Responsive Scrollable Menu

इजरायल-ग्रीस की बड़ी डील, बौखलाया पाकिस्तान पहुंचा तुर्किए

एक तरफ इजराइल और ग्रीस के बीच करीब 3 अरब यूरोप की सबसे बड़ी डिफेंस डील हुई जिसके तहत ग्रीस को इजराइल का मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम मिलने वाला है। दूसरी तरफ पाकिस्तान टर्की और सऊदी अरब ने अपने नए रक्षा गठजोड़ को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान को अगले 3 साल के लिए इसकी कमान सौंप दी है। यानी एक तरफ इजराइल अपनी तकनीक के दम पर ग्रीस को मजबूत कर रहा है तो दूसरी तरफ टर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब एक साथ आकर अपना सुरक्षा कवच तैयार कर रहे हैं। इजराइल और ग्रीस ने करीब $3 अरब यूरो यानी लगभग 3.5 अरब डॉलर की एक बड़ी रक्षा डील पर हस्ताक्षर किए। इस डील के तहत इजराइल ग्रीस के लिए एक पूरा मल्टी लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम तैयार करेगा। यानी सिर्फ एक मिसाइल सिस्टम नहीं बल्कि आसमान से आने वाले अलग-अलग तरह के खतरों से निपटने के लिए कई स्तरों पर काम करने वाला सुरक्षा कवच। इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने इसे ग्रीस के साथ उसकी अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस एक्सपोर्ट डील बताया है और अपने इतिहास की भी सबसे बड़ी रक्षा डील्स में शामिल किया है।  

इसे भी पढ़ें: कोर्ट से ट्रंप प्रशासन को झटका, Israel-Gaza पर बोलने वालों को डिपोर्ट नहीं कर सकेंगे अमेरिकी प्रेजिडेंट

ग्रीस को इजराइल के डेविड स्लेइंग स्पाइडर और बराक एमएक्स जैसे एयर डिफेंस सिस्टम मिलेंगे और सबसे बड़ी बात इसके अलावा हवाई निगरानी के लिए एमएमआर मल्टीमिशन रडार भी दिए जाएंगे। यानी पहली रडार दुश्मन के हवाई खतरे को खोजेंगे। फिर अलग-अलग दूरी और ऊंचाई पर मौजूद मिसाइल सिस्टम इस खतरे को रोकने का काम करेंगी। डेविड्स स्लिंग की खासियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इजराइल ने इसी सिस्टम का इस्तेमाल इस साल ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए किया है और ग्रीस इसके इस्तेमाल वाला दुनिया का सिर्फ दूसरा ग्राहक बन रहा है। इससे समझ आता है कि ग्रीस इजराइल की युद्ध में परखी हुई तकनीक पर कितना भरोसा कर रहा है। इसके अलावा ग्रीस को एक नया कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम भी मिलेगा जो उसके अलग-अलग एयर डिफेंस सिस्टम को एक साथ जोड़कर काम करवाएगा। करीब 26 मिलियन यूरो की एक अलग डील के तहत इजराइल ग्रीस को अपना ड्रोन डोम सिस्टम भी देगा। इसका काम ड्रोन से आने वाले खतरे से रणनीतिक ठिकानों को बचाना होगा। अपने आप में यह डील बहुत बड़ी है।  

इसे भी पढ़ें: Iran के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से US और इजराइल के खिलाफ एकजुट होने की अपील की

ग्रीस और टर्की दोनों नेटो के सदस्य हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों देशों के बीच लंबे समय से गंभीर विवाद है। एशियन सागर में सीमा और समुद्री अधिकारों से लेकर साइपरस और दूसरे मुद्दे तक दोनों देशों के बीच तनाव रहा और यही वजह है कि ग्रीस अपनी सेना को लगातार आधुनिक बना रहा है। ग्रीस अपनी जीडीपी का करीब 3.5% रक्षा पर खर्च कर रहा है जो कई नेटो देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है। एथेंस ने 2036 तक करीब 28 अरब यूरो खर्च करने की योजना बनाई है। इसमें एयर डिफेंस सिस्टम के साथ-साथ अमेरिका से F35 फाइटर जेट और फ्रांस, इटली से युद्धपोथ खरीदने की योजनाएं शामिल हैं। यानी ग्रीस धीरे-धीरे अपनी पूरी सैन्य क्षमता को अपग्रेड कर रहा है। और अब यहां से कहानी और दिलचस्प हो जाती है। क्योंकि जिस वक्त इजराइल और ग्रीस के बीच यह डील हो रही थी, उसी वक्त टर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब भी एक साथ नए रक्षा गठझोड़ को मजबूत करने में लगे थे। दरअसल 7 अगस्त को पाकिस्तान, सऊदी अरब और टर्की ने मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे। 

Continue reading on the app

SC/ST-OBC आरक्षण पर बड़ा फैसला, मां की जाति-आवास के आधार पर भी ठोक सकते हैं दावा; भले ही पिता...

हाई कोर्ट ने कहा कि आरक्षण का आधार केवल सामाजिक पिछड़ापन और बच्चे से जुड़ी परेशानियां और कलंक है; लाभ देने के लिए यही मुख्य कारक है। चाहे वह पितृसत्तात्मक हो या मातृसत्तात्मक, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Continue reading on the app

  Sports

Charlie Dean की कप्तानी में नई England Team तैयार, Ireland के खिलाफ वनडे सीरीज में युवा खिलाड़ियों का असली इम्तिहान

इंग्लैंड और आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक बार फिर मुकाबला होने जा रहा है, लेकिन इस बार दोनों टीमों की तस्वीर पहले से कुछ अलग है। अंतरराष्ट्रीय सत्र के आखिरी चरण में दोनों देशों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी। लीसेस्टर में होने वाले पहले मुकाबले से पहले इंग्लैंड के सामने जहां कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में नई टीम को आजमाने की चुनौती है, वहीं आयरलैंड बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार इंग्लैंड की टीम इस श्रृंखला में पांच प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेल रही है। कप्तान नट स्किवर-ब्रंट भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में लगी पिंडली की चोट दोबारा उभरने के बाद वह लंबे समय तक बाहर रही थीं। उनकी अनुपस्थिति में चार्ली डीन को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि चार्ली डीन इससे पहले भी नट स्किवर-ब्रंट की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड की अगुआई कर चुकी हैं। महिला हंड्रेड में लंदन स्पिरिट की कप्तानी करने के अनुभव ने भी उन्हें नेतृत्व के मामले में आत्मविश्वास दिया है। डीन के मुताबिक कप्तान के तौर पर उनका सबसे बड़ा प्रयास खिलाड़ियों के साथ ज्यादा से ज्यादा जुड़ना और पूरी टीम की जरूरतों को समझना रहा है।

इंग्लैंड की गेंदबाजी में भी बदलाव देखने को मिलेगा। सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल के बाहर रहने से टिली कॉर्टीन-कोलमैन, इज़ी वोंग और लॉरेन फाइलर के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह मजबूत करने का मौका है। रियाना मैकडोनाल्ड-गे भी चोट से वापसी कर रही हैं। उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड के लिए 2025 की एशेज श्रृंखला में खेला था। वहीं द हंड्रेड में प्रभावी प्रदर्शन करने वाली ग्रेस पॉट्स को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में मौका मिला है।

बल्लेबाजी में भी बदलाव है। महिला टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली डैनी व्याट-हॉज को आराम दिया गया है। ऐसे में माया बुशियर और जोडी ग्रेवकॉक पर नजर रहेगी। ग्रेवकॉक ने इसी सत्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।

नियमित विकेटकीपर एमी जोंस की गैरमौजूदगी में एलिस कैप्सी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी। किरा चाथली को भी टीम में शामिल किया गया है, हालांकि उन्हें अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का इंतजार है। मैडी विलियर्स और चारिस पावेली के पास भी छोटे प्रारूप में अपनी दावेदारी मजबूत करने का अवसर है। विलियर्स ने जुलाई में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट पदार्पण किया था।

गौरतलब है कि इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच 2024 के दौरे में एकदिवसीय श्रृंखला इंग्लैंड ने 2-1 से जीती थी, जबकि टी-20 श्रृंखला 1-1 से बराबर रही थी। इसके बाद महिला टी-20 विश्व कप में भी आयरलैंड ने इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दी थी। आयरलैंड ने उसी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली वेस्टइंडीज को भी हराया था।

आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस का मानना है कि टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है। हालांकि जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में आयरलैंड को 0-3 से हार मिली थी, लेकिन टीम उस प्रदर्शन से निराश होने के बजाय आगे बढ़ना चाहती है।

आयरलैंड के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पिछला मुकाबला भी प्रेरणा का स्रोत है। उस मैच में 119 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड एक समय 35 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था। आयरलैंड की एमी मैग्वायर और ऑर्ला प्रेंडरगास्ट ने शुरुआती झटके दिए थे। मैग्वायर इस श्रृंखला में चोट के कारण नहीं खेल रही हैं।

चार्ली डीन ने कहा कि आयरलैंड की टीम में सिर्फ गैबी लुईस और ऑर्ला प्रेंडरगास्ट ही खतरा नहीं हैं, बल्कि बाकी खिलाड़ी भी मुकाबला बदलने की क्षमता रखते हैं। इंग्लैंड अपनी नई गेंदबाजी रणनीति और नए खिलाड़ियों को मौका देकर टीम में प्रतिस्पर्धा बढ़ाना चाहता है।

आयरलैंड के अभ्यास मुकाबले में मौसम ने भी परेशानी खड़ी की। बारिश के कारण उसका अभ्यास मैच रद्द हो गया और डबलिन से इंग्लैंड आने वाले खिलाड़ियों की यात्रा भी तूफान से प्रभावित हुई। हालांकि सभी खिलाड़ी सुरक्षित पहुंच गए हैं और अब उनकी नजर पिछली हार का हिसाब बराबर करने पर है। दोनों टीमों के लिए यह श्रृंखला नए खिलाड़ियों को परखने और अगले विश्व कप की तैयारियों की दिशा तय करने का अहम मौका है।
Tue, 01 Sep 2026 22:32:00 +0530

  Videos
See all

Black and White शो के आज के Highlights | 01 Sept 2026 | PM Modi | SCO Summit | Shehbaz Sharif | GDP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T17:36:47+00:00

Greater Noida Case के बाद Sleeper Buses की पड़ताल, CCTV कैमरे सीमित क्षेत्र तक ही, पैनिक बटन अधूरे #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T17:36:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers