारती हैं, फिर उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। पीछे दिखा जीसस और ‘द लास्ट सपर’ का म्यूरल राखी बांधने के दौरान पीछे दीवार पर जीसस क्राइस्ट की तस्वीर और लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग ‘द लास्ट सपर’ दिखाई देती है। यही दृश्य सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का कारण बना। कई लोगों ने इसे भारत में अलग-अलग धर्मों के साथ रहने और एक-दूसरे की परंपराओं के सम्मान का प्रतीक बताया। सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा? वीडियो सामने आने के बाद एक्स पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने इसे इंटरनेट का सबसे धर्मनिरपेक्ष वीडियो बताया। दूसरे यूजर ने लिखा कि एक मुस्लिम भाई को हिंदू पति से शादी करने वाली मुस्लिम बहन राखी बांध रही है और पीछे जीसस की तस्वीर है। एक अन्य यूजर ने अर्पिता और सलमान की तस्वीर को भारत में धर्मनिरपेक्षता की खास झलक बताया। हालांकि, ये प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया यूजर्स की अपनी राय हैं। राखी पर सलमान की कलाई भी दिखी रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के बाद सलमान को घर के बाहर भी देखा गया। उनकी कलाई पर कई रंग-बिरंगी राखियां और माथे पर तिलक था। पैपराजी के कहने पर सलमान ने कुछ देर अपनी राखियां दिखाईं और फिर कार से रवाना हो गए। ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे सलमान सलमान खान जल्द फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह भी उनके साथ नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है। इसके अलावा सलमान ‘बिग बॉस’ के नए सीजन को होस्ट करेंगे, जिसका प्रीमियर 6 सितंबर को होना है। ________________________ यह खबर भी पढ़ें.. सलमान खान ने दिखाई राखियों से सजी कलाई:रक्षाबंधन पर शेयर की खास झलक; फैंस बोले- भाईजान का अंदाज दिल जीत गया रक्षाबंधन पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी राखियों से सजी कलाई की झलक शेयर की। एक्टर की कलाई पर कई राखियां बंधी नजर आ रही हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई।पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

‘दिमागी नक्सल’ पर BJP का मीम वॉर:मुन्ना भैया, रॉकी भाई से लेकर KGF तक के सीन इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में इस्तेमाल ‘दिमागी नक्सल’ शब्द को बीजेपी ने सोशल मीडिया कैंपेन का हिस्सा बना दिया है। पार्टी की अलग-अलग राज्य इकाइयां फिल्मों और वेब सीरीज के चर्चित सीन से ‘दिमागी नक्सल’ पर मीम बना रही हैं। इनमें मिर्जापुर के मुन्ना भैया और कलीन भैया से लेकर KGF और सिंघम के सीन शामिल हैं। हालांकि, कैंपेन का सोशल मीडिया पर विरोध भी हो रहा है। बीजेपी की सोशल मीडिया टीम ने शुरू की मीम वॉर 26 अगस्त को बीजेपी छत्तीसगढ़ ने ‘अवेंजर्स असेंबल’ पोस्ट कर दूसरे राज्यों की पार्टी इकाइयों को भी अभियान से जुड़ने का संदेश दिया था। इसके बाद बीजेपी के कई राज्य स्तरीय सोशल मीडिया अकाउंट्स ने एक के बाद एक मीम पोस्ट किए। इन पोस्ट में फिल्मों और वेब सीरीज के लोकप्रिय किरदारों और सीन को राजनीतिक संदेश से जोड़ा गया। BJP इन मीम्स के जरिए युवाओं, खासकर Gen Z तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रही है। मुन्ना भैया के सीन से लेकर ‘सिंघम’ तक सबसे ज्यादा चर्चा मिर्जापुर के मुन्ना भैया वाले मीम की हुई। इसमें मुन्ना भैया एक छात्र को थप्पड़ मारते नजर आते हैं और बीजेपी ने छात्र को ‘दिमागी नक्सल’ के तौर पर दिखाया। बीजेपी छत्तीसगढ़ ने संदेश दिया कि ‘दिमागी नक्सल’ बनने के बजाय देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। इसके बाद बीजेपी ने सिंघम के एक सीन का इस्तेमाल किया। इसमें अभिनेता अजय देवगन के किरदार को एक गुंडे की पिटाई करते दिखाया गया और इसे ‘छत्तीसगढ़ स्टाइल’ में दिमागी नक्सल के इलाज से जोड़ा गया। दिल्ली बीजेपी ने मिर्जापुर के कलीन भैया वाले सीन से कैंपेन को आगे बढ़ाया। वहीं, गोवा BJP ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक सीन को राजनीतिक मीम में बदल दिया। KGF के मीम पर सबसे ज्यादा विवाद बीजेपी कर्नाटक के शेयर किए KGF के एक सीन पर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सवाल उठे। इसमें रॉकी और उसके साथी पहाड़ी से विरोधियों पर गोलियां चलाते नजर आते हैं। बीजेपी ने इस सीन को एडिट कर अलग-अलग राज्य इकाइयों को हमलावरों और ‘दिमागी नक्सल’ को उनके विरोधियों के तौर पर पेश किया। पोस्ट में लिखा गया कि ‘दिमागी नक्सल’ के खिलाफ पूरी ताकत से अभियान जारी रहेगा। इस पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बीजेपी पर हिंसक राजनीतिक भाषा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि Gen Z या युवाओं को ‘दिमागी नक्सल’ कहा जा रहा है तो फिल्मों के हिंसक सीन के जरिए जवाब देना क्या सही है। विपक्ष और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उठाए सवाल कैंपेन को लेकर विपक्ष और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बीजेपी की आलोचना की। एक यूजर ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों का जवाब विचारों से दिया जाना चाहिए, गोलियों या हिंसा के संकेतों से नहीं। पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे सिंह ने भी अभियान पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने देश में हिंसक राजनीतिक बयानबाजी को सामान्य बनाने में भूमिका निभाई है। हर राज्य इकाई दूसरी की पोस्ट को आगे बढ़ा रही पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के सोशल मीडिया कैंपेन में एक पैटर्न देखने को मिला है। एक राज्य इकाई ‘दिमागी नक्सल’ पर मीम पोस्ट करती है, दूसरी उसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देती है और तीसरी नया मीम जोड़ देती है। BJP IT सेल से जुड़े एक सदस्य के मुताबिक, इसका मकसद अलग-अलग राज्यों के सोशल मीडिया नेटवर्क को एक साथ सक्रिय करना है। इससे एक राज्य की पोस्ट दूसरे राज्यों के यूजर्स तक भी पहुंच सकती है और पार्टी का राजनीतिक नैरेटिव ज्यादा लोगों तक ले जाया जा सकता है। Instagram पर भी अभियान बढ़ाने की तैयारी BJP का यह कैंपेन X तक सीमित नहीं रहने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी की सोशल मीडिया टीम का अगला फोकस Instagram है, जहां Gen Z की बड़ी मौजूदगी है। पार्टी की रणनीति लोकप्रिय फिल्मों और पॉप कल्चर के वायरल सीन को राजनीतिक संदेश से जोड़कर ज्यादा युवाओं तक पहुंच बनाने की है। बीजेपी के एक नेता ने इस अभियान को अभी सिर्फ ‘ट्रेलर’ बताया है।

Continue reading on the app

  Sports

64 गेंद 124 रन, स्मृति मंधाना के शतक से भारत की एकतरफा जीत, सेमीफाइन में बनाई जगह

India become the first team to qualify for the semi final womens asia cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 137 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत ने इस जीत से महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली. स्मृति मंधाना की 64 गेंदों में 124 रनों की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने 193/5 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में हांगकांग की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई. दीप्ति शर्मा के 3, जबकि नंदनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत के 2-2 विकेटों की बदौलत भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. Thu, 3 Sep 2026 23:22:46 +0530

  Videos
See all

बाढ़ में मिला शिवलिंग, सिखों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T23:00:11+00:00

Krishna Janmashtami 2026: प्रेम मंदिर में भक्तों का सैलाब! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T23:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers