Responsive Scrollable Menu

Kiara Advani: 6 महीने प्रेग्नेंट कियारा ने भारी बारिश में की शूटिंग; Huma Qureshi बोलीं- चट्टान की तरह खड़ी रही

Kiara Advani Toxic: फिल्म ‘Toxic’ की रिलीज से पहले हुमा कुरैशी ने कियारा आडवाणी से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कियारा करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट थीं और तेज बारिश के बीच भी बिना शिकायत किए सीन कर रही थीं। कियारा को देखकर हुमा खुद भी काफी इंस्पायर हुईं।

बारिश में शूट हुआ था सीन
चेन्नई में ‘Toxic’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान हुमा ने कियारा की तारीफ करते हुए यह किस्सा सुनाया। उन्होंने पहले साफ किया कि वह जो बात बता रही हैं, उससे फिल्म की कहानी का कोई स्पॉइलर सामने नहीं आएगा। हुमा ने बताया कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान काफी बारिश हो रही थी। दोनों एक्ट्रेस लगातार बारिश में शूट कर रही थीं।

हुमा को हो रहा था तेज सिरदर्द
हुमा ने बताया कि बारिश में शूटिंग के दौरान उन्हें तेज सिरदर्द हो रहा था। कई बार उनका मन हुआ कि वह शूटिंग की मुश्किल परिस्थितियों को लेकर शिकायत करें।
लेकिन जब भी ऐसा ख्याल आता, वह कियारा को देखती थी। उस समय कियारा करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट थीं, फिर भी वह बिना शिकायत किए लगातार अपना सीन करती रहीं थी।

चट्टान की तरह खड़ी थीं कियारा
कियारा की तारीफ करते हुए हुमा ने कहा कि वह बारिश में “चट्टान की तरह खड़ी” थीं। उन्हें देखकर हुमा को लगा कि अगर कियारा इतनी मुश्किल परिस्थिति में काम कर सकती हैं, तो उन्हें भी शिकायत नहीं करनी चाहिए। हुमा ने कहा कि कियारा को उस तरह काम करते देखना उनके लिए बहुत इंस्पायरिंग था। 

24 अगस्त को हुआ प्री-रिलीज इवेंट
‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का तमिल प्री-रिलीज इवेंट 24 अगस्त को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुआ। यह कार्यक्रम पहले 23 अगस्त को होना था, लेकिन बाद में इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया। इवेंट में फिल्म के लीड एक्टर यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी समेत पूरी टीम मौजूद रही। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। ‘Toxic’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़े- कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले ऐड पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, बोलीं- ‘बिकिनी पहन कर राखी क्यों बांध रही?’

Continue reading on the app

Gunmaaster G9 Teaser: इमरान हाशमी का रोमांस, हिमेश रेशमिया का तड़का, 'गनमास्टर G9' के टीजर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Gunmaaster G9 Teaser: इमरान हाशमी इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘आवारापन 2’ की सक्सेस का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच एक्टर की अगली फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का टीजर जारी हो गया है जिसने फैंस के एक्साइटमेंट दोगुनी बढ़ा दी है। ‘गनमास्टर G9’ फिल्म के इस टीजर में रोमांस, दमदार एक्शन और हिमेश रेशमिया के म्यूजिक का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है। हिमेश का गाना 'अफसाना' एक बार फिर दर्शकों के बीच छाने वाला है।

प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार इमरान
टीजर में इमरान हाशमी एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी मुश्किल का सामना करने से पीछे नहीं हटता। उनके किरदार का जुनून और खूंखार अंदाज फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

टीजर में इमरान का डायलॉग और हिमेश रेशमिया का म्यूजिक एक बार फिर ऑडियंस की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए तैयार है। 2000 में इमरान और हिमेश की जोड़ी ने कई यादगार गाने दिए हैं।

हिमेश रेशमिया का ‘अफसाना’ गाना हो रीक्रिएट
फिल्म के टीजर की एक खास बात इसका संगीत भी है। इसमें हिमेश रेशमिया का मशहूर गाना ‘अफसाना’ सुनाई देता है, जो पुराने दौर की यादें ताजा करता है। इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह कनेक्शन खासा दिलचस्प है।

टीजर में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा की झलक भी दिखाई देती है। वहीं अपारशक्ति खुराना भी फिल्म का हिस्सा हैं।

20 साल बाद फिर साथ आए इमरान-हिमेश और आदित्य दत्त
‘गनमास्टर G9’ के साथ इमरान हाशमी, निर्देशक आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया एक बार फिर साथ आए हैं। इससे पहले यह टीम ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘दिल दिया है’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। करीब 20 साल बाद इस तिकड़ी की वापसी ने पुराने दौर के फैंस में खासा उत्साह पैदा किया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘गनमास्टर G9’ का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्माण दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने किया है, जबकि सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इसे प्रस्तुत कर रहा है।

‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

MPCA ने Indore T20 मैच के टिकट दर तय किए, ऑनलाइन होगी बिक्री

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकटों की कीमतें 1,000 रुपये से 12,500 रुपये तक रखी गई हैं। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने बुधवार को टिकटों की दरों की घोषणा की। एमपीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुकाबले के लिए गैलरी के सबसे सस्ते टिकट की कीमत 1,000 रुपये रखी गई है, जबकि पवेलियन का सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये का होगा।

अधिकारी ने बताया कि टिकटों की बिक्री केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी और इसके लिए ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा और ये टिकट एक ही या अलग-अलग श्रेणियों के हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस स्टेडियम में आयोजित होने वाला पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

Thu, 03 Sep 2026 10:13:46 +0530

  Videos
See all

Mathura Shri Krishna Janmashtami: कान्हा के स्वागत को सजी मथुरा नगरी | Janmotsav | Festival | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T05:10:28+00:00

Iran America War Update: ईरान पर फिर हमला करेगा अमेरिका? Trump Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T05:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers