Responsive Scrollable Menu

OpenAI की अगुवाई में 100 Tech Giants एक साथ, AI Cyber Threats के खिलाफ शुरू हुआ महाअभियान

एआई आने से तकनीकी दुनिया में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, अब इसके गलत इस्तेमाल करके साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स और टेक कंपनियों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। ओपनएआई की तरफ से जारी एक्शन ऑन साइबर डिफेंस ओपन लेटर के जरिए दुनिया की 100 से ज्यादा बड़ी टेक कंपनियां एक साथ आई हैं। 
इस दौरान कंपनियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में एआई आधारित साइबर हमले ज्यादा आम, जटिल और खतरनाक हो सकते हैं। इस बीच, कंपनियों ने बताया है कि साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तैयारी और कार्रवाई का समय काफी सीमित है।

ओपनएआई के साथ कौन-सी कंपनियां शामिल हुई हैं?
आपको बताते चलें कि साइबर हमले से लड़ने के लिए ओपनएआई के साथ एन्थ्रोपिक, अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस), गूगल और माइक्रोसॉफ्ट आदि मुख्य कंपनियां शामिल हुई है। वैसे इन कंपनियों का फोकस एआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर सुरक्षा को मजबूत करने पर है।

गंभीर कमजोरियों को जल्द दूर करने पर जोर
 - इसके साथ ही ओपनएआई लेटर में संगठनों से अपनी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद गंभीर कमजोरियों को जल्द से जल्द दूर करने को कहा गया है। इसके अलावा पहुंच नियंत्रण यानी एक्सेस कंट्रोल को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है।

 - इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संवेदनशील सिस्टम और डेटा तक सिर्फ अधिकृत लोगों या सिस्टम की ही पहुंच हो।

सरकारों और टेक कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी
 - ओपन एआई और अन्य कंपनियों ने साइबर सुरक्षा के लिए केवल निजी कंपनियों की कोशिशों को पूरा नहीं माना है। इसके लिए सरकारों, टेक कंपनियों और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के बीच बेहतरीन तालमेल की जरुरत बताई है।

 - दरअसल, यह सहयोग स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए, जिससे एआई आधारित साइबर खतरों से निपटा जा सके।

क्यों जरूरी है यह पहल?
दरअसल, एआई की क्षमताएं बढ़ रही हैं। ऐसे में इसके गलत उपयोग करके साइबर हमलों के तरीके भी ज्यादा जटिल हो सकते हैं। यही वजह है कि ओपनएआई के जरिए 100 से अधिक टेक कंपनियों का एक साथ आने से इस खतरे की गंभीरता को दिखाती है। 

 अब कंपनियों के सामने चुनौती सिर्फ एआई को तेजी से विकसित करने की नहीं, बल्कि एआई के दौर में साइबर सुरक्षा को भी उतनी ही तेजी से मजबूत करने की है।

Continue reading on the app

भारी भरकम बिजली बिल से अब मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये Electricity Bill Saving Tips और बजट को रखें मेंटेन

बारिश के समय उमस अधिक हो जाती है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ ही जाता है। हर महीने आने वाला भारी-भरकम बिजली का बिल आपके बजट को पूरी तरह से बिगाड़ देती है। लोग सोचते हैं कि बजली की बचत करने के लिए उन्हें अपनी सुख-सुविधाओं से समझौता करना पड़ता है, जबकि सच में ऐसा कुछ नहीं है। सिर्फ कुछ आदतों में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। जिससे बिजली की खपत को नियंत्रित किया जा सके। यदि आप हर महीने अपने बिजली बिल में बड़ी बचच करना चाहते हैं, तो ये तरीके बेहद काम के है।

बिजली का बिल कम करने के टिप्स
यदि आप हर महीने बिजली के बिल से परेशान हो जाते हैं, तो आप इन टिप्स को जरुर फॉलो करें।

5-स्टार इनवर्टर अप्लायंसेज और एलईडी लाइट्स का करें चुनाव
पुराने और बिना स्टार रेटिंग वाले उपकरण काफी ज्यादा बिलजी खींचते हैं। जब आप अपने घर में पुराने फिलामेंट वाले बल्ब और ट्यूबलाइट्स को एनर्जी-एफिशिएंट एलईडी लाइट्स में बदल दें। इसके साथ ही एसी, फ्रिज, या वॉशिंग मशीन खरीदते समय हमेशा 5-स्टार रेटिंग वाले इनवर्टर टेक्नोलॉजी अप्लायंसेज ही चूज करें। इस तरह के इलेक्ट्रॉनिक आइटम जरुरत के हिसाब से बिजली की खपत घटाते-बढ़ाते हैं, ताकि बिजली का बिल कम आए।

फेंटम लोड से बचें और प्लग ऑफ करें
अक्सर लोग रिमोट या पावर-ऑफ बटन बंद करने के बाद स्विच बोर्ड का मुख्य बटन चलता हुआ छोड़ देते हैं। असल में लोग माइक्रोवेव, टीवी, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम का इस्तेमाल करके उसे स्विच बोर्ड से बंद करने के बजाय रिपोर्ट से बंद कर देते हैं। इस आदत को बदलना जरुरी है। काम खत्म होते ही सॉकेट का मेन स्विच बंद करने की आदत भी आपके बिजली बिल को कम कर सकती है। 

 छत पर सोलर पैनल लगवाएं
अगर आप बिजली के बिल से परेशान हैं, तो आप अपनी छत पर रुफटॉप पर सोलर पैनल लगवा सकते है। यह वैस सबसे टिकाऊ और बेहतरीन विकल्प हो सकता है। केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। शुरुआती निवेश के साथ सालों-साल मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकते हैं, ऐसा करने से हर महीने आपके हजारों रुपये की बचत होती है। 

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy: फाइनल में नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी समेत 3 स्टार? कोच गौतम गंभीर के फैसले का इंतजार

साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच 6 सितंबर से चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल शुरू होगा. इस खिताबी मुकाबले के लिए जो 3 बड़े आकर्षण हैं, उन्हें ही इससे बाहर बैठना पड़ सकता है. Thu, 03 Sep 2026 23:58:24 +0530

  Videos
See all

Feminist pioneer Gloria Steinem dies at 92 and other top news stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T20:00:11+00:00

Ankit Baliyan Murder Case: अंकित बालियान मर्डर केस में नया CCTV! हत्या से पहले SIM खरीदते दिखे शूटर #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T20:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers