Responsive Scrollable Menu

तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष की नजरबंदी पर नितिन नवीन ने कांग्रेस को घेरा, राहुल पर साधा निशाना

नयी दिल्ली, एक सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को अपनी पार्टी की तेलंगाना इकाई के प्रमुख को कथित तौर पर नजरबंद किए पर कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि संविधान पर राहुल गांधी के भाषण ‘‘पूरी तरह दिखावा’’ हैं। नवीन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेलंगाना इस तानाशाही सोच का जवाब देगा।’’ यह घटनाक्रम तब हुआ जब तेलंगाना भाजपा प्रमुख एन. रामचंद्र राव को हैदराबाद में पुलिस ने कथित तौर पर नजरबंद कर दिया ताकि उन्हें नलगोंडा जाने से रोका जा सके। वह पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष एन. वर्षित रेड्डी के साथ एकजुटता दिखाने जा रहे थे, जिनके घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया था।

नवीन ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव से बात की, जिन्हें पुलिस ने गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में ले लिया। उन्हें हमारे नलगोंडा जिला अध्यक्ष से मिलने से रोका गया, जिनके घर पर हाल ही में कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया था।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जब कांग्रेस के गुंडे हमला करते हैं, तो प्रशासन चुप रहता है। जब भाजपा नेता पीड़ितों से मिलने जाते हैं, तो कांग्रेस प्रशासन हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर लेता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संविधान पर राहुल गांधी के भाषण पूरी तरह दिखावा हैं और तेलंगाना इस तानाशाही सोच का जवाब देगा।’’ नलगोंडा शहर में राज्य के सड़क और भवन मंत्री के वेंकट रेड्डी के कैंप कार्यालय के सामने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर रेड्डी के घर में तोड़फोड़ की थी।

भाजपा सदस्यों ने हैदराबाद में अपने पार्टी कार्यालय के गेट पर कथित तौर पर काला रंग फेंकने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निंदा की। इसके जवाब में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वेंकट रेड्डी के कार्यालय के बाहर कथित तौर पर अंडे और टमाटर फेंके, एक पुतला जलाया और एक बैनर को आंशिक रूप से फाड़ दिया। तेलंगाना भाजपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कांग्रेस ने मुझे नलगोंडा जिला अध्यक्ष से मिलने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया है, जिनके घर में कांग्रेस गुंडों ने तोड़फोड़ की थी।

मैं उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उनसे मिलना चाहता था।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान की पूरी तरह अनदेखी करते हुए उन्हें ‘‘गिरफ्तार’’ किया। मंगलवार को तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी ज़िले में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों दलों के सदस्यों को वहां से हटाया।

आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भुवनगिरी से कांग्रेस विधायक के. अनिल कुमार रेड्डी के कैंप कार्यालय में गमले तोड़ दिए और गेट पर काली स्याही फेंकी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 14 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार विधायक के कैंप कार्यालय पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर पत्थर फेंकने की कोशिश की।

लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव करके उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

Continue reading on the app

Cooperative Federalism को मिलेगी ताकत, PM Modi जल शक्ति मंत्रालय के Departmental Summit में देंगे नया मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितंबर को नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में जल शक्ति मंत्रालय के डिपार्टमेंटल समिट के समापन सत्र में शामिल होंगे। इस मौके पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, 1-2 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाला यह दो दिवसीय डिपार्टमेंटल समिट, प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित डिपार्टमेंटल समिट की श्रृंखला में पहला है। इसका उद्देश्य 'टीम इंडिया' की भावना को मजबूत करना, सहकारी संघवाद को गहरा करना और केंद्र व राज्यों के बीच बेहतर सहयोग के माध्यम से राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के प्रति सामूहिक स्वामित्व को बढ़ावा देना है। यह पहल अहम सेक्टर की प्राथमिकताओं पर मिलकर चर्चा करने और काम को तेज़ी से पूरा करने व बेहतर नतीजे पाने के लिए एक व्यवस्थित मंच देती है।

इसे भी पढ़ें: SCO Summit: Bishkek Declaration और PM Modi का Strategic Vision, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

इस समिट में केंद्र और राज्य सरकारों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। वे मुख्य प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे, बेहतरीन तौर-तरीके साझा करेंगे, काम को लागू करने में आने वाली चुनौतियों पर बात करेंगे और समय-सीमा के साथ एक्शन प्लान बनाएंगे। इस पहल का मकसद राष्ट्रीय लक्ष्यों के लिए सामूहिक ज़िम्मेदारी को बढ़ावा देना और यह पक्का करना है कि चर्चाओं से गवर्नेंस और सर्विस डिलीवरी में मापने लायक सुधार हो। यह समिट चार मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा: पानी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करना, 'जल संचय जन भागीदारी - कैच द रेन' (पानी बचाओ, जन भागीदारी), पीने के पानी के सिस्टम के लिए पानी के स्रोतों को टिकाऊ बनाना, और 'जल जीवन मिशन 2.0' के तहत ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की सप्लाई योजनाओं का संचालन और रखरखाव।

इसे भी पढ़ें: PM Modi की सफल यात्रा संपन्न, Bishkek से Delhi के लिए रवाना, SCO में रखा भारत का Strategic Vision

इन चर्चाओं से ठोस और समय-सीमा वाले एक्शन की उम्मीद है, जिनसे पानी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेज़ी आएगी, जल संरक्षण में लोगों की भागीदारी बढ़ेगी, पीने के पानी के टिकाऊ स्रोत पक्के होंगे और ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की सेवाओं की विश्वसनीयता और जवाबदेही बेहतर होगी।

Continue reading on the app

  Sports

21 छक्के…अभिषेक शर्मा से भी आगे निकल गए नमन धीर, ठोका हैरतअंगेज शतक

Sher-E-Punjab T20 League 2026: जालंधर वॉरियर्स के खिलाफ अमृतसर सूरमा के बल्लेबाजों ने छक्कों की बरसात कर दी. कप्तान अभिषेक शर्मा और नमन धीर ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली. Tue, 01 Sep 2026 21:54:24 +0530

  Videos
See all

UP Election 2026 | Samajwadi Party Office के बाहर लगे पोस्टर पर बवाल | #UPnews #BJP #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T16:40:43+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap: New Tech से होगा प्रदूषण का खात्मा! | Pollution Ka Sollution #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T16:41:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers